BREAKING NEWS

में निकली भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथयात्रा, PM मोदी ने निभाई वर्षों पुरानी परंपरा

में भारतीय नाविकों की सुरक्षा के लिए केंद्र का बड़ा कदम, लागू हुआ 'Seafarer First' प्लान

सुप्रीम कोर्ट में हंगामे के बाद पुलिस को मिली बड़ी जानकारी

व्हिस्की, लग्जरी कारें और ब्रांडेड सामान होंगे सस्ते, कारोबार को मिलेगा बड़ा बूस्ट

मुजफ्फराबाद मार्च से सहमी शहबाज सरकार, सुरक्षा बलों की कार्रवाई पर उठे सवाल

24 दिन के प्रदर्शन के बीच बिगड़ी तबीयत, विपक्षी नेताओं ने की अपील

में भारतीय नाविक की मौत पर भारत सख्त, ईरानी दूतावास तलब,खाड़ी क्षेत्र में बढ़ा तनाव

एस जयशंकर ने शुरू किया 2028-29 अस्थायी सदस्यता अभियान

में UAE के तेल टैंकरों पर मिसाइल हमला, भारतीय नाविक की मौत,क्षेत्रीय तनाव बढ़ा

में विजय सरकार को SC से राहत, मद्रास हाईकोर्ट के फैसले पर लगी रोक

आंध्र प्रदेश के बाद मुंबई में भी नया मामला,जानें बचाव के जरूरी उपाय

में ट्रंप-मैक्रों समेत 13 नेताओं के नाम, 'अचानक मौत' की चेतावनी से बढ़ा तनाव

पंचायत ने लगाया ₹1 लाख जुर्माना,उसी रकम से चिकन-दारू पार्टी करने का आरोप

के पब में भीषण आग से 27 लोगों की मौत, रेस्टरूम में मिले कई शव,आधी रात को लगी आग से मची अफरा-तफरी

जवाबी हमले में ईरान ने बहरीन, कतर और UAE को बनाया निशाना

11 भारतीयों में 10 सुरक्षित, एक की तलाश अब भी जारी

परिवहन मंत्री ने मास्क लगाकर बसों में किया सफर, लापरवाही पर ड्राइवर-कंडक्टर सस्पेंड

CM योगी गोरखपुर से करेंगे शुभारंभ,'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत

के अनंतनाग में 60 मिनट में दो बार बादल फटा, पहलगाम में बाढ़ से भारी तबाही,मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया।

तीसरे अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट बंद करने का ऐलान किया।

होम / राष्ट्रीय / बुजुर्ग माता-पिता की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बुढ़ापे में उनकी देखभाल नहीं की तो वापस ले सकते हैं दी हुई प्रॉपर्टी
बुजुर्ग माता-पिता की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बुढ़ापे में उनकी देखभाल नहीं की तो वापस ले सकते हैं दी हुई प्रॉपर्टी
बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा- आर्थिक रूप से सक्षम होने के बावजूद माता-पिता को संपत्ति वापस लेने का अधिकार

बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुजुर्ग माता-पिता के अधिकारों को लेकर अहम टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि अगर माता-पिता अपनी संपत्ति बच्चों को इस शर्त पर देते हैं कि वे बुढ़ापे में उनकी देखभाल करेंगे और बच्चे ऐसा नहीं करते, तो माता-पिता उस संपत्ति को वापस हासिल कर सकते हैं। यह फैसला लोअर परेल के एक फ्लैट विवाद मामले में आया है।

बुजुर्ग माता-पिता की संपत्ति पर बड़ा फैसला:बुढ़ापे में उनकी देखभाल नहीं की तो वापस ले सकते हैं दी हुई प्रॉपर्टी

By : Admin User | Updated at : 09 Jul 2026, 01:30 pm (IST)

यह मामला मुंबई के लोअर परेल इलाके के एक फ्लैट से जुड़ा हुआ है। सुनवाई के दौरान एक बेटे ने उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उसे अपने 68 वर्षीय पिता को फ्लैट का कब्जा वापस सौंपने के निर्देश दिए गए थे।

मामले के अनुसार, पिता एक जौहरी हैं और उन्होंने साल 2005 में यह फ्लैट खरीदा था। वह अपनी पत्नी, बेटे और परिवार के साथ इसी घर में रहते थे। बाद में 8 मई 2023 को उन्होंने एक गिफ्ट डीड के माध्यम से यह फ्लैट बेटे के नाम कर दिया। इस संपत्ति हस्तांतरण के दौरान शर्त रखी गई थी कि बेटा अपने माता-पिता को रहने, खाने और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराएगा और जीवनभर उनकी देखभाल करेगा, लेकिन कुछ समय बाद पिता और बेटे के बीच रिश्तों में खटास आ गई। पिता का आरोप था कि बेटे ने उनकी देखभाल करना बंद कर दिया और घर का माहौल इतना खराब हो गया कि उन्हें अपनी पत्नी के साथ घर छोड़ना पड़ा।

इसके बाद बुजुर्ग दंपति ने माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण और कल्याण अधिनियम, 2007 के तहत बने ट्रिब्यूनल में शिकायत दर्ज कराई। मामले की सुनवाई के बाद ट्रिब्यूनल ने बेटे और उसके परिवार को 60 दिनों के अंदर फ्लैट खाली कर माता-पिता को वापस सौंपने का आदेश दिया।

बेटे ने इस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती देते हुए कहा कि उसके पिता आर्थिक रूप से मजबूत हैं, उनका खुद का व्यवसाय है और उनके पास दूसरी संपत्तियां भी मौजूद हैं। इसलिए संपत्ति वापस लेने का आधार नहीं बनता।

हालांकि, बॉम्बे हाई कोर्ट ने बेटे की इस दलील को स्वीकार नहीं किया। अदालत ने कहा कि माता-पिता की आर्थिक स्थिति इस अधिकार को खत्म नहीं करती। यदि संपत्ति देते समय रखी गई देखभाल की शर्त पूरी नहीं होती है, तो वरिष्ठ नागरिक अधिनियम, 2007 की धारा 23 के तहत संपत्ति का हस्तांतरण रद्द किया जा सकता है।

Published at : 09 Jul 2026, 12:27 pm (IST)

Tags : #court, Supreme court