परसा:-बलिगांव पंचायत में लगभग 10 हजार की आबादी बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है।दूसरी तरफ बारिश ने भी लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।बाढ़ प्रभावित इलाके में जलस्तर बढ़ने लगा है। पीड़ित पॉलिथिन तानकर किसी तरह गुजर-बसर कर रहे हैं। एक तरफ बाढ़ और दूसरी तरफ बारिश से जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित है।लोगों के घरों में घुसा पानी बारिश के होने के कारण शुक्रवार को और बढ़ने लगा । लोग गांव में उंचे जगहों पर स्थित विद्यालय व अन्य जगहों पर जाकर आसरा लिए हुए हैं।बलिगांव के बाढ़ प्रभावित पीड़ितों को प्रखंड प्रशासन की ओर से राहत सामाग्री मिल रही है। बारिश को देखते हुए बीडीओ रजत किशोर सिंह व सीओ रामभजन राम ने पीड़ितों के बीच पाॅलिथिन शीट वितरण किया गया। सीओ रामभजन राम ने बताया कि जरूरी जगहों पर नाव का भी प्रबंध किया गया है।अंचल के कर्मी बाढ़ राहत शिविर में पूरी तरह से समय देकर पीड़ितों को राहत सामग्री उपलब्ध कर रहे हैं।