BREAKING NEWS

में नया मोड़, सिया गोयल की कथित Snapchat चैट से बढ़ा शक

ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, 480 करोड़ की सौगात

UAPA के तहत पाकिस्तान में छिपे 23 आतंकियों को घोषित किया गया आतंकी

CCTV सबूतों के बाद आरोपी अविनाश से पूछताछ में कई अहम खुलासे

जैश-ए-मोहम्मद से कथित तौर पर जुड़े 8 संदिग्ध गिरफ्तार, आतंकी नेटवर्क पर बड़ा वार

शादी का सच सामने आते ही प्रेमिका को जिंदा जलाने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

वायरल ऐप से ई-रिक्शा रोकने के दावों पर मचा बवाल, सरकार ने शुरू की जांच

भावुक संदेश, राष्ट्र निर्माण के 5 संकल्पों के साथ की खास अपील

कुछ घंटों बाद कमरे में मिली लाश, मौत बनी रहस्यमयी; पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

बालाजी के दरबार में लगाई अर्जी; धीरेंद्र शास्त्री संग की पूजा और हवन

200 करोड़ की संपत्ति का खुलासा, 2 किलो सोना-20 किलो चांदी और 50+ एकड़ जमीन के दस्तावेज बरामद

सेंसेक्स 600 अंक तक उछला, निफ्टी 24,300 के पार; IT शेयरों ने भरी रफ्तार

गुजरात के एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत

में बड़ा आतंकी हमला टला,ISI से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार,पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क का खुलासा

चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत,कई अन्य घायल हैं,सभी बिहार के रहने वाले

जापान की प्रधानमंत्री भारत दौरे पर हैं।

के जयघोष के साथ अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रवाना

मेष, मिथुन, सिंह, तुला, धनु, मकर और कुंभ राशि को करियर, व्यापार और रुके हुए कार्यों में प्रगति

केंद्र सरकार करेगी सुरक्षा जांच,Meta को नोटिस की तैयारी

भारतीय सेना के 31वें आर्मी चीफ के रूप में ,पेश किया ‘VIJAY’ विजन

होम / अंतरराष्ट्रीय / मुख्यमंत्री योगी का बड़ा निर्णय : 30 साल बाद बढ़ेंगे पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के 5 गुणा तक वित्तीय अधिकार
मुख्यमंत्री योगी का बड़ा निर्णय : 30 साल बाद बढ़ेंगे पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के 5 गुणा तक वित्तीय अधिकार
मुख्यमंत्री ने कहा है कि बदलावों से विभागीय अधिकारियों को निर्णय लेने में अधिक स्वायत्तता प्राप्त होगी

मुख्यमंत्री योगी द्वारा शुक्रवार को बुलाई गयी लोक निर्माण विभाग की बैठक में यह तथ्य सामने आया कि विभाग के अधिकारियों के वित्तीय अधिकार वर्ष 1995 में निर्धारित किए गए थे। इस बीच निर्माण कार्यों की लागत में पांच गुना से अधिक की वृद्धि हुई है। कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स के अनुसार वर्ष 1995 की तुलना में वर्ष 2025 तक लगभग 5.52 गुना वृद्धि दर्ज की गई है।

मुख्यमंत्री योगी का बड़ा निर्णय : 30 साल बाद बढ़ेंगे पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के 5 गुणा तक वित्तीय अधिकार

@RashtriyaSamacharBharat

Updated at : 02 Jul 2026, 05:28 pm (IST)

लखनऊ, 24 अक्टूबर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोक निर्माण विभाग के विभागीय अधिकारियों के वित्तीय अधिकारों में 5 गुना तक की वृद्धि किए जाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि बदलावों से विभागीय अधिकारियों को निर्णय लेने में अधिक स्वायत्तता प्राप्त होगी। उच्च स्तर पर अनुमोदन की आवश्यकता घटने से निविदा, अनुबंध गठन एवं कार्यारंभ की प्रक्रिया में गति आएगी। यह सुधार वित्तीय अनुशासन बनाए रखते हुए प्रशासनिक दक्षता और पारदर्शिता को बढ़ाने में सहायक होगा।

मुख्यमंत्री योगी द्वारा शुक्रवार को बुलाई गयी लोक निर्माण विभाग की बैठक में यह तथ्य सामने