BREAKING NEWS

भावुक संदेश, राष्ट्र निर्माण के 5 संकल्पों के साथ की खास अपील

कुछ घंटों बाद कमरे में मिली लाश, मौत बनी रहस्यमयी; पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

बालाजी के दरबार में लगाई अर्जी; धीरेंद्र शास्त्री संग की पूजा और हवन

200 करोड़ की संपत्ति का खुलासा, 2 किलो सोना-20 किलो चांदी और 50+ एकड़ जमीन के दस्तावेज बरामद

सेंसेक्स 600 अंक तक उछला, निफ्टी 24,300 के पार; IT शेयरों ने भरी रफ्तार

गुजरात के एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत

में बड़ा आतंकी हमला टला,ISI से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार,पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क का खुलासा

चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत,कई अन्य घायल हैं,सभी बिहार के रहने वाले

जापान की प्रधानमंत्री भारत दौरे पर हैं।

के जयघोष के साथ अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रवाना

मेष, मिथुन, सिंह, तुला, धनु, मकर और कुंभ राशि को करियर, व्यापार और रुके हुए कार्यों में प्रगति

केंद्र सरकार करेगी सुरक्षा जांच,Meta को नोटिस की तैयारी

भारतीय सेना के 31वें आर्मी चीफ के रूप में ,पेश किया ‘VIJAY’ विजन

पश्चिम एशिया में शांति और होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा पर दिया जोर

हिंदू विवाह में सात फेरे अनिवार्य,गुजरात हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

हैकिंग क्षमता को लेकर फिर बढ़ी वैश्विक चिंता

टैक्स से लेकर रेलवे तक बदले नियम,आम जनता पर सीधा असर

आदेश पर विवाद, विजय सरकार सुप्रीम कोर्ट मद्रास हाई कोर्ट के निर्देश के खिलाफ स्पेशल लीव पिटिशन दाखिल की है

दिल्ली पुलिस ने 3 साइबर अपराधियों को दबोचा

अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश,6 तस्कर गिरफ्तार

होम / धर्म-समाज / बागेश्वर धाम पहुंचे अनंत अंबानी : बालाजी के दरबार में लगाई अर्जी; धीरेंद्र शास्त्री संग की पूजा और हवन
बागेश्वर धाम पहुंचे अनंत अंबानी : बालाजी के दरबार में लगाई अर्जी; धीरेंद्र शास्त्री संग की पूजा और हवन
रिलायंस इंडस्ट्रीज के निदेशक अनंत अंबानी ने बागेश्वर बालाजी के दर्शन कर देश, धर्म और जनकल्याण की कामना की। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की मौजूदगी में यज्ञ, आरती और कन्या पूजन में भी हिस्सा लिया।

अनंत अंबानी ने बागेश्वर धाम पहुंचकर बालाजी के दर्शन किए और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ पूजा, हवन और आरती में भाग लिया। उन्होंने 11 कन्याओं का पूजन किया और देश, धर्म व जनकल्याण की मंगलकामना की।

बागेश्वर धाम पहुंचे अनंत अंबानी :बालाजी के दरबार में लगाई अर्जी; धीरेंद्र शास्त्री संग की पूजा और हवन

By : PRIYA PANDEY | Updated at : 03 Jul 2026, 11:37 am (IST)

मध्य प्रदेश छतरपुर: रिलायंस इंडस्ट्रीज के निदेशक अनंत अंबानी शुक्रवार को मध्य प्रदेश स्थित बागेश्वर धाम पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान बागेश्वर बालाजी के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया और उन्हें मंदिर परिसर के प्रमुख देवस्थलों के दर्शन कराए। धार्मिक यात्रा के दौरान अनंत अंबानी ने बालाजी के चरणों में अर्जी लगाई और देश, धर्म तथा जनकल्याण के लिए विशेष प्रार्थना की।

धीरेंद्र शास्त्री ने किया पारंपरिक स्वागत

बागेश्वर धाम पहुंचने पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अनंत अंबानी का अंगवस्त्र, रुद्राक्ष की माला और पारंपरिक सम्मान के साथ स्वागत किया। इसके बाद उन्हें श्री बागेश्वर बालाजी, सन्यासी बाबा और प्रेतराज सरकार के दर्शन कराए गए तथा धाम की धार्मिक परंपराओं और आध्यात्मिक महत्व की जानकारी दी गई।

बालाजी के दरबार में लगाई अर्जी

दर्शन के बाद अनंत अंबानी ने बागेश्वर बालाजी के चरणों में अर्जी लगाई। इसके पश्चात उन्होंने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ भगवान की आरती में भाग लिया और देश में सुख-शांति, समृद्धि तथा जनकल्याण की कामना की।

यज्ञ-हवन में दी आहुति

मंदिर दर्शन के बाद दोनों यज्ञशाला पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित यज्ञ में शामिल होकर पवित्र अग्नि में आहुति अर्पित की। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मौजूद श्रद्धालुओं ने भी पूजा में सहभागिता की।

11 कन्याओं का पूजन किया

धार्मिक कार्यक्रम के अंतर्गत अनंत अंबानी ने विधि-विधान से 11 कन्याओं का पूजन किया। उन्होंने कन्याओं को दक्षिणा और उपहार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। सनातन परंपरा में कन्या पूजन को विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है।

काशी से आए विद्वान ब्राह्मणों से लिया आशीर्वाद

बागेश्वर धाम में आयोजित वैदिक अनुष्ठान में वाराणसी से आए विद्वान ब्राह्मण भी शामिल हुए। अनंत अंबानी ने उनका सम्मान किया और उनसे आशीर्वाद लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रों की गूंज और धार्मिक वातावरण श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। बागेश्वर धाम की इस यात्रा को अनंत अंबानी की महत्वपूर्ण आध्यात्मिक यात्राओं में से एक माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने धार्मिक अनुष्ठानों में सक्रिय रूप से भाग लेकर आस्था और सनातन परंपराओं के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
 
Published at : 02 Jul 2026, 12:06 pm (IST)

Tags : Breaking News