BREAKING NEWS

में भारतीय नाविकों की सुरक्षा के लिए केंद्र का बड़ा कदम, लागू हुआ 'Seafarer First' प्लान

सुप्रीम कोर्ट में हंगामे के बाद पुलिस को मिली बड़ी जानकारी

व्हिस्की, लग्जरी कारें और ब्रांडेड सामान होंगे सस्ते, कारोबार को मिलेगा बड़ा बूस्ट

मुजफ्फराबाद मार्च से सहमी शहबाज सरकार, सुरक्षा बलों की कार्रवाई पर उठे सवाल

24 दिन के प्रदर्शन के बीच बिगड़ी तबीयत, विपक्षी नेताओं ने की अपील

में भारतीय नाविक की मौत पर भारत सख्त, ईरानी दूतावास तलब,खाड़ी क्षेत्र में बढ़ा तनाव

एस जयशंकर ने शुरू किया 2028-29 अस्थायी सदस्यता अभियान

में UAE के तेल टैंकरों पर मिसाइल हमला, भारतीय नाविक की मौत,क्षेत्रीय तनाव बढ़ा

में विजय सरकार को SC से राहत, मद्रास हाईकोर्ट के फैसले पर लगी रोक

आंध्र प्रदेश के बाद मुंबई में भी नया मामला,जानें बचाव के जरूरी उपाय

में ट्रंप-मैक्रों समेत 13 नेताओं के नाम, 'अचानक मौत' की चेतावनी से बढ़ा तनाव

पंचायत ने लगाया ₹1 लाख जुर्माना,उसी रकम से चिकन-दारू पार्टी करने का आरोप

के पब में भीषण आग से 27 लोगों की मौत, रेस्टरूम में मिले कई शव,आधी रात को लगी आग से मची अफरा-तफरी

जवाबी हमले में ईरान ने बहरीन, कतर और UAE को बनाया निशाना

11 भारतीयों में 10 सुरक्षित, एक की तलाश अब भी जारी

परिवहन मंत्री ने मास्क लगाकर बसों में किया सफर, लापरवाही पर ड्राइवर-कंडक्टर सस्पेंड

CM योगी गोरखपुर से करेंगे शुभारंभ,'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत

के अनंतनाग में 60 मिनट में दो बार बादल फटा, पहलगाम में बाढ़ से भारी तबाही,मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया।

तीसरे अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट बंद करने का ऐलान किया।

32 भारतीय पर्यटक समेत 36 लोग सवार थे, 15 की मौत की आशंका

होम / अंतरराष्ट्रीय / प्रवासी राजस्थानी दिवस 2025 : जानी-मानी हस्तियों के स्वागत के लिए तैयार राजस्थान 33 विशिष्ट मेहमान राजकीय अतिथि के तौर पर होंगे शामिल
प्रवासी राजस्थानी दिवस 2025 : जानी-मानी हस्तियों के स्वागत के लिए तैयार राजस्थान 33 विशिष्ट मेहमान राजकीय अतिथि के तौर पर होंगे शामिल
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा पिछले साल की गयी घोषणा के मद्देनजर 'प्रवासी राजस्थानी दिवस' का यह पहला आयोजन 10 दिसंबर को होने जा रहा है।

समारोह के मंच पर इन विशिष्ट राजकीय अतिथियों की उपस्थिति एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिसके तहत यह मंच राजस्थान और राज्य के प्रवासियों के बीच निरंतर संवाद कायम करने और राजस्थान के विकास और समृद्धि में प्रवासियों के सक्रिय सहयोग स्थापित करने का माध्यम बनेगा।

प्रवासी राजस्थानी दिवस 2025 :  जानी-मानी हस्तियों के स्वागत के लिए तैयार राजस्थान33 विशिष्ट मेहमान राजकीय अतिथि के तौर पर होंगे शामिल

Updated at : 02 Jul 2026, 05:28 pm (IST)

