BREAKING NEWS

जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय बनीं, फाइनल में अकाने यामागुची को हराया

14 दिन से चल रहे जल सत्याग्रह को पुलिस ने खत्म कराया, धरनास्थल से हटाए गए किसान

वस्त्राल स्थित पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 8 लोगों की दर्दनाक मौत; 15 घायल

भूख हड़ताल के दौरान अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, मची अफरा-तफरी

श्रीहरिकोटा से पहले प्राइवेट रॉकेट 'विक्रम-1' की सफल लॉन्चिंग स्काईरूट एयरोस्पेस

सफदरजंग अस्पताल में कराया भर्ती,20 दिन की भूख हड़ताल के बाद

ईरान समर्थित इराकी संगठन की धमकी से बढ़ा तनाव

कोई अनहोनी नहीं चाहते, पहले मेडिकल रिपोर्ट लाएं अगली सुनवाई 21 जुलाई को होगी।

पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, केंद्र और DCGI को जारी किया नोटिस

Instamart और HPCL की नई सर्विस लॉन्च, जानिए कैसे करें ऑर्डर

₹400 करोड़ की नई Startup Policy को मंजूरी, युवाओं को मिलेगा बड़ा फायदा

जून में ट्रांजैक्शन वैल्यू घटी, फिर भी डिजिटल पेमेंट ने बनाया नया रिकॉर्ड

ओडिशा से पुणे जा रही लॉरी से 237 किलो बरामद; 2 तस्कर गिरफ्तार

सतीश गोलचा हटे, अनुराग कुमार बने नए पुलिस कमिश्नर

संसद में मोदी सरकार का बड़ा विधायी एजेंडा, 5 नए बिल समेत 7 अहम प्रस्तावों पर रहेगी नजर

हाइड्रोजन हाइड्रोजन ट्रेन तैयार, जानिए बिना धुएं और बिना तार के कैसे दौड़ती है यह ट्रेन, प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी

में BIMSTEC सुरक्षा बैठक, NSA अजीत डोभाल बोले- साझा चुनौतियों से मिलकर निपटना होगा

के दूसरी कक्षा के एक छात्र को कथित तौर पर कलमा और सूरह अल-फातिहा याद करने का होमवर्क दिए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया।

में निकली भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथयात्रा, PM मोदी ने निभाई वर्षों पुरानी परंपरा

में भारतीय नाविकों की सुरक्षा के लिए केंद्र का बड़ा कदम, लागू हुआ 'Seafarer First' प्लान

होम / राष्ट्रीय / केन-बेतवा प्रोजेक्ट पर बवाल: 14 दिन से चल रहे जल सत्याग्रह को पुलिस ने खत्म कराया, धरनास्थल से हटाए गए किसान
केन-बेतवा प्रोजेक्ट पर बवाल: 14 दिन से चल रहे जल सत्याग्रह को पुलिस ने खत्म कराया, धरनास्थल से हटाए गए किसान
मुआवजा और पुनर्वास की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे आदिवासी किसानों को पुलिस ने हटाया। आंदोलनकारियों ने गिरफ्तारी का दावा किया, जबकि प्रशासन ने इसे सिरे से खारिज किया।

मध्य प्रदेश के छतरपुर में केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित आदिवासी किसानों का 14 दिनों से जारी जल सत्याग्रह और भूख हड़ताल रविवार तड़के पुलिस ने समाप्त करा दिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को धरनास्थल से हटाकर बसों के जरिए उनके गंतव्य के लिए रवाना किया।

केन-बेतवा प्रोजेक्ट पर बवाल:14 दिन से चल रहे जल सत्याग्रह को पुलिस ने खत्म कराया, धरनास्थल से हटाए गए किसान

By : Admin User | Updated at : 19 Jul 2026, 11:48 am (IST)

मध्य प्रदेश के छतरपुर में केन-बेतवा लिंक परियोजना के विरोध में आदिवासी किसानों का 14 दिनों से जारी जल सत्याग्रह और भूख हड़ताल रविवार तड़के समाप्त हो गया। सुबह-सुबह भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और धरनास्थल को खाली करा दिया। इस कार्रवाई के बाद आंदोलनकारियों और प्रशासन के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है।

उचित मुआवजा और पुनर्वास की मांग को लेकर आंदोलन

जानकारी के मुताबिक, छतरपुर के ग्राम कुपी में वरान नदी के किनारे स्थित अंडर ब्रिज के नीचे आदिवासी किसान धरने पर बैठे थे। उनका आरोप था कि केन-बेतवा लिंक परियोजना समेत अन्य विकास कार्यों के लिए उनकी जमीन अधिग्रहित की गई, लेकिन अब तक उन्हें उचित मुआवजा और पुनर्वास नहीं मिला। इसी मांग को लेकर किसान जल सत्याग्रह और भूख हड़ताल कर रहे थे।

प्रशासन ने हटाया, गिरफ्तारी से किया इनकार

रविवार तड़के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को धरनास्थल से हटाकर बसों के जरिए रवाना कर दिया। छतरपुर के एडिशनल एसपी आदित्य पटले ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रदर्शनकारी को न तो गिरफ्तार किया गया और न ही हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया कि अधिकांश प्रदर्शनकारी पन्ना जिले के रहने वाले थे, जिन्हें सुरक्षित उनके गंतव्य तक भेजा गया।

अमित भटनागर को स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल भेजा गया

प्रशासन के अनुसार, आंदोलन का नेतृत्व कर रहे किसान नेता अमित भटनागर लगातार 14 दिनों से भूख हड़ताल पर थे। उनकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका मेडिकल चेकअप कराया जा रहा है।

आंदोलनकारियों ने लगाए गंभीर आरोप

वहीं, आंदोलनकारियों की ओर से दिव्या अहिरवार ने वीडियो जारी कर दावा किया कि रविवार सुबह करीब पांच बजे पुलिस ने बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों और किसान नेता अमित भटनागर को जबरन हटाया। उन्होंने आरोप लगाया कि अमित भटनागर केन-बेतवा परियोजना में कथित 400 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का खुलासा करने वाले थे, इसलिए प्रशासन ने आंदोलन को बलपूर्वक समाप्त कराया।

दिव्या अहिरवार ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और जिला प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि यदि आंदोलनकारियों या अमित भटनागर को किसी तरह की क्षति पहुंचती है तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। हालांकि, प्रशासन ने इन सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि पूरी कार्रवाई केवल सुरक्षा व्यवस्था और निर्माण कार्य को ध्यान में रखकर की गई है।

Published at : 19 Jul 2026, 11:48 am (IST)