BREAKING NEWS

में भारतीय नाविकों की सुरक्षा के लिए केंद्र का बड़ा कदम, लागू हुआ 'Seafarer First' प्लान

सुप्रीम कोर्ट में हंगामे के बाद पुलिस को मिली बड़ी जानकारी

व्हिस्की, लग्जरी कारें और ब्रांडेड सामान होंगे सस्ते, कारोबार को मिलेगा बड़ा बूस्ट

मुजफ्फराबाद मार्च से सहमी शहबाज सरकार, सुरक्षा बलों की कार्रवाई पर उठे सवाल

24 दिन के प्रदर्शन के बीच बिगड़ी तबीयत, विपक्षी नेताओं ने की अपील

में भारतीय नाविक की मौत पर भारत सख्त, ईरानी दूतावास तलब,खाड़ी क्षेत्र में बढ़ा तनाव

एस जयशंकर ने शुरू किया 2028-29 अस्थायी सदस्यता अभियान

में UAE के तेल टैंकरों पर मिसाइल हमला, भारतीय नाविक की मौत,क्षेत्रीय तनाव बढ़ा

में विजय सरकार को SC से राहत, मद्रास हाईकोर्ट के फैसले पर लगी रोक

आंध्र प्रदेश के बाद मुंबई में भी नया मामला,जानें बचाव के जरूरी उपाय

में ट्रंप-मैक्रों समेत 13 नेताओं के नाम, 'अचानक मौत' की चेतावनी से बढ़ा तनाव

पंचायत ने लगाया ₹1 लाख जुर्माना,उसी रकम से चिकन-दारू पार्टी करने का आरोप

के पब में भीषण आग से 27 लोगों की मौत, रेस्टरूम में मिले कई शव,आधी रात को लगी आग से मची अफरा-तफरी

जवाबी हमले में ईरान ने बहरीन, कतर और UAE को बनाया निशाना

11 भारतीयों में 10 सुरक्षित, एक की तलाश अब भी जारी

परिवहन मंत्री ने मास्क लगाकर बसों में किया सफर, लापरवाही पर ड्राइवर-कंडक्टर सस्पेंड

CM योगी गोरखपुर से करेंगे शुभारंभ,'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत

के अनंतनाग में 60 मिनट में दो बार बादल फटा, पहलगाम में बाढ़ से भारी तबाही,मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया।

तीसरे अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट बंद करने का ऐलान किया।

32 भारतीय पर्यटक समेत 36 लोग सवार थे, 15 की मौत की आशंका

होम / अंतरराष्ट्रीय / जयपुर से जैश-ए-मोहम्मद की संदिग्ध महिला.. स्लीपर सेल गिरफ्तार ऑनलाइन कलमा पढ़ बबीता बनी थी 'खदीजा'..ATS कर रही पूछताछ
जयपुर से जैश-ए-मोहम्मद की संदिग्ध महिला.. स्लीपर सेल गिरफ्तार ऑनलाइन कलमा पढ़ बबीता बनी थी 'खदीजा'..ATS कर रही पूछताछ
सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी नेटवर्क से जुड़ने का आरोप, UAPA के तहत दर्ज हुआ मामला।

जयपुर में राजस्थान ATS और मिलिट्री इंटेलिजेंस की बड़ी कार्रवाई। जैश-ए-मोहम्मद की संदिग्ध स्लीपर सेल बबीता उर्फ खदीजा गिरफ्तार, सामरिक सूचनाएं पाकिस्तान भेजने की थी साजिश।

जयपुर से जैश-ए-मोहम्मद की संदिग्ध महिला..स्लीपर सेल गिरफ्तार ऑनलाइन कलमा पढ़ बबीता बनी थी 'खदीजा'..ATS कर रही पूछताछ

Updated at : 02 Jul 2026, 05:31 pm (IST)

राजस्थान की राजधानी जयपुर में आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से कथित रूप से जुड़ी एक संदिग्ध महिला को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मिलिट्री इंटेलिजेंस से प्राप्त विशेष इनपुट के आधार पर की गई।

गिरफ्तार महिला की पहचान बबीता धाकड़ के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गंगापुर क्षेत्र की निवासी बताई जा रही है। फिलहाल वह जयपुर में रह रही थी। जांच एजेंसियों के अनुसार, महिला की गतिविधियां लंबे समय से निगरानी में थीं और उसके कुछ विदेशी संपर्कों को लेकर सुरक्षा एजेंसियों को गंभीर आशंकाएं थीं।

शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि सोशल मीडिया के जरिए महिला का पूरी तरह ब्रेनवॉश किया गया था। वह लगातार देश विरोधी ताकतों और प्रतिबंधित पाकिस्तानी सोशल मीडिया ग्रुप्स के संपर्क में थी। महिला ने खुलासा किया कि पाकिस्तान में बैठे एक मौलवी ने फोन पर ऑनलाइन कलमा पढ़ाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया, जिसके बाद उसने अपना नाम 'खदीजा' रख लिया।

इस मामले का सबसे गंभीर पहलू यह है कि बबीता उर्फ खदीजा सीधे जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के साले 'उस्ताद गौरी' के संपर्क में थी। पाकिस्तानी हैंडलर्स ने उसे भारत की सामरिक (Strategic) और सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील सूचनाएं इकट्ठा कर पाकिस्तान भेजने का टास्क दिया था। इसके साथ ही उसे सीमा पार (पाकिस्तान) बुलाने की भी पूरी प्लानिंग की जा रही थी और वह जल्द ही भागने की फिराक में थी।

हिरासत में लेने के बाद जब ATS और खुफिया एजेंसियों ने गहन पूछताछ की, तो बबीता के पास से दो सिम कार्ड और एक फेसबुक अकाउंट मिला। उसके मोबाइल की शुरुआती जांच में कई चौंकाने वाले डिजिटल साक्ष्य मिले हैं

संदिग्ध फ्रेंड लिस्ट: फेसबुक पर ऐसी कई पाकिस्तानी प्रोफाइल जुड़ी थीं, जिन पर जैश और अन्य उग्रवादी संगठनों के झंडे तथा हथियारबंद आतंकियों की तस्वीरें थीं।
• व्हाट्सएप रिकॉर्ड: उसके व्हाट्सएप पर लगातार कई पाकिस्तानी नंबरों और विदेशी संपर्कों से बातचीत होने के पुख्ता प्रमाण मिले हैं।

ATS ने इस संदिग्ध गतिविधि के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (निवारण) अधिनियम (UAPA) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। एजेंसियां फिलहाल बंद कमरे में पूछताछ कर इसके पूरे स्थानीय नेटवर्क, मददगारों और फंडिंग सोर्सेज को खंगाल रही हैं ताकि खतरे की जड़ तक पहुंचा जा सके।