Source : rashtriya samachar

जयपुर, 03 दिसंबर। राज्य सरकार द्वारा 10 दिसम्बर को आयोजित ‘प्रवासी राजस्थानी दिवस’ समारोह में उद्योग, व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंकिंग, प्रशासन और अन्य विभिन्न क्षेत्रों की 33 जानी-मानी हस्तियां राजकीय अतिथि के तौर पर शामिल होंगी।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा पिछले साल की गयी घोषणा के मद्देनजर 'प्रवासी राजस्थानी दिवस' का यह पहला आयोजन 10 दिसंबर को होने जा रहा है। इस समारोह के मंच पर इन विशिष्ट राजकीय अतिथियों की उपस्थिति एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिसके तहत यह मंच राजस्थान और राज्य के प्रवासियों के बीच निरंतर संवाद कायम करने और राजस्थान के विकास और समृद्धि में प्रवासियों के सक्रिय सहयोग स्थापित करने का माध्यम बनेगा। साथ ही, कई सारे प्रवासी राजस्थानियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित भी किया जाएगा।
राजकीय अतिथियों के इस विशिष्ट सूची में वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल, सीमेंट के चेयरमैन हरि मोहन बांगुर, वेलस्पन लिविंग की सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर दीपाली गोयनका, जेके सीमेंट के ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर माधव सिंघानिया, हिंदुस्तान जिंक की चेयरपर्सन प्रिया अग्रवाल, आनंद ग्रुप की चेयरपर्सन अंजलि सिंह, टीटागढ़ रेल सिस्टम्स के वाइस चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ उमेश चौधरी, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ मोतीलाल ओसवाल जैसे कई बड़े नाम हैं।
‘प्रवासी राजस्थानी दिवस’ के तहत अलग-अलग क्षेत्रों में शानदार योगदान और उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त करने वाले इन 33 विशिष्ट लोगों को राजस्थान सरकार ने राजकीय अतिथि के रूप में इस समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया है।
इसके तहत उद्योग जगत की कुछ अन्य प्रमुख हस्तियां जिन्हें राजकीय अतिथि के तौर पर इस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है, उनमें प्रमुख हैं केईआई लिमिटेड के चेयरमैन अनिल गुप्ता, चौधरी ग्रुप के चेयरमैन बिनोद चौधरी, नेशनल इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रेसिडेंट और सीईओ रोहित साबू, बोरोसिल रिन्यूएबल्स के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन प्रदीप कुमार खेरुका, सोमानी सेरामिक्स के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीकांत सोमानी भी शामिल हैं।
इसके अलावा, अकादमिक जगत की विशिष्ट हस्तियों में प्रख्यात शिक्षाविद् और बिट्स, पिलानी के वाइस चांसलर प्रो. वी. रामगोपाल राव, आईआईएम उदयपुर के डायरेक्टर प्रो. अशोक बनर्जी, आईआईटी जोधपुर के डायरेक्टर प्रो. अविनाश कुमार अग्रवाल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, संयुक्त अरब अमीरात के मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश कोठारी, और नीति आयोग की विशिष्ट फेलो देबजानी घोष भी इस आयोजन में राजस्थान के राजकीय अतिथि के तौर पर ‘प्रवासी राजस्थानी दिवस 2025’ में शामिल होने के लिए आमंत्रित हैं।
जल की उपलब्धता राजस्थान के लिए अहम विषय है और इसी दृष्टि से इस क्षेत्र के कई विशेषज्ञ भी इस आयोजन में राजकीय अतिथि के तौर पर शामिल रहेंगे। इनमें हिंदुस्तान जिंक के सीईओ अरुण मिश्रा, इकोलैब इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष खंडेलवाल, , वेओलिया वॉटर टेक्नोलॉजीज के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (साउथ एशिया) और इंजीनियरिंग एंड प्रोक्योरमेंट के एशिया-पैसिफिक रीजन लीडर गोपाल मधुभूषण, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स (NIUA) की डायरेक्टर डॉ. देबोलिना कुंडू, आयन एक्सचेंज (इंडिया) लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ इंद्रनील दत्त जैसी जानी-मानी हस्तियां जल संसाधन पर आयोजित विशेष सत्र में अपने विचार व्यक्त करेंगी।
इसके अलावा, इस समारोह में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियां भी शामिल होंगी। इनमें डॉक्टर्स ऑफ राजस्थान इंटरनेशनल (DoRI) फाउंडेशन के प्रेसिडेंट और यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट्रल फ्लोरिडा स्कूल ऑफ मेडिसिन असिस्टेंट प्रोफेसर (न्यूरोलॉजी) डॉ. जयवीर सिंह राठौर, स्टार हॉस्पिटल्स, हैदराबाद के क्लिनिकल डायरेक्टर और विभागाध्यक्ष (सर्जिकल ऑन्कोलॉजी) डॉ. विपिन गोयल, टाटा वन एमजी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर संजय झावर, और सीके बिड़ला हेल्थकेयर के सीईओ विपुल जैन जैसे विशेषज्ञ स्वास्थ्य क्षेत्र पर होने वाले सत्र में अपने विचार व्यक्त करेंगे।
इनके अलावा, ‘प्रवासी राजस्थानी दिवस’ में बैंकिंग और टूरिज्म क्षेत्र के विशेषज्ञों और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों की भी राजकीय अतिथि के रूप में मौजूदगी रहेगी। इनमें एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के फाउंडर, एमडी और सीईओ संजय अग्रवाल, वोल्वो ग्रुप इंडिया के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर कमल बाली, ईजमाइट्रिप के सह-संस्थापक और सीईओ रिकांत पिट्टी, और विदेश मंत्रालय में ज्वाइंट सेक्रेटरी महावीर सिंघवी शामिल हैं।