तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने अपने निजी ज्योतिषी पंडित रिकी राधा वेत्रीवेल को OSD पद से हटा दिया है। गठबंधन सहयोगियों (CPIM, VCK) के कड़े विरोध और 'वैज्ञानिक सोच' की मांग के बाद 24 घंटे में ही यह फैसला वापस लिया गया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
Updated at : 02 Jul 2026, 05:30 pm (IST)
Source : Rashtriya Samachar
तमिलनाडु की सत्ता संभालते ही मुख्यमंत्री जोसेफ विजय (Thalapathy Vijay) एक बड़े विवादों में घिर गए। विवाद की वजह बनी उनके निजी ज्योतिषी पंडित रिकी राधा वेत्रीवेल की 'ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी' (OSD-Political) के पद पर नियुक्ति।
विजय सरकार को बाहर से समर्थन दे रही पार्टियों CPIM, CPI और VCK ने इस फैसले को आड़े हाथों लिया। वामपंथी नेताओं का कहना था कि सरकारी पदों पर नियुक्तियाँ प्रशासनिक क्षमता के आधार पर होनी चाहिए, न कि ज्योतिष के आधार पर। VCK विधायक वाणी अरसु ने विधानसभा में कहा, "सरकार को वैज्ञानिक और तार्किक सोच (Scientific Temper) को बढ़ावा देना चाहिए, अंधविश्वास को नहीं।"

मंगलवार को नियुक्ति हुई और बुधवार को विधानसभा में बहुमत हासिल (Floor Test) करने के तुरंत बाद सीएम विजय ने अपने कदम पीछे खींच लिए। सरकार के प्रधान सचिव ने आधिकारिक पत्र जारी कर रिकी राधा की नियुक्ति रद्द करने की घोषणा की।
कौन हैं पंडित रिकी राधा?
• वे लंबे समय से विजय के आध्यात्मिक सलाहकार और निजी ज्योतिषी रहे हैं।
• दावा किया जाता है कि उन्होंने चुनाव से एक साल पहले ही विजय की "सुनामी जीत" की भविष्यवाणी की थी।
• वे TVK पार्टी के प्रवक्ता के रूप में भी सक्रिय रहे हैं।

इस घटनाक्रम पर AIADMK ने चुटकी लेते हुए कहा कि जो ज्योतिषी दूसरों का भविष्य देखते हैं, वे अपना ही भविष्य नहीं देख पाए। इस विवाद ने राज्य की राजनीति में एक बार फिर 'तर्कवाद बनाम ज्योतिष' की बहस छेड़ दी है।
Published at : 13 May 2026, 01:20 pm (IST)
Tags : Breaking News / Trending / NEWS UPDATE / VIRAL / #india news / #nationalnews / #news today / #TamilNadu #CMVijay #PoliticalNews #BreakingNews #Controversy #Astrologer #IndiaNews #VCK #CPIM #TrendingNews