बेंगलुरु से वाराणसी आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स-1086 में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक यात्री ने उड़ान के दौरान कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश की। पायलट ने इसे संभावित सुरक्षा खतरा मानते हुए तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को सूचित किया और कॉकपिट का दरवाजा नहीं खोला। विमान के वाराणसी एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरते ही सीआईएसएफ ने संबंधित यात्री को हिरासत में ले लिया। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।
एयर इंडिया का विमान।
Updated at : 25 Sep 2025 12:09 PM (IST)
Published at : 22 Sep 2025 08:09 PM (IST)
9 PHOTOS
9 PHOTOS
7 PHOTOS