नालंदा:-झारखंड के लातेहार में नालंदा के सीआरपीएफ जवान अभिषेक कुमार की मौत हो गयी। ड्यूटी के दौरान खुद की राइफल से चली गोली से घटना हुई है। होनहार बेटे की मौत से जिले के चंडी थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव रो पड़ा। घटना गुरुवार की शाम करीब सात बजे की है। बड़े भाई शक्ति कुमार बताते हैं कि अभिषेक सीआरपीएफ 214 बटालियतन में तैनात थे। उनकी पोस्टिंग लातेहार के ओरैया कैंप में था। गुरुवार की शाम वे ड्यूटी पर तैनात थे। उसी दौरान अचानक गोलियों की आवाज सुनकर उनके साथी दौड़। खून से लथपथ जवान को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मौत की पुष्टि कर दी। बटालियन के वरीय अधिकारियों द्वारा जवान के पिता उदय प्रताप सिंह को घटना की जानकारी दी गयी। उसके बाद गांव में कोहराम मच गया। रात में ही परिवार के लोग लातेहार रवाना हो गये। पोस्टमार्टम होने के बाद विशेष वाहन से जवान का शव गांव लाया जा रहा है। शुक्रवार की देर रात तक शव गांव पहुंचने की संभावना है। एक साल पहले हुई थी शादी: जवान अभिषेक की शादी एक साल पहले बड़े ही धूमधाम से की गयी थी। उनके पिता भी सीआरपीएफ में नौकरी करते हैं। उनकी पोस्टिंग गया के आमस में हैं। दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटा अभिषेक था। गांव और घर का दुलारा था। प्यार से गांव वाले उसे राहुल के नाम से पुकारते थे। 12 दिसंबर को गया था ड्यूटी पर: बड़े भाई ने बताया कि अभिषेक पिछले माह 28 नवंबर को छुट्टी पर गांव आया था। गांव में उसके दोस्त की शादी थी उसमें वह शामिल हुआ था। छुट्टी खत्म होने पर वह खुशी-खुशी 12 दिसंबर को ड्यूटी पर लातेहार गया था। एक सप्ताह गुजरे भी नहीं और उसकी मौत की सूचना से हर कोई सन्न हैं।
Latest article
नालंदा – दिन दहाड़े पिता पुत्र से 7 लाख की लूट
नालंदा:-गिरियक थाना क्षेत्र के बेलदरिया गांव के राष्ट्रीय उच्च पथ 20 पर दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम देकर हुआ फरार हो गया।मिली जानकारी...
कोविड-19 टीकाकरण के लिए स्वास्थ्यकर्मियों का प्रशिक्षण अंतिम चरण में
करीब 4.74 लाख लाभार्थियों ने कराया टीकाकरण के लिए कोविन पोर्टल पर पंजीकरण
पटना:-राज्य में होने वाले कोविड-19 टीकाकरण को लेकर राज्य सरकार एवं स्वास्थ्य...
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को बनाए जाने पर मुजफ्फरपुर जदयू नेताओं ने...
मुजफ्फरपुर शहर के कंपनी बाग स्थित खुदीराम बोस स्मारक स्थल के समीप जनता दल यूनाइटेड के नेताओं ने उमेश कुशवाहा को जदयू का प्रदेश...