BREAKING NEWS

'शादी जैसे' लिव-इन रिश्ते में रहने वाली महिलाओं को भी मिलेगा धारा 498A का संरक्षण

सड़क पर बैठे केजरीवाल

आसाराम पर AIIMS की रिपोर्ट

IGI एयरपोर्ट अब 90 घरेलू शहरों से जुड़ा

महिला टीचर की चाकू से हत्या, कर आरोपी फरार

सुरक्षित लैंडिंग के बाद घायलों को मिला इलाज।

अमेरिका के 25 राज्यों ने अदालत में दी चुनौती

'नीतीश कुमार' और 'लालू प्रसाद यादव' की जमानत जब्त

कथित अपमानजनक टिप्पणी के मामले में एक्शन…पूर्व डिप्टी CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन हुए गिरफ्तार

H1N1 के मामलों में तेज उछाल, BMC अलर्ट

जनवरी के उच्चतम स्तर से 37% तक टूट सकता है गोल्ड,WGC की रिपोर्ट के मुताबिक

100% शुद्ध दावे वाले शहद-घी समेत कई प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक

मिशन पर टीम इंडिया के साथ जाएंगे 4 धुरंधर

मोबाइल इस्तेमाल को लेकर डांट के बाद उठाया आत्मघाती कदम

मौजूद, बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों के बाद बढ़ी राजनीतिक हलचल।

झारखंड में उग्र हुआ आंदोलन…देवेंद्र महतो आमरण अनशन पर CID की 18 जगहों पर छापेमारी

मलेरिया और H1N1 के मामलों में तेज उछाल, 'जीरो मच्छर ब्रीडिंग अभियान' शुरू किया

मदरसा वाले बयान पर सियासी बवाल,"मदरसा कहीं भी हो, आतंकवाद पैदा करता है।" UP की राजनीति में बढ़ी हलचल

अमेरिका के 25 राज्यों ने अदालत में दी चुनौती,भारत समेत 60 देशों से आयात पर लगाए गए नए टैरिफ

से चार्ज होगी इलेक्ट्रिक कार! देश का पहला Ethanol-Based EV Charger लॉन्च,150kW क्षमता वाला चार्ज

होम / राष्ट्रीय / बांकीपुर में प्रशांत किशोर 'नीतीश कुमार' और 'लालू प्रसाद यादव' की जमानत जब्त
बांकीपुर में प्रशांत किशोर 'नीतीश कुमार' और 'लालू प्रसाद यादव' की जमानत जब्त
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में 19,324 वोटों से जीत दर्ज कर बीजेपी की परंपरागत सीट पर कब्जा जमाया।

इस जीत को इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि प्रशांत किशोर ने महज 35 से 40 दिनों के चुनावी अभियान के दम पर बीजेपी की सबसे मजबूत सीटों में से एक पर कब्जा जमाया। जीत के बाद उन्होंने इसे अपनी नहीं, बल्कि बांकीपुर की जनता की जीत बताया और लोगों का आभार व्यक्त किया।

बांकीपुर में प्रशांत किशोर'नीतीश कुमार' और 'लालू प्रसाद यादव' की जमानत जब्त

By : Admin User | Updated at : 04 Aug 2026, 03:30 pm (IST)

बिहार की राजनीति में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव ने बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने इस चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए बीजेपी के लंबे समय से चले आ रहे गढ़ को ध्वस्त कर दिया। यह सीट वर्ष 1995 से लगातार बीजेपी के कब्जे में थी और इसे पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन का मजबूत राजनीतिक क्षेत्र माना जाता था। उनके इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई थी,

जिस पर हुए उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने जीत हासिल कर नया इतिहास रच दिया। मतगणना के अनुसार, प्रशांत किशोर को 64,151 वोट मिले, जबकि बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को 44,827 वोट प्राप्त हुए। इस तरह प्रशांत किशोर ने 19,324 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। वहीं, आरजेडी की उम्मीदवार रेखा कुमारी गुप्ता को 14,273 वोट मिले और वह तीसरे स्थान पर रहीं। इस जीत को इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि प्रशांत किशोर ने महज 35 से 40 दिनों के चुनावी अभियान के दम पर बीजेपी की सबसे मजबूत सीटों में से एक पर कब्जा जमाया। जीत के बाद उन्होंने इसे अपनी नहीं, बल्कि बांकीपुर की जनता की जीत बताया और लोगों का आभार व्यक्त किया। इस उपचुनाव की एक और दिलचस्प बात यह रही कि 'नीतीश कुमार' और 'लालू प्रसाद यादव' नाम के दो निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में थे।

हालांकि ये बिहार के मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि उनके हमनाम प्रत्याशी थे। चुनाव में इन दोनों को बेहद कम वोट मिले। निर्दलीय उम्मीदवार नीतीश कुमार को केवल 149 वोट, जबकि लालू प्रसाद यादव को महज 81 वोट मिले। निर्धारित न्यूनतम वोट हासिल नहीं कर पाने के कारण दोनों की जमानत जब्त हो गई। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में कुल 24 उम्मीदवार मैदान में थे, लेकिन मुकाबला मुख्य रूप से जन सुराज, बीजेपी और आरजेडी के बीच माना जा रहा था। प्रशांत किशोर की यह जीत बिहार की राजनीति में जन सुराज के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है और आने वाले विधानसभा चुनावों से पहले इसे महत्वपूर्ण राजनीतिक संकेत के रूप में देखा जा रहा है।