कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर 'कान्स की रानी' ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी 24वीं उपस्थिति से बिखेरा जलवा।
कान्स 2026 के रेड कार्पेट पर जैसे ही ऐश्वर्या राय बच्चन ने कदम रखा, सबकी नजरें उन पर थम गईं। नीले रंग के मर्मेड-फिनिश स्कल्प्टेड गाउन में उनका लुक किसी रानी से कम नहीं लग रहा था।
1 /
9
ऐश्वर्या के इस शानदार आउटफिट को भारत के मशहूर डिजाइनर अमित अग्रवाल ने डिजाइन किया है। अमित अग्रवाल के लिए इस साल कान्स का यह सफर बेहद खास है, क्योंकि उन्होंने इस प्रतिष्ठित मंच पर अपना कॉट्योर डेब्यू किया है।
2 /
9
इस खास कॉट्योर क्रिएशन का नाम 'लूमिनारा' (Luminara) है। यह ड्रेस 'लाइट-इन-मोशन' के कॉन्सेप्ट पर आधारित है, जिसे बेजोड़ कारीगरी और मूर्तिकला के मिश्रण से तैयार किया गया है।
3 /
9
डिजाइनर अमित अग्रवाल के मुताबिक, वह कुछ ऐसा बनाना चाहते थे जो सिर्फ एक कपड़ा न लगे, बल्कि ऐश्वर्या के इर्द-गिर्द एक 'एनर्जी फील्ड' का अहसास कराए। यह ड्रेस उनके दशकों लंबे ग्लोबल सफर के तेज को सलाम करती है।
4 /
9
अपने मर्मेड गाउन के साथ ऐश्वर्या ने एक बेहद आकर्षक और चमकदार दुपट्टा भी ओढ़ा हुआ था, जो उनके पूरे लुक में एक रॉयल ड्रामा और ग्रेस जोड़ रहा था।
5 /
9
ऐश्वर्या ने अपने इस खास अपीयरेंस के लिए सॉफ्ट और सटल मेकअप चुना। गुलाबी गालों, पिंक आईशैडो और रेडिश-ब्राउन लिपस्टिक के साथ उन्होंने अपने बालों को खुला रखकर सॉफ्ट, लूज कर्ल्स का लुक दिया।
6 /
9
उनके लुक का मुख्य आकर्षण रहा उनके शानदार हीरे के आभूषण। ब्लू स्टोन्स वाले इन डायमंड पीसेज को इस तरह डिजाइन किया गया था कि वे उनकी 'लूमिनारा' ड्रेस के साथ पूरी तरह मेल खा रहे थे।
7 /
9
रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या के साथ उनकी पुरानी दोस्त और लोरियल की साथी ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर ईवा लोंगोरिया भी नजर आईं। दोनों हसीनाओं ने साथ में पपराजी को जमकर पोज दिए।
8 /
9
ऐश्वर्या ने हमेशा की तरह अपने देसी अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया। उन्होंने रेड कार्पेट पर पपराजी को फ्लाइंग किस दिए, फिंगर हार्ट्स बनाए और दोनों हाथ जोड़कर 'नमस्ते' भी किया। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'द बर्थडे पार्टी' की स्क्रीनिंग में शिरकत की।
9 /
9
5 Photos
IPL 2026: विराट कोहली की जीत का जश्न, अनुष्का शर्मा ने स्टेडियम में खुशी के पल RCB की ऐतिहासिक जीत के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के इमोशनल जश्न ने फैंस का दिल जीत लिया
9 Photos
सुरभि ज्योति बनने वाली हैं मां, बर्थडे पर हुई खास बेबी शावर सेरेमनी प्रेग्नेंसी ग्लो में नजर आईं टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति, पति सुमित सूरी संग रोमांटिक तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल।
8 Photos
समंदर किनारे मौनी रॉय का कातिलाना अंदाज, कान्स को दी ग्लैमरस विदाई; सिजलिंग तस्वीरों ने इंटरनेट पर लगाई आगव्हाइट-ब्लू ड्रेस में मौनी रॉय ने बिखेरा हुस्न का जादू, फ्रेंच रिवेरा से शेयर किए बेहद खूबसूरत पोज; फैंस बोले- ‘कान्स की सबसे स्टाइलिश डीवा’
5 PHOTOS
9 PHOTOS
8 PHOTOS