BREAKING NEWS

'शादी जैसे' लिव-इन रिश्ते में रहने वाली महिलाओं को भी मिलेगा धारा 498A का संरक्षण

सड़क पर बैठे केजरीवाल

आसाराम पर AIIMS की रिपोर्ट

IGI एयरपोर्ट अब 90 घरेलू शहरों से जुड़ा

महिला टीचर की चाकू से हत्या, कर आरोपी फरार

सुरक्षित लैंडिंग के बाद घायलों को मिला इलाज।

अमेरिका के 25 राज्यों ने अदालत में दी चुनौती

'नीतीश कुमार' और 'लालू प्रसाद यादव' की जमानत जब्त

कथित अपमानजनक टिप्पणी के मामले में एक्शन…पूर्व डिप्टी CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन हुए गिरफ्तार

H1N1 के मामलों में तेज उछाल, BMC अलर्ट

जनवरी के उच्चतम स्तर से 37% तक टूट सकता है गोल्ड,WGC की रिपोर्ट के मुताबिक

100% शुद्ध दावे वाले शहद-घी समेत कई प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक

मिशन पर टीम इंडिया के साथ जाएंगे 4 धुरंधर

मोबाइल इस्तेमाल को लेकर डांट के बाद उठाया आत्मघाती कदम

मौजूद, बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों के बाद बढ़ी राजनीतिक हलचल।

झारखंड में उग्र हुआ आंदोलन…देवेंद्र महतो आमरण अनशन पर CID की 18 जगहों पर छापेमारी

मलेरिया और H1N1 के मामलों में तेज उछाल, 'जीरो मच्छर ब्रीडिंग अभियान' शुरू किया

मदरसा वाले बयान पर सियासी बवाल,"मदरसा कहीं भी हो, आतंकवाद पैदा करता है।" UP की राजनीति में बढ़ी हलचल

अमेरिका के 25 राज्यों ने अदालत में दी चुनौती,भारत समेत 60 देशों से आयात पर लगाए गए नए टैरिफ

से चार्ज होगी इलेक्ट्रिक कार! देश का पहला Ethanol-Based EV Charger लॉन्च,150kW क्षमता वाला चार्ज

होम / क्राइम-कानून / Free Fire की लत में घर से भागे 3 बच्चे, 500 CCTV फुटेज खंगालकर सूरत पुलिस ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
Free Fire की लत में घर से भागे 3 बच्चे, 500 CCTV फुटेज खंगालकर सूरत पुलिस ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
मोबाइल गेम खेलने से रोकने पर नाराज होकर दो भाई और बहन घर छोड़कर निकले, मुंबई से दिल्ली तक ट्रेनों में घूमते रहे

सूरत में Free Fire गेम की लत के कारण घर से भागे तीन मासूम बच्चों को पुलिस ने 24 घंटे के ऑपरेशन के बाद सुरक्षित ढूंढ निकाला। बच्चों ने घर से नकदी और कपड़े लेकर रेलवे स्टेशनों के जरिए कई शहरों का सफर किया।

Free Fire की लत में घर से भागे 3 बच्चे,500 CCTV फुटेज खंगालकर सूरत पुलिस ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Updated at : 02 Jul 2026, 05:30 pm (IST)

Source : Rashtriya Samachar

सूरत शहर के चौक बाजार इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मोबाइल गेम ‘फ्री फायर’ की लत के कारण तीन मासूम बच्चे घर छोड़कर भाग गए। बच्चों के अचानक लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया। मामला सामने आने के बाद चौक बाजार पुलिस ने तुरंत बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया और करीब 24 घंटे की लगातार मेहनत के बाद तीनों बच्चों को सुरक्षित ढूंढ निकाला।

जानकारी के मुताबिक घर छोड़ने वाले बच्चों में दो सगे भाई और उनकी छोटी बहन शामिल हैं। उनकी उम्र क्रमशः 14 साल, 11 साल और 9 साल बताई गई है। बच्चों के पिता सूरत की टेक्सटाइल मार्केट में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। परिवार को कुछ समय पहले यह एहसास हुआ कि बच्चे मोबाइल गेम्स के अत्यधिक आदी हो चुके हैं और पढ़ाई से दूरी बना रहे हैं।

बच्चों की आदत सुधारने के लिए पिता ने उनसे मोबाइल फोन लेकर उसकी सिम निकाल दी। इसी बात से नाराज होकर तीनों बच्चों ने घर छोड़ने का फैसला कर लिया। 19 तारीख की सुबह तड़के वे घर से कुछ कपड़े और करीब 11 हजार रुपये नकद लेकर निकल गए।

परिवार ने जब बच्चों को घर में नहीं देखा तो घबराकर तुरंत पुलिस से संपर्क किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर पांच विशेष टीमें गठित कीं। बच्चों की तलाश के लिए रेलवे पुलिस और सूरत पुलिस की कई शाखाओं को भी लगाया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने 500 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसी के आधार पर बच्चों की मूवमेंट ट्रैक की गई। जांच में सामने आया कि बच्चे पहले सूरत रेलवे स्टेशन पहुंचे और वहां से ट्रेन पकड़कर मुंबई के बोरीवली रेलवे स्टेशन तक गए। इसके बाद वे फिर सूरत लौटे और बाद में दिल्ली जाने वाली ट्रेन में भी चढ़ गए।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार बच्चे ज्यादातर समय रेलवे स्टेशन परिसर में ही रहे। वे वहीं खाना खाते, प्लेटफॉर्म पर घूमते और अलग-अलग ट्रेनों में सफर करते रहे। चूंकि बच्चे पहले परिवार के साथ ट्रेन यात्राएं कर चुके थे, इसलिए उन्हें रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों की जानकारी थी।

लगातार तकनीकी निगरानी और सीसीटीवी ट्रैकिंग के जरिए आखिरकार पुलिस ने बच्चों को दोबारा सूरत लौटने पर रेलवे स्टेशन के आसपास से सुरक्षित बरामद कर लिया। बाद में तीनों बच्चों को उनके परिवार को सौंप दिया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्चों के नाबालिग होने की वजह से पूरे मामले को बेहद संवेदनशील तरीके से लिया गया। इस घटना ने एक बार फिर बच्चों में बढ़ती मोबाइल गेम की लत और उसके मानसिक प्रभावों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।