सेफ्टी मैटर्स फाउंडेशन के मुताबिक एअर इंडिया की उड़ान AI132 के चालक दल ने बताया कि बोइंग ड्रीमलाइनर के बाएं इंजन के फ्यूल स्विच को चालू करते समय यह 'रन' की स्थिति में लॉक होने की जगह 'कट ऑफ' होने की ओर बढ़ने लगा। इसकी वजह से उड़ान के दौरान अनजाने में इंजन बंद होने की संभावना बन सकती है। गौरतलब है कि एअर इंडिया के इस विमान ने रविवार रात नौ बजकर उन्नीस मिनट पर लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से उड़ान भरी। विमान सोमवार सुबह 11 बजकर 54 मिनट पर बेंगलूरू में उतरा।
Updated at : 01 Mar 2026 09:38 PM (IST)
Source : एएनआई
Published at : 02 Feb 2026 08:53 PM (IST)
Tags : VIRAL / #india news / #nationalnews / World News / #Airport #DGCA, #Aeroplane / #news today / Trending / NEWS UPDATE
7 PHOTOS
7 PHOTOS
6 PHOTOS