BREAKING NEWS

में निकली भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथयात्रा, PM मोदी ने निभाई वर्षों पुरानी परंपरा

में भारतीय नाविकों की सुरक्षा के लिए केंद्र का बड़ा कदम, लागू हुआ 'Seafarer First' प्लान

सुप्रीम कोर्ट में हंगामे के बाद पुलिस को मिली बड़ी जानकारी

व्हिस्की, लग्जरी कारें और ब्रांडेड सामान होंगे सस्ते, कारोबार को मिलेगा बड़ा बूस्ट

मुजफ्फराबाद मार्च से सहमी शहबाज सरकार, सुरक्षा बलों की कार्रवाई पर उठे सवाल

24 दिन के प्रदर्शन के बीच बिगड़ी तबीयत, विपक्षी नेताओं ने की अपील

में भारतीय नाविक की मौत पर भारत सख्त, ईरानी दूतावास तलब,खाड़ी क्षेत्र में बढ़ा तनाव

एस जयशंकर ने शुरू किया 2028-29 अस्थायी सदस्यता अभियान

में UAE के तेल टैंकरों पर मिसाइल हमला, भारतीय नाविक की मौत,क्षेत्रीय तनाव बढ़ा

में विजय सरकार को SC से राहत, मद्रास हाईकोर्ट के फैसले पर लगी रोक

आंध्र प्रदेश के बाद मुंबई में भी नया मामला,जानें बचाव के जरूरी उपाय

में ट्रंप-मैक्रों समेत 13 नेताओं के नाम, 'अचानक मौत' की चेतावनी से बढ़ा तनाव

पंचायत ने लगाया ₹1 लाख जुर्माना,उसी रकम से चिकन-दारू पार्टी करने का आरोप

के पब में भीषण आग से 27 लोगों की मौत, रेस्टरूम में मिले कई शव,आधी रात को लगी आग से मची अफरा-तफरी

जवाबी हमले में ईरान ने बहरीन, कतर और UAE को बनाया निशाना

11 भारतीयों में 10 सुरक्षित, एक की तलाश अब भी जारी

परिवहन मंत्री ने मास्क लगाकर बसों में किया सफर, लापरवाही पर ड्राइवर-कंडक्टर सस्पेंड

CM योगी गोरखपुर से करेंगे शुभारंभ,'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत

के अनंतनाग में 60 मिनट में दो बार बादल फटा, पहलगाम में बाढ़ से भारी तबाही,मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया।

तीसरे अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट बंद करने का ऐलान किया।

होम / क्राइम-कानून / केतन अग्रवाल मर्डर केस: कैब ड्राइवर के दावे से जांच में नया मोड़ पुलिस हर एंगल से कर रही जांच।
केतन अग्रवाल मर्डर केस: कैब ड्राइवर के दावे से जांच में नया मोड़ पुलिस हर एंगल से कर रही जांच।
कैब ड्राइवर ने बताया- रास्ते में सिया ने रुकवाई गाड़ी, खुलवाई डिक्की; एयरपोर्ट पहुंचने के बाद केतन का पासपोर्ट नहीं मिला ।

जांच अधिकारियों का मानना है कि पासपोर्ट का गायब होना पूरे मामले की एक महत्वपूर्ण कड़ी हो सकता है। केतन के परिवार का भी कहना है कि घर से निकलने से पहले सभी ने अपने-अपने पासपोर्ट की जांच की थी

केतन अग्रवाल मर्डर केस:कैब ड्राइवर के दावे से जांच में नया मोड़ पुलिस हर एंगल से कर रही जांच।

Updated at : 02 Jul 2026, 05:31 pm (IST)

Source : RASHTRIYA SAMACHAR

पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत के मामले में हर दिन नए तथ्य सामने आ रहे हैं। अब इस मामले में उस कैब ड्राइवर का बयान सामने आया है, जिसने केतन अग्रवाल, उनकी मंगेतर सिया गोयल और सिया के भाई साहिल को मुंबई एयरपोर्ट तक छोड़ा था। ड्राइवर के दावों ने जांच एजेंसियों का ध्यान उस रहस्यमयी पासपोर्ट पर फिर से केंद्रित कर दिया है, जो एयरपोर्ट पहुंचने से पहले अचानक गायब हो गया था।

पुलिस के अनुसार, केतन अग्रवाल और सिया गोयल की सगाई हो चुकी थी और दोनों प्री-वेडिंग शूट के लिए बाली रवाना होने वाले थे। हालांकि, एयरपोर्ट पहुंचने पर केतन का पासपोर्ट नहीं मिला, जिसके कारण पूरी यात्रा रद्द करनी पड़ी। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि पासपोर्ट वास्तव में खो गया था या उसे जानबूझकर गायब किया गया।

कैब ड्राइवर ने क्या बताया?

