दो दिवसीय यात्रा पर ऑस्ट्रेलिया गए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने समकक्ष रिचर्ड मार्लेस के साथ कई अहम मुद्दों पर द्विपक्षीय बैठक की। दोनों मंत्रियों ने क्षेत्रीय शांति एवं सुरक्षा, संयुक्त समुद्री सुरक्षा सहयोग, द्विपक्षीय रक्षा ढांचे का विस्तार करने के रोडमैप पर चर्चा की। मंत्रियों ने ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग में चल रही प्रगति का स्वागत किया। दोनों पक्ष समकालीन प्रौद्योगिकी में रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने पर भी सहमत हुए।
Updated at : 09 Oct 2025 02:35 PM (IST)
Published at : 09 Oct 2025 02:35 PM (IST)