परसा:-गंडक नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से तटीय क्षेत्रों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।इसके साथ ही बलिगांव,मुरहिया,मसूरिया,परसादी उधर, नदी के पानी में बढोतरी को देखते हुए प्रखंड प्रशासन ने बांध पर पेट्रोलिंग का निर्देश जारी किया है।थाने को भी सतर्क रहने को कहा गया है।बीडीओ रजत किशोर सिंह व सीओ रामभजन राम ने कहा कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है। जानकारी के अनुसार गंडक नदी में प्रखंड के बलिगांव, मुरहिया, बलहा, परसादी,बहलोलपुर नदी के पेटी में झोपड़ी बनाकर हजारों परिवार रहते हैं।नदी का पानी बढ़ने से उनके घरों में पानी घूस गया है। अधिकतर लोग बांध पर पन्नी आदि टांग कर जीवन काट रहे हैं।
सुरेंद्र राय,रविन्द्र राय,बिलास सहनी,रामबाबू राय,खेलावन राय,शम्भू सहनी,रामानन्दी सहनी,कामेश्वर राय,जवाहर राय ने कहा कि दो साल पहले भी इन लोगों का घर नदी के पानी में डूब गया था। उन लोगों को सरकारी सहायता नहीं मिली। मजदूरी कर इन लोगों का जीवनयापन चलता है। उन लोगों ने बांध पर शरण ले ली है।