BREAKING NEWS

वायरल ऐप से ई-रिक्शा रोकने के दावों पर मचा बवाल, सरकार ने शुरू की जांच

भावुक संदेश, राष्ट्र निर्माण के 5 संकल्पों के साथ की खास अपील

कुछ घंटों बाद कमरे में मिली लाश, मौत बनी रहस्यमयी; पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

बालाजी के दरबार में लगाई अर्जी; धीरेंद्र शास्त्री संग की पूजा और हवन

200 करोड़ की संपत्ति का खुलासा, 2 किलो सोना-20 किलो चांदी और 50+ एकड़ जमीन के दस्तावेज बरामद

सेंसेक्स 600 अंक तक उछला, निफ्टी 24,300 के पार; IT शेयरों ने भरी रफ्तार

गुजरात के एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत

में बड़ा आतंकी हमला टला,ISI से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार,पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क का खुलासा

चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत,कई अन्य घायल हैं,सभी बिहार के रहने वाले

जापान की प्रधानमंत्री भारत दौरे पर हैं।

के जयघोष के साथ अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रवाना

मेष, मिथुन, सिंह, तुला, धनु, मकर और कुंभ राशि को करियर, व्यापार और रुके हुए कार्यों में प्रगति

केंद्र सरकार करेगी सुरक्षा जांच,Meta को नोटिस की तैयारी

भारतीय सेना के 31वें आर्मी चीफ के रूप में ,पेश किया ‘VIJAY’ विजन

पश्चिम एशिया में शांति और होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा पर दिया जोर

हिंदू विवाह में सात फेरे अनिवार्य,गुजरात हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

हैकिंग क्षमता को लेकर फिर बढ़ी वैश्विक चिंता

टैक्स से लेकर रेलवे तक बदले नियम,आम जनता पर सीधा असर

आदेश पर विवाद, विजय सरकार सुप्रीम कोर्ट मद्रास हाई कोर्ट के निर्देश के खिलाफ स्पेशल लीव पिटिशन दाखिल की है

दिल्ली पुलिस ने 3 साइबर अपराधियों को दबोचा

होम / राष्ट्रीय / PM मोदी का अमरनाथ यात्रियों के नाम…. भावुक संदेश, राष्ट्र निर्माण के 5 संकल्पों के साथ की खास अपील
PM मोदी का अमरनाथ यात्रियों के नाम…. भावुक संदेश, राष्ट्र निर्माण के 5 संकल्पों के साथ की खास अपील
अमरनाथ यात्रा शुरू होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धालुओं को पत्र लिखकर स्वच्छता, सुरक्षा, 'वोकल फॉर लोकल', पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण के पांच संकल्प अपनाने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरनाथ यात्रियों के नाम विशेष पत्र जारी कर 5 महत्वपूर्ण संकल्प लेने की अपील की। जानिए पत्र में क्या कहा और किन बातों पर दिया खास जोर।

PM मोदी का अमरनाथ यात्रियों के नाम….भावुक संदेश, राष्ट्र निर्माण के 5 संकल्पों के साथ की खास अपील

By : PRIYA PANDEY | Updated at : 03 Jul 2026, 12:50 pm (IST)

नई दिल्ली: पवित्र अमरनाथ यात्रा 2026 की शुरुआत के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के शिवभक्तों के नाम एक विशेष पत्र जारी किया है। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं को यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए पांच महत्वपूर्ण संकल्प अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रा केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक एकता, सेवा और आध्यात्मिक परंपरा का जीवंत प्रतीक है।

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश की शुरुआत "हर-हर महादेव" और "जय बाबा बर्फानी" के जयघोष के साथ करते हुए कहा कि बाबा अमरनाथ के दर्शन हर शिवभक्त के लिए जीवन का अविस्मरणीय अनुभव होते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस वर्ष भी लाखों श्रद्धालु श्रद्धा और अनुशासन के साथ यात्रा पूरी करेंगे।

अमरनाथ यात्रा को बताया भारत की सांस्कृतिक पहचान

पीएम मोदी ने कहा कि अमरनाथ यात्रा सदियों पुरानी आध्यात्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। देश के अलग-अलग राज्यों, भाषाओं और संस्कृतियों से जुड़े श्रद्धालु एक ही उद्देश्य—बाबा बर्फानी के दर्शन—के लिए जम्मू-कश्मीर पहुंचते हैं, जो भारत की विविधता में एकता की मिसाल है। उन्होंने श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड, जम्मू-कश्मीर प्रशासन, भारतीय सेना, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, बीएसएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, स्वास्थ्यकर्मियों, सफाई कर्मचारियों और सेवा कार्यों में जुटे स्वयंसेवकों की भी सराहना की।

श्रद्धालुओं से लिए 5 महत्वपूर्ण संकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं से पांच संकल्प अपनाने की अपील की।

1. स्वच्छता का संकल्प
पूरे यात्रा मार्ग में स्वच्छता बनाए रखें और पर्यावरण को साफ रखने में अपना योगदान दें।

2. सुरक्षा नियमों का पालन
प्रशासन के सभी निर्देशों, यातायात नियमों और सुरक्षा संबंधी सलाह का पालन करें। बारिश, फिसलन और ठंड को देखते हुए अतिरिक्त सावधानी बरतें।

3. 'वोकल फॉर लोकल' को बढ़ावा
यात्रा के दौरान अपने कुल खर्च का कम से कम 10 प्रतिशत हिस्सा स्थानीय उत्पाद खरीदने में खर्च करें, ताकि जम्मू-कश्मीर के स्थानीय व्यापारियों और युवाओं को आर्थिक लाभ मिल सके।

4.'एक पेड़ मां के नाम' अभियान
रक्षाबंधन के अवसर पर अपने भाई या बहन को एक पौधा भेंट करें और पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को आगे बढ़ाएं।

5. राष्ट्र प्रथम का संकल्प
पूरे वर्ष अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करें और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

जम्मू-कश्मीर के आतिथ्य की सराहना

प्रधानमंत्री ने कहा कि अमरनाथ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं है, बल्कि यह जम्मू-कश्मीर के लोगों की सेवा भावना और अतिथि सत्कार का भी प्रतीक है। हर वर्ष हजारों स्थानीय नागरिक श्रद्धालुओं की सहायता करते हैं, जबकि देशभर से आए स्वयंसेवक भंडारे और लंगर चलाकर निःस्वार्थ सेवा का उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।

सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना

अपने संदेश के अंत में प्रधानमंत्री ने बाबा बर्फानी से सभी श्रद्धालुओं के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और सुरक्षित यात्रा की प्रार्थना की। उन्होंने विश्वास जताया कि यह यात्रा देश की आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक एकता और सेवा परंपरा को और अधिक मजबूत करेगी।