BREAKING NEWS

में निकली भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथयात्रा, PM मोदी ने निभाई वर्षों पुरानी परंपरा

में भारतीय नाविकों की सुरक्षा के लिए केंद्र का बड़ा कदम, लागू हुआ 'Seafarer First' प्लान

सुप्रीम कोर्ट में हंगामे के बाद पुलिस को मिली बड़ी जानकारी

व्हिस्की, लग्जरी कारें और ब्रांडेड सामान होंगे सस्ते, कारोबार को मिलेगा बड़ा बूस्ट

मुजफ्फराबाद मार्च से सहमी शहबाज सरकार, सुरक्षा बलों की कार्रवाई पर उठे सवाल

24 दिन के प्रदर्शन के बीच बिगड़ी तबीयत, विपक्षी नेताओं ने की अपील

में भारतीय नाविक की मौत पर भारत सख्त, ईरानी दूतावास तलब,खाड़ी क्षेत्र में बढ़ा तनाव

एस जयशंकर ने शुरू किया 2028-29 अस्थायी सदस्यता अभियान

में UAE के तेल टैंकरों पर मिसाइल हमला, भारतीय नाविक की मौत,क्षेत्रीय तनाव बढ़ा

में विजय सरकार को SC से राहत, मद्रास हाईकोर्ट के फैसले पर लगी रोक

आंध्र प्रदेश के बाद मुंबई में भी नया मामला,जानें बचाव के जरूरी उपाय

में ट्रंप-मैक्रों समेत 13 नेताओं के नाम, 'अचानक मौत' की चेतावनी से बढ़ा तनाव

पंचायत ने लगाया ₹1 लाख जुर्माना,उसी रकम से चिकन-दारू पार्टी करने का आरोप

के पब में भीषण आग से 27 लोगों की मौत, रेस्टरूम में मिले कई शव,आधी रात को लगी आग से मची अफरा-तफरी

जवाबी हमले में ईरान ने बहरीन, कतर और UAE को बनाया निशाना

11 भारतीयों में 10 सुरक्षित, एक की तलाश अब भी जारी

परिवहन मंत्री ने मास्क लगाकर बसों में किया सफर, लापरवाही पर ड्राइवर-कंडक्टर सस्पेंड

CM योगी गोरखपुर से करेंगे शुभारंभ,'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत

के अनंतनाग में 60 मिनट में दो बार बादल फटा, पहलगाम में बाढ़ से भारी तबाही,मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया।

तीसरे अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट बंद करने का ऐलान किया।

होम / क्राइम-कानून / 'मैं बेगुनाह हूं, मुझे झूठा फंसाया गया' राजा रघुवंशी मर्डर केस में हलफनामा दाखिल कर सोनम रघुवंशी ने कहा
'मैं बेगुनाह हूं, मुझे झूठा फंसाया गया' राजा रघुवंशी मर्डर केस में हलफनामा दाखिल कर सोनम रघुवंशी ने कहा
अभियोजन का मामला केवल परिस्थितिजन्य साक्ष्यों पर आधारित, जमानत रद्द करने की मांग का किया विरोध।

उसने कहा कि उसे इस मामले में झूठा फंसाया गया है और उसके खिलाफ कोई प्रत्यक्ष साक्ष्य नहीं है। सोनम ने कहा कि वह ट्रायल में पूरा सहयोग कर रही है, जमानत की किसी भी शर्त का उल्लंघन नहीं किया है और उसे दोबारा जेल भेजने का कोई कानूनी आधार नहीं बनता।

'मैं बेगुनाह हूं, मुझे झूठा फंसाया गया'राजा रघुवंशी मर्डर केस में हलफनामा दाखिल कर सोनम रघुवंशी ने कहा

By : Admin User | Updated at : 09 Jul 2026, 11:23 am (IST)

मेघालय के चर्चित राजा रघुवंशी हनीमून मर्डर केस में आरोपी सोनम रघुवंशी ने सुप्रीम कोर्ट में जवाबी हलफनामा दाखिल कर खुद को बेगुनाह बताया है। सोनम ने अदालत से कहा कि उसे इस मामले में झूठा फंसाया गया है और उसके खिलाफ अभियोजन का पूरा मामला केवल परिस्थितिजन्य साक्ष्यों पर आधारित है। ऐसे में केवल आरोपों के आधार पर उसे दोषी नहीं ठहराया जा सकता। इस मामले में गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है, जबकि मेघालय सरकार ने उसकी जमानत रद्द करने की मांग की है।

अपने हलफनामे में सोनम ने दावा किया कि वह ट्रायल के दौरान पूरी तरह न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग कर रही है। उसने कहा कि यदि मुकदमे की सुनवाई में किसी तरह की देरी हुई है तो उसके लिए उसे जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। उसने जांच और ट्रायल के हर चरण में अधिकारियों का सहयोग किया है और अदालत द्वारा तय सभी शर्तों का पालन किया है।

जमानत रद्द करने की मांग का विरोध करते हुए सोनम ने अदालत को बताया कि उसे 27 अप्रैल 2026 को जमानत मिली थी और 28 अप्रैल को वह जेल से रिहा हो गई थी। ऐसे में उसे दोबारा जेल भेजने का कोई औचित्य नहीं है। उसने कहा कि जमानत रद्द करने के लिए जिन कानूनी आधारों की आवश्यकता होती है, वे इस मामले में मौजूद नहीं हैं। साथ ही राज्य सरकार ने भी यह आरोप नहीं लगाया कि उसने जमानत की किसी शर्त का उल्लंघन किया है।

हलफनामे में सोनम ने यह भी कहा कि मामले में अब उससे किसी तरह की बरामदगी बाकी नहीं है और पुलिस चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इसलिए साक्ष्यों से छेड़छाड़ या जांच को प्रभावित करने की कोई संभावना नहीं है। फिलहाल वह जमानत की शर्तों के तहत शिलांग में रह रही है।

अपने बचाव में सोनम ने कहा कि अभियोजन पक्ष का पूरा मामला परिस्थितिजन्य साक्ष्यों पर आधारित है। ऐसे मामलों में आरोपों को संदेह से परे साबित करना अभियोजन की जिम्मेदारी होती है। जब तक अदालत में आरोप साबित नहीं हो जाते, तब तक केवल आरोपों के आधार पर किसी व्यक्ति को दोषी नहीं माना जा सकता।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की थी कि आरोपी फिलहाल जमानत पर बाहर है, इसलिए तत्काल जमानत रद्द करने की आवश्यकता नहीं दिखती। हालांकि अदालत ने सोनम को नोटिस जारी कर उसका पक्ष मांगा था, जिसके जवाब में उसने अपना विस्तृत हलफनामा दाखिल किया है।