इस मिशन के तहत 60 पैराफील्ड अस्पताल और दो ‘भीष्म क्यूब’ (Modular Field Hospital Units) भी भेजे गए हैं, जो आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर सकते हैं।
Updated at : 02 Jul 2026, 05:31 pm (IST)
Source : RASHTRIYA SAMACHAR
वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप के बाद उत्पन्न मानवीय संकट के बीच भारत ने बड़ी राहत सहायता भेजी है। केंद्र सरकार ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत 35 टन राहत सामग्री, दवाएं और मेडिकल उपकरण वेनेजुएला भेजे हैं।

शुक्रवार को गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से भारतीय वायुसेना के दो C-17 ग्लोबमास्टर विमानों ने उड़ान भरी। इन विमानों में 30 टन राहत सामग्री, 5 टन मेडिकल उपकरण और दवाएं शामिल हैं। इसके साथ ही 41 सदस्यीय प्रशिक्षित मेडिकल टीम भी भेजी गई है, जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टर और बचावकर्मी शामिल हैं।

इस मिशन के तहत 60 पैराफील्ड अस्पताल और दो ‘भीष्म क्यूब’ (Modular Field Hospital Units) भी भेजे गए हैं, जो आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर सकते हैं। इनमें ट्रॉमा केयर, इमरजेंसी सर्जरी और आईसीयू जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
वेनेजुएला में भूकंप बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की सूचना है। ऐसे समय में भारत की यह मानवीय सहायता दोनों देशों के बीच सहयोग और वैश्विक मानवीय जिम्मेदारी का उदाहरण मानी जा रही है।
Published at : 27 Jun 2026, 09:43 am (IST)
Tags : Amit Shah / PM Modi / Breaking News / #Rahul Gandhi / #india news / #nationalnews / World News / #news today