राजधानी पटना में बढ़ते अपराध का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है। इस वक्त खबर पटना के बिहटा इलाके से आ रही है। जहां एक पिता ने अपने पुत्र को चाकू से गोदकर मर्डर कर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पूरी वारदात पटना से सटे बिहटा के नेउरा ओपी थाना इलाके के चिढियाटाढ़ मुसहरी की है। जहां अपने पिता ने अपने पुत्र को चाकू से गोद कर मर्डर कर दी है। मर्डर की घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैली गयी है। मृतक की पहचान टूटू मांझी के रूप में हुई है। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। नेउरा ओपी प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने मौके पर पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी हुई है। हत्या का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है आपसी विवाद के पीछे क्या कारण रहा है।