BREAKING NEWS

में निकली भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथयात्रा, PM मोदी ने निभाई वर्षों पुरानी परंपरा

में भारतीय नाविकों की सुरक्षा के लिए केंद्र का बड़ा कदम, लागू हुआ 'Seafarer First' प्लान

सुप्रीम कोर्ट में हंगामे के बाद पुलिस को मिली बड़ी जानकारी

व्हिस्की, लग्जरी कारें और ब्रांडेड सामान होंगे सस्ते, कारोबार को मिलेगा बड़ा बूस्ट

मुजफ्फराबाद मार्च से सहमी शहबाज सरकार, सुरक्षा बलों की कार्रवाई पर उठे सवाल

24 दिन के प्रदर्शन के बीच बिगड़ी तबीयत, विपक्षी नेताओं ने की अपील

में भारतीय नाविक की मौत पर भारत सख्त, ईरानी दूतावास तलब,खाड़ी क्षेत्र में बढ़ा तनाव

एस जयशंकर ने शुरू किया 2028-29 अस्थायी सदस्यता अभियान

में UAE के तेल टैंकरों पर मिसाइल हमला, भारतीय नाविक की मौत,क्षेत्रीय तनाव बढ़ा

में विजय सरकार को SC से राहत, मद्रास हाईकोर्ट के फैसले पर लगी रोक

आंध्र प्रदेश के बाद मुंबई में भी नया मामला,जानें बचाव के जरूरी उपाय

में ट्रंप-मैक्रों समेत 13 नेताओं के नाम, 'अचानक मौत' की चेतावनी से बढ़ा तनाव

पंचायत ने लगाया ₹1 लाख जुर्माना,उसी रकम से चिकन-दारू पार्टी करने का आरोप

के पब में भीषण आग से 27 लोगों की मौत, रेस्टरूम में मिले कई शव,आधी रात को लगी आग से मची अफरा-तफरी

जवाबी हमले में ईरान ने बहरीन, कतर और UAE को बनाया निशाना

11 भारतीयों में 10 सुरक्षित, एक की तलाश अब भी जारी

परिवहन मंत्री ने मास्क लगाकर बसों में किया सफर, लापरवाही पर ड्राइवर-कंडक्टर सस्पेंड

CM योगी गोरखपुर से करेंगे शुभारंभ,'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत

के अनंतनाग में 60 मिनट में दो बार बादल फटा, पहलगाम में बाढ़ से भारी तबाही,मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया।

तीसरे अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट बंद करने का ऐलान किया।

होम / क्राइम-कानून / सूरत में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश : गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस में विदेशी महिला से दो करोड़ के नशीले पदार्थ बरामद
सूरत में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश : गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस में विदेशी महिला से दो करोड़ के नशीले पदार्थ बरामद
नाइजीरियाई मूल की महिला की तलाशी में बैग से 50 ग्राम कोकीन और करीब 903 ग्राम मेथामफेटामाइन मिला

आरोपी महिला ने जोरदार विरोध करते हुए रेलवे प्लेटफॉर्म पर हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि महिला को ट्रेन से उतारने के लिए पांच महिला पुलिसकर्मियों की मदद लेनी पड़ी।

सूरत में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश :गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस में विदेशी महिला से दो करोड़ के नशीले पदार्थ बरामद

Updated at : 02 Jul 2026, 05:28 pm (IST)

Source : सूरत से संवाददाता अमित राजपुत

सूरत रेलवे स्टेशन पर डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस यानी DRI ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। मुंबई सेंट्रल से अमृतसर जा रही गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस में सफर कर रही एक विदेशी महिला के पास से करीब डेढ़ से दो करोड़ रुपये की कीमत के नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई के बाद रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े हो गए हैं।

DRI की टीम ने ट्रेन नंबर 12904 गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट क्लास कोच H-1 में छापेमारी की। DRI को पुख्ता सूचना मिली थी कि दिल्ली से मुंबई की ओर नशीले पदार्थों की तस्करी की जा रही है। जैसे ही ट्रेन सूरत स्टेशन पहुंची, अधिकारियो ने सीट नंबर A-2 पर बैठी नाइजीरियाई मूल की महिला एम्फेडो ओसाटाहेमवेन जॉय को रोका। तलाशी के दौरान महिला के बैग से 50 ग्राम कोकीन और करीब 903 ग्राम मेथामफेटामाइन बरामद किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन ड्रग्स की कीमत डेढ़ से दो करोड़ रुपये की बताई जा रही है।

तलाशी के दौरान आरोपी महिला ने जोरदार विरोध करते हुए रेलवे प्लेटफॉर्म पर हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि महिला को ट्रेन से उतारने के लिए पांच महिला पुलिसकर्मियों की मदद लेनी पड़ी। आखिरकार DRI ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। हालांकि पूछताछ में आरोपी महिला सहयोग नहीं कर रही है, लेकिन DRI को शक है कि इस मामले के तार एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़े हो सकते हैं। इस ड्रग्स की खेप मुंबई समेत देश के कई बड़े शहरों में सप्लाई की जानी थी।

DRI ने इस मामले की जानकारी मुंबई DRI यूनिट को भी दे दी है। अधिकारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े और भी लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। इस हाई-प्रोफाइल मामले के बाद रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।सूरत से सामने आई ये कार्रवाई साफ तौर पर बताती है कि ड्रग्स तस्कर अब प्रीमियम ट्रेन कोचों को भी अपना जरिया बना रहे हैं। हालांकि DRI की सतर्कता से एक बड़ा नेटवर्क बेनकाब हुआ है।