मॉम-डॉटर की बॉन्डिंग और ग्लैमर का तड़का: समंदर के बीच चिल करती दिखीं कियारा आडवाणी, नन्ही सरायाह को पढ़ाती आई नजर; देखें वेकेशन की 7 अनसीन फोटोज।
फिल्म 'टॉक्सिक' की चर्चाओं के बीच मालदीव की लहरों में सुकून तलाशतीं कियारा आडवाणी; वर्क कमिटमेंट्स से ब्रेक लेकर एक्ट्रेस मना रही हैं अपनी लाइफ का बेस्ट वेकेशन।
1 /
7
बेटी के जन्म के बाद कियारा आडवाणी ने अपनी फिटनेस से सबको हैरान कर दिया है। ऑरेंज कलर की बिकिनी में समंदर के बीच चिल करती कियारा बेहद फिट और ग्लैमरस नजर आ रही हैं। उनकी इस तस्वीर को देख फैंस उनकी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
2 /
7
वेकेशन की सबसे प्यारी तस्वीर वह है जिसमें कियारा अपनी बेटी सरायाह मल्होत्रा के साथ नजर आ रही हैं। हालांकि कियारा ने चेहरा नहीं दिखाया है, लेकिन वह बेड पर बैठकर बेटी को समुद्र के जीवों (Marine Animals) वाली किताब पढ़ाती दिख रही हैं। तस्वीर में नन्ही सरायाह के छोटे-छोटे हाथ प्रशंसकों का दिल जीत रहे हैं।
3 /
7
कियारा ने वन-शोल्डर ब्लैक बिकिनी के साथ मल्टीलेयर स्लिट स्कर्ट पहनी है। खुले बाल, काला चश्मा और हाथों में रंग-बिरंगी चूड़ियों के साथ उनका यह 'बीच लुक' काफी स्टाइलिश लग रहा है। मिनिमल मेकअप में भी कियारा का ग्लो साफ नजर आ रहा है।
4 /
7
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी मालदीव से अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। हालांकि दोनों एक ही फ्रेम में कम दिखे हैं, लेकिन लोकेशन एक ही है। कियारा ने कैप्शन में सिद्धार्थ को अपना 'लव ऑफ माई लाइफ' बताते हुए वेकेशन की शांति और खुशियों का जिक्र किया है।
5 /
7
कियारा और सिद्धार्थ सिर्फ आराम नहीं कर रहे, बल्कि वेकेशन पर भी एक्टिव हैं। एक तस्वीर में कियारा अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ टेनिस खेलती नजर आ रही हैं। दोनों का यह स्पोर्टी अंदाज उनके 'पावर कपल' होने का सबूत दे रहा है।
6 /
7
आखिरी तस्वीर में कियारा समंदर किनारे डूबते सूरज का आनंद लेती दिख रही हैं। फिल्म 'टॉक्सिक' की शूटिंग से ब्रेक लेकर कियारा फिलहाल अपनी फैमिली के साथ हर पल को जी रही हैं।
7 /
7
8 Photos
समंदर किनारे मौनी रॉय का कातिलाना अंदाज, कान्स को दी ग्लैमरस विदाई; सिजलिंग तस्वीरों ने इंटरनेट पर लगाई आगव्हाइट-ब्लू ड्रेस में मौनी रॉय ने बिखेरा हुस्न का जादू, फ्रेंच रिवेरा से शेयर किए बेहद खूबसूरत पोज; फैंस बोले- ‘कान्स की सबसे स्टाइलिश डीवा’
9 Photos
Cannes 2026: नीले मर्मेड गाउन और डायमंड जूलरी में ऐश्वर्या राय का 'लूमिनारा' मैजिक, देखें 9 खूबसूरत तस्वीरें कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर 'कान्स की रानी' ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी 24वीं उपस्थिति से बिखेरा जलवा।
9 Photos
Palace On Wheels’ में सफर मतलब चलता-फिरता शाही महल, अंदर की तस्वीरें देख रह जाएंगे दंग लग्जरी सैलून, स्पा, जिम, रॉयल डाइनिंग और महाराजाओं जैसी सुविधाएं… जानिए क्यों खास है भारत की सबसे शाही ट्रेन
8 PHOTOS
9 PHOTOS
9 PHOTOS