अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री George Kurian ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।
Updated at : 02 Jul 2026, 05:31 pm (IST)
Source : RASHTRIYA SAMACHAR
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री की सलाह पर संविधान के अनुच्छेद 75(2) के तहत केंद्रीय मंत्रिपरिषद से जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा मंजूर किया गया। इसके साथ ही वह केंद्रीय मंत्रिमंडल का हिस्सा नहीं रहे।
जॉर्ज कुरियन केरल बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं। उन्हें राज्य के राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए राज्यसभा भेजा गया था और बाद में केंद्र सरकार में अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
हालांकि, 21 जून को उनका राज्यसभा कार्यकाल समाप्त हो गया। भारतीय जनता पार्टी ने पहले ही संकेत दे दिया था कि इस बार उन्हें दोबारा राज्यसभा नहीं भेजा जाएगा। उनकी जगह बीजेपी महासचिव Tarun Chugh को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया गया है।
जॉर्ज कुरियन के इस्तीफे को उनके राज्यसभा कार्यकाल की समाप्ति से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल पार्टी की ओर से उनके भविष्य की भूमिका को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
Published at : 23 Jun 2026, 04:55 am (IST)
Tags : Amit Shah / PM Modi / Breaking News / NEWS UPDATE / Population / #india news / #nationalnews / #news today