कंपनी के अनुसार- सर्दियों के कारण शेड्यूल में बदलाव, तकनीकी खराबी, खराब मौसम, क्रू मेंबर्स की कमी और एविएशन सिस्टम में स्लो नेटवर्क के चलते ऑपरेशन्स प्रभावित हुए
Updated at : 02 Jul 2026, 05:28 pm (IST)
नई दिल्ली. 4 दिसंबर. देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो एयरलाइन्स ने गुरुवार लगातार तीसरे दिन कई उड़ानें रद्द कर दीं. कारण सामने आ रहा है कि पायलटों की कमी के कारण उड़ानों के परिचालन में लगातार दिक्कत आ रही है। दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, सूरत सहित अन्य शहरों में उड़ानें बाधित रहीं। इससे हज़ारों यात्री एयरपोर्ट पर फंसे रहे। 4 दिसंबर गुरुवार तड़के दिल्ली से रवाना होने वाली इंडिगो की 30 से ज़्यादा उड़ानें रद्द कर दी गईं। हैदराबाद में भी 33 और मुंबई हवाईअड्डे पर भी कई उड़ानें रद्द कर दी गईं। वहीं, मंगलवार और बुधवार भी दो दिनों के अंदर देश के प्रमुख हवाईअड्डों पर कई उड़ाने काफी देरी से रवाना हुईं और कुछ उड़ानें रद्द भी करनी पड़ी, इस वजह से हजारों यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए हैं। टर्मिनलों पर लंबी कतारें लग गईं। मंगलवार और बुधवार को भी बेंगलूरु में 42, दिल्ली में 38, मुंबई 33, हैदराबाद 19, अहमदाबाद 25, इंदौर 11, कोलकाता 10, सूरत में 8 फ्लाइट्स रद्द हुईं।
वहीं कंपनी के अनुसार- सर्दियों के कारण शेड्यूल में बदलाव, तकनीकी खराबी, खराब मौसम, क्रू मेंबर्स की कमी और एविएशन सिस्टम में स्लो नेटवर्क के चलते ऑपरेशन्स प्रभावित हुए। इसको लेकर DGCA ने इंडिगो कंपनी से पूरी रिपोर्ट मांगी है। DGCA के अनुसार, नवंबर माह में ही में 1,232 उड़ानें कैंसिल हुईं, जिनमें 755 उड़ानें FDTL नियमों और क्रू की कमी के कारण थीं।
दरअसल, नए DGCA नियमों के तहत पायलट और क्रू के उड़ान समय को घटा कर सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। इसके चलते इंडिगो को हजारों नए क्रू की आवश्यकता पड़ी और रोस्टरिंग में दिक्कतें आईं।
गौरतलब है कि इंडिगो के पास देश की 60% घरेलू उड़ानें हैं, इसलिए क्रू की कमी का असर व्यापक हुआ। दिल्ली एयरपोर्ट पर कुछ समय पहले GPS स्पूफिंग की वजह से भी फ्लाइट्स प्रभावित हुई थीं। केंद्र सरकार और DGCA ने ऐसे साइबर खतरों से निपटने के लिए एडवांस सुरक्षा उपाय लागू किए हैं। रकारी आंकड़ों के अनुसार, 2 दिसंबर (मंगलवार) को इंडिगो की सिर्फ 35% उड़ानें ही समय पर उड़ सकीं, जबकि एयरलाइन प्रतिदिन 2,200 से ज़्यादा उड़ानें संचालित करती है।
Published at : 04 Dec 2025, 06:51 pm (IST)
Tags : #nationalnews / #business / tourism / rsamachar / aircraft runway