मशरख से संतोष सिंह की रिपोर्ट
मशरक(सारण):-शौच करने गया युवक पोखरा में डुबकी गया। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिजनों का रो रो कर हाल बेहाल हो जा रहा है। पुलिस भी पहुची है। मशरक थाना क्षेत्र के कर्णकुदरिया गोलम्बर के पास पोखरा में तुमने से एक युवक डुब गया है। सूचना पाते ही थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा दलबल के साथ मौके पर पहुंच शव की खोजबीन शुरू करा दिया। पोखरा में डुबा युवक पानापुर थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के पाचू बीन का पुत्र जितेन्द्र बीन बताया जाता है। पोखरा में डूबने की हल्ला होने पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा मौके पर शव के तलाश में लगे है। खोजने हेतु ग्रामीणों के सहयोग से चल रहा है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पोखरा में डुबा युवक शौच करने के बाद पोखरा में छठघाट पर गया था। इसी बीच पैर फिसलने से पोखरा में डुब गया।