BREAKING NEWS

से शुरू होगा संसद का मॉनसून सत्र,13 अगस्त तक चलेगी कार्यवाही,केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया ऐलान

में नया मोड़, सिया गोयल की कथित Snapchat चैट से बढ़ा शक

ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, 480 करोड़ की सौगात

UAPA के तहत पाकिस्तान में छिपे 23 आतंकियों को घोषित किया गया आतंकी

CCTV सबूतों के बाद आरोपी अविनाश से पूछताछ में कई अहम खुलासे

जैश-ए-मोहम्मद से कथित तौर पर जुड़े 8 संदिग्ध गिरफ्तार, आतंकी नेटवर्क पर बड़ा वार

शादी का सच सामने आते ही प्रेमिका को जिंदा जलाने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

वायरल ऐप से ई-रिक्शा रोकने के दावों पर मचा बवाल, सरकार ने शुरू की जांच

भावुक संदेश, राष्ट्र निर्माण के 5 संकल्पों के साथ की खास अपील

कुछ घंटों बाद कमरे में मिली लाश, मौत बनी रहस्यमयी; पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

बालाजी के दरबार में लगाई अर्जी; धीरेंद्र शास्त्री संग की पूजा और हवन

200 करोड़ की संपत्ति का खुलासा, 2 किलो सोना-20 किलो चांदी और 50+ एकड़ जमीन के दस्तावेज बरामद

सेंसेक्स 600 अंक तक उछला, निफ्टी 24,300 के पार; IT शेयरों ने भरी रफ्तार

गुजरात के एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत

में बड़ा आतंकी हमला टला,ISI से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार,पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क का खुलासा

चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत,कई अन्य घायल हैं,सभी बिहार के रहने वाले

जापान की प्रधानमंत्री भारत दौरे पर हैं।

के जयघोष के साथ अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रवाना

मेष, मिथुन, सिंह, तुला, धनु, मकर और कुंभ राशि को करियर, व्यापार और रुके हुए कार्यों में प्रगति

केंद्र सरकार करेगी सुरक्षा जांच,Meta को नोटिस की तैयारी

होम / सियासत / नारी सब भूल जाती है, पर अपमान नहीं: महिला आरक्षण बिल पर PM मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें
नारी सब भूल जाती है, पर अपमान नहीं: महिला आरक्षण बिल पर PM मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें
विपक्ष पर बरसे प्रधानमंत्री मोदी; कहा परिवारवाद के डर से कांग्रेस और सहयोगी दलों ने छीनी महिलाओं की शक्ति।

PM Modi Speech on Women's Reservation Bill: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण संशोधन विधेयक गिरने पर राष्ट्र को संबोधित किया। जानें उनके भाषण की 10 मुख्य बातें और विपक्ष पर किए गए तीखे प्रहार।

नारी सब भूल जाती है, पर अपमान नहीं: महिला आरक्षण बिल पर PM मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें

Updated at : 02 Jul 2026, 05:29 pm (IST)

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल (नारीशक्ति वंदन अधिनियम) से जुड़े संशोधन विधेयक के गिर जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया। अपने कड़े और भावुक संबोधन में पीएम मोदी ने विपक्षी पार्टियों विशेषकर कांग्रेस, सपा और टीएमसी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने इसे महज एक राजनीतिक हार नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी के स्वाभिमान पर चोट बताया। पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि विपक्षी दल अपनी संकीर्ण राजनीति और 'परिवारवाद' को बचाने के चक्कर में नारी शक्ति को आगे बढ़ने से रोक रहे हैं।

पीएम मोदी के संबोधन की 10 मुख्य बातें:

1.    आशीर्वाद की शक्ति: भले ही सदन में हमें जरूरी 66% वोट नहीं मिले, लेकिन देश की 100% नारीशक्ति का आशीर्वाद हमारे साथ है।

2.    आत्मसम्मान पर प्रहार: विपक्ष का मेजें थपथपाना सिर्फ एक शोर नहीं था, बल्कि महिलाओं के आत्मसम्मान पर चोट थी। नारी सब कुछ भूल सकती है, पर अपना अपमान कभी नहीं भूलती।

3.    समान विकास का लक्ष्य: नारीशक्ति वंदन संशोधन उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक सभी राज्यों को समान रूप से आगे बढ़ाने का एक ईमानदार प्रयास था।

4.    भ्रूणहत्या का आरोप: कांग्रेस और उसके साथी दलों ने सदन के भीतर पूरे देश के सामने एक पवित्र और ईमानदार प्रयास की 'भ्रूणहत्या' कर दी है।

5.    परिवारवाद का डर: इन दलों को डर है कि यदि महिलाएं सशक्त हो गईं, तो उनके परिवारवादी नेतृत्व का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा।

6.    सीटों का गणित: सरकार का रुख स्पष्ट था—न किसी राज्य का अनुपात बदलेगा और न प्रतिनिधित्व कम होगा। सभी राज्यों की सीटें समान अनुपात में बढ़ाई जानी थीं।

7.    एंटी-रिफॉर्म कांग्रेस: आरक्षण का विरोध कर कांग्रेस ने सिद्ध कर दिया कि वह सुधार विरोधी है। 'लटकाना, भटकाना और अटकाना' ही उनका असली चरित्र है।

8.    क्रेडिट की राजनीति नहीं: पीएम ने कहा, "मैंने सदन में भी कहा था कि महिलाओं को हक दे दो, मैं इसका पूरा क्रेडिट विज्ञापन छपवाकर विपक्ष को दे दूंगा, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया।"

9.    अटल संकल्प: देश की हर नारी को विश्वास दिलाता हूं कि महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली हर रुकावट को हम जड़ से समाप्त करेंगे।

10.    फॉर ग्रांटेड न लें: विरोध करने वाले दल नारी शक्ति को कम आंक रहे हैं और उन्हें 'फॉर ग्रांटेड' ले रहे हैं, जो उनकी बड़ी भूल साबित होगी।

प्रधानमंत्री मोदी का यह संबोधन स्पष्ट करता है कि आने वाले समय में महिला आरक्षण का मुद्दा और भी गरमाएगा। सरकार ने जहां इसे अपना संकल्प बताया है, वहीं विपक्ष को महिला विरोधी कठघरे में खड़ा कर दिया है।