BREAKING NEWS

में निकली भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथयात्रा, PM मोदी ने निभाई वर्षों पुरानी परंपरा

में भारतीय नाविकों की सुरक्षा के लिए केंद्र का बड़ा कदम, लागू हुआ 'Seafarer First' प्लान

सुप्रीम कोर्ट में हंगामे के बाद पुलिस को मिली बड़ी जानकारी

व्हिस्की, लग्जरी कारें और ब्रांडेड सामान होंगे सस्ते, कारोबार को मिलेगा बड़ा बूस्ट

मुजफ्फराबाद मार्च से सहमी शहबाज सरकार, सुरक्षा बलों की कार्रवाई पर उठे सवाल

24 दिन के प्रदर्शन के बीच बिगड़ी तबीयत, विपक्षी नेताओं ने की अपील

में भारतीय नाविक की मौत पर भारत सख्त, ईरानी दूतावास तलब,खाड़ी क्षेत्र में बढ़ा तनाव

एस जयशंकर ने शुरू किया 2028-29 अस्थायी सदस्यता अभियान

में UAE के तेल टैंकरों पर मिसाइल हमला, भारतीय नाविक की मौत,क्षेत्रीय तनाव बढ़ा

में विजय सरकार को SC से राहत, मद्रास हाईकोर्ट के फैसले पर लगी रोक

आंध्र प्रदेश के बाद मुंबई में भी नया मामला,जानें बचाव के जरूरी उपाय

में ट्रंप-मैक्रों समेत 13 नेताओं के नाम, 'अचानक मौत' की चेतावनी से बढ़ा तनाव

पंचायत ने लगाया ₹1 लाख जुर्माना,उसी रकम से चिकन-दारू पार्टी करने का आरोप

के पब में भीषण आग से 27 लोगों की मौत, रेस्टरूम में मिले कई शव,आधी रात को लगी आग से मची अफरा-तफरी

जवाबी हमले में ईरान ने बहरीन, कतर और UAE को बनाया निशाना

11 भारतीयों में 10 सुरक्षित, एक की तलाश अब भी जारी

परिवहन मंत्री ने मास्क लगाकर बसों में किया सफर, लापरवाही पर ड्राइवर-कंडक्टर सस्पेंड

CM योगी गोरखपुर से करेंगे शुभारंभ,'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत

के अनंतनाग में 60 मिनट में दो बार बादल फटा, पहलगाम में बाढ़ से भारी तबाही,मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया।

तीसरे अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट बंद करने का ऐलान किया।

होम / साहित्य / खान सर पर गिरफ्तारी की तलवार ? वायरल वीडियो के बाद आर्म्स एक्ट में FIR दर्ज, पटना में कोचिंग विवाद ने लिया नया मोड़
खान सर पर गिरफ्तारी की तलवार ? वायरल वीडियो के बाद आर्म्स एक्ट में FIR दर्ज, पटना में कोचिंग विवाद ने लिया नया मोड़
फायरिंग वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच तेज, गार्ड्स गिरफ्तार; फैजल खान उर्फ खान सर की भूमिका की हो रही जांच

पटना में कोचिंग विवाद के बीच वायरल फायरिंग वीडियो के बाद पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। मामले में दो गार्ड गिरफ्तार किए गए हैं और फैजल खान उर्फ खान सर की भूमिका की जांच की जा रही है।

खान सर पर गिरफ्तारी की तलवार ? वायरल वीडियो के बाद आर्म्स एक्ट में FIR दर्ज, पटना में कोचिंग विवाद ने लिया नया मोड़

Updated at : 02 Jul 2026, 05:30 pm (IST)

Source : Rashtriya Samachar

बिहार की राजधानी पटना में दो प्रमुख कोचिंग संस्थानों के बीच चल रहा विवाद अब गंभीर कानूनी मोड़ पर पहुंच गया है। वायरल फायरिंग वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच तेज कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा विवाद 27 मई के आसपास शुरू हुआ, जब बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी हुआ। रिजल्ट के बाद दोनों कोचिंग संस्थानों—‘खान ग्लोबल स्टडीज’ और ‘ज्ञान बिंदु कोचिंग’—ने अपने-अपने संस्थानों से अधिक सफल छात्रों का दावा किया। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ने लगा।

स्थिति उस समय बिगड़ गई जब दोनों संस्थानों की ओर से शहर में पोस्टर, बैनर और प्रचार सामग्री को लेकर टकराव शुरू हुआ। आरोप है कि इसी दौरान एक पक्ष द्वारा दूसरे के बोर्ड पर बैनर चिपकाए जाने के बाद विवाद और बढ़ गया।

2 और 3 जून की रात को मामला हिंसक हो गया। दोनों पक्षों के बीच झड़प, पथराव, तोड़फोड़ और फायरिंग जैसी घटनाएं सामने आईं। शुरुआती कार्रवाई में एक कोचिंग संस्थान के निदेशक रौशन आनंद को गिरफ्तार किया गया था।

लेकिन इसके बाद सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हुआ, जिसने पूरे मामले की दिशा बदल दी। इस वीडियो में कथित तौर पर कोचिंग परिसर के बाहर फायरिंग की घटना दिखाई देती है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई।

पुलिस ने ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ परिसर में जांच की और वहां मौजूद दो गार्ड्स को हिरासत में लिया। दोनों के हथियारों को जब्त कर फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) जांच के लिए भेज दिया गया है।

इसके बाद कदमकुआं थाने में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो, CCTV फुटेज और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की बारीकी से जांच की जा रही है।

फिलहाल जांच एजेंसियां यह भी देख रही हैं कि घटना के दौरान किसकी क्या भूमिका रही और फायरिंग की स्थिति कैसे बनी। इसी क्रम में फैजल खान उर्फ खान सर की भूमिका को लेकर भी जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले में अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा गया है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

वहीं दूसरी ओर, छात्रों और स्थानीय लोगों के बीच भी इस मामले को लेकर चर्चा तेज है। दोनों कोचिंग संस्थानों के समर्थक सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी दलीलें दे रहे हैं। फिलहाल पटना पुलिस की टीमें पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई हैं और आने वाले दिनों में इसमें और बड़े खुलासे हो सकते हैं।