BREAKING NEWS

में निकली भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथयात्रा, PM मोदी ने निभाई वर्षों पुरानी परंपरा

में भारतीय नाविकों की सुरक्षा के लिए केंद्र का बड़ा कदम, लागू हुआ 'Seafarer First' प्लान

सुप्रीम कोर्ट में हंगामे के बाद पुलिस को मिली बड़ी जानकारी

व्हिस्की, लग्जरी कारें और ब्रांडेड सामान होंगे सस्ते, कारोबार को मिलेगा बड़ा बूस्ट

मुजफ्फराबाद मार्च से सहमी शहबाज सरकार, सुरक्षा बलों की कार्रवाई पर उठे सवाल

24 दिन के प्रदर्शन के बीच बिगड़ी तबीयत, विपक्षी नेताओं ने की अपील

में भारतीय नाविक की मौत पर भारत सख्त, ईरानी दूतावास तलब,खाड़ी क्षेत्र में बढ़ा तनाव

एस जयशंकर ने शुरू किया 2028-29 अस्थायी सदस्यता अभियान

में UAE के तेल टैंकरों पर मिसाइल हमला, भारतीय नाविक की मौत,क्षेत्रीय तनाव बढ़ा

में विजय सरकार को SC से राहत, मद्रास हाईकोर्ट के फैसले पर लगी रोक

आंध्र प्रदेश के बाद मुंबई में भी नया मामला,जानें बचाव के जरूरी उपाय

में ट्रंप-मैक्रों समेत 13 नेताओं के नाम, 'अचानक मौत' की चेतावनी से बढ़ा तनाव

पंचायत ने लगाया ₹1 लाख जुर्माना,उसी रकम से चिकन-दारू पार्टी करने का आरोप

के पब में भीषण आग से 27 लोगों की मौत, रेस्टरूम में मिले कई शव,आधी रात को लगी आग से मची अफरा-तफरी

जवाबी हमले में ईरान ने बहरीन, कतर और UAE को बनाया निशाना

11 भारतीयों में 10 सुरक्षित, एक की तलाश अब भी जारी

परिवहन मंत्री ने मास्क लगाकर बसों में किया सफर, लापरवाही पर ड्राइवर-कंडक्टर सस्पेंड

CM योगी गोरखपुर से करेंगे शुभारंभ,'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत

के अनंतनाग में 60 मिनट में दो बार बादल फटा, पहलगाम में बाढ़ से भारी तबाही,मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया।

तीसरे अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट बंद करने का ऐलान किया।

होम / राष्ट्रीय / उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून - नैनीताल समेत कई जिलों में IMD की चेतावनी
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून - नैनीताल समेत कई जिलों में IMD की चेतावनी
5 से 7 जून तक तेज बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका; कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तराखंड में 5 से 7 जून तक भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। देहरादून, नैनीताल, टिहरी, बागेश्वर समेत कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट,देहरादून - नैनीताल समेत कई जिलों में IMD की चेतावनी

Updated at : 02 Jul 2026, 05:30 pm (IST)

Source : Rashtriya Samachar

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में 5 जून से 7 जून तक भारी बारिश, आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय और मैदानी दोनों क्षेत्रों में मौसम का असर देखने को मिलेगा।

IMD देहरादून के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। कई इलाकों में ओलावृष्टि और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। हालात को देखते हुए इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा पौड़ी, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर जिलों में भी खराब मौसम की संभावना जताई गई है। वहीं हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर सहित अन्य क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 6 जून के लिए भी उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका व्यक्त की है। इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

राज्य आपदा परिचालन केंद्र ने सभी जिलाधिकारियों और संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने यात्रियों, तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों से मौसम खराब होने के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, सड़क बाधित होने और नदी-नालों के जलस्तर बढ़ने की संभावना को देखते हुए लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने नागरिकों से नियमित रूप से मौसम अपडेट पर नजर रखने और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा है।