कैब ड्राइवर वैभव जाधव ने बताया कि उन्होंने सुबह करीब 10 बजे सिया गोयल और उनके भाई साहिल को पुणे से पिक किया था। उनके अनुसार, शुरुआत में सिया कैब में बैठना नहीं चाहती थीं और रास्ते में दोनों भाई-बहन के बीच बहस भी होती रही।

रावेत पहुंचने के बाद केतन अग्रवाल भी कैब में सवार हुए। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर सिया ने चाय पीने के लिए गाड़ी रुकवाने को कहा। ड्राइवर का दावा है कि जब केतन और साहिल चाय पी रहे थे, उसी दौरान सिया ने उनसे कैब की डिक्की खोलने के लिए कहा और कुछ देर तक वहां मौजूद रहीं। ड्राइवर के मुताबिक उन्होंने देखा कि सिया ने अपने पर्स से कोई सामान निकाला या रखा, हालांकि वह यह नहीं बता सके कि वह सामान क्या था।

एयरपोर्ट पहुंचते ही शुरू हुई पासपोर्ट की तलाश

ड्राइवर के अनुसार, यात्रियों को एयरपोर्ट पर उतारने के कुछ मिनट बाद उन्हें फोन आया कि एक छोटा बैग कैब में रह गया है। बैग वापस देने के बाद दोबारा कॉल आया और बताया गया कि केतन का पासपोर्ट नहीं मिल रहा है। ड्राइवर का कहना है कि उन्होंने पहले ही पूरी कैब देख ली थी और उन्हें पासपोर्ट नहीं मिला। बाद में वीडियो कॉल पर भी गाड़ी का अंदरूनी हिस्सा दिखाया गया, लेकिन पासपोर्ट का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद वह दोबारा एयरपोर्ट लौटे, जहां केतन और साहिल ने स्वयं कैब की तलाशी ली, लेकिन पासपोर्ट नहीं मिला।

जांच में अहम बना गायब पासपोर्ट

जांच अधिकारियों का मानना है कि पासपोर्ट का गायब होना पूरे मामले की एक महत्वपूर्ण कड़ी हो सकता है। केतन के परिवार का भी कहना है कि घर से निकलने से पहले सभी ने अपने-अपने पासपोर्ट की जांच की थी और केतन हमेशा अपना पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस और कार्ड एक ही पाउच में रखते थे यही वजह है कि एयरपोर्ट पहुंचने तक केवल केतन का पासपोर्ट गायब होना कई सवाल खड़े करता है।

लोहगढ़ किले पर हुआ था घटनाक्रम का रीक्रिएशन

18 जून को लोहगढ़ किले की ट्रेकिंग के दौरान करीब 400 फीट गहरी खाई में गिरने से केतन अग्रवाल की मौत हुई थी। इस मामले में सिया गोयल और चेतन चौधरी से पूछताछ जारी है। हाल ही में पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची, जहां पूरे घटनाक्रम का रीक्रिएशन किया गया। पुलिस ने डमी के जरिए यह समझने की कोशिश भी की कि घटना किस तरह हुई होगी।

जांच अभी जारी

फिलहाल पुलिस हत्या, साजिश और पासपोर्ट के रहस्यमय ढंग से गायब होने सहित सभी पहलुओं की जांच कर रही है। कैब ड्राइवर के दावे भी जांच का हिस्सा हैं, लेकिन इनकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि सभी बयानों, डिजिटल सबूतों और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Published at : 29 Jun 2026, 06:36 am (IST)

Tags : NEWS UPDATE / Population / #india news / #nationalnews / #news today