भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उन्हें एशियन गेम्स 2026 चयन ट्रायल्स में हिस्सा लेने की अनुमति दी है। WFI की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने खेल प्रशासन में न्यायिक हस्तक्षेप पर भी चिंता जताई।
Updated at : 02 Jul 2026, 05:30 pm (IST)
Source : Rashtriya samachar
भारतीय महिला पहलवान Vinesh Phogat को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उन्हें 30 और 31 मई को होने वाले एशियन गेम्स 2026 चयन ट्रायल्स में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी है। इस फैसले के बाद एक बार फिर विनेश फोगाट की मैट पर वापसी तय हो गई है।
यह मामला भारतीय कुश्ती महासंघ यानी Wrestling Federation of India (WFI) द्वारा दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था। हाईकोर्ट ने पहले ही विनेश को ट्रायल्स में भाग लेने की मंजूरी दी थी।
“आप शानदार रेसलर हैं…” – सुप्रीम कोर्ट
सुनवाई के दौरान जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच ने कहा कि विनेश फोगाट का मामला सामान्य खिलाड़ियों से अलग है, क्योंकि उन्होंने कई बार देश का नाम रोशन किया है।
कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा,
“आप शानदार रेसलर हैं, आपने देश को गर्व महसूस कराया है, लेकिन देश पहले है।”
हालांकि अदालत ने खेल मामलों में लगातार हो रहे न्यायिक हस्तक्षेप को लेकर चिंता भी जताई। कोर्ट ने कहा कि यदि हर चयन प्रक्रिया अदालत तक पहुंचेगी, तो इससे पूरे खेल तंत्र और शेड्यूल पर असर पड़ेगा।
मातृत्व को नहीं बनाया जा सकता करियर में बाधा
इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि मातृत्व किसी खिलाड़ी के करियर में बाधा या अयोग्यता का आधार नहीं हो सकता। इसी आधार पर हाईकोर्ट ने WFI को निर्देश दिया था कि विनेश फोगाट को चयन ट्रायल्स में भाग लेने दिया जाए।
हाईकोर्ट के इसी आदेश के खिलाफ WFI सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था, लेकिन फिलहाल शीर्ष अदालत ने विनेश को राहत देते हुए ट्रायल्स में खेलने की मंजूरी बरकरार रखी है।
WFI को झटका, जवाब दाखिल करने के निर्देश
सुप्रीम Court ने फिलहाल विनेश फोगाट को राहत देते हुए WFI की याचिका पर उनका जवाब भी मांगा है। मामले की अगली सुनवाई अगले सप्ताह होगी।
इस फैसले को विनेश फोगाट के लिए बड़ी कानूनी और खेली जीत माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी उनके समर्थकों ने फैसले का स्वागत किया है।
एशियन गेम्स ट्रायल्स पर सबकी नजर
अब सभी की नजर 30 और 31 मई को होने वाले चयन ट्रायल्स पर टिकी है। लंबे विवाद और कानूनी लड़ाई के बाद विनेश की वापसी भारतीय कुश्ती जगत के लिए एक बड़ा घटनाक्रम मानी जा रही है।
अगर विनेश ट्रायल्स में शानदार प्रदर्शन करती हैं, तो वह एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करती नजर आ सकती हैं।
Published at : 29 May 2026, 11:39 am (IST)
Tags : NEWS UPDATE / #india news / #nationalnews / #court, Supreme court / #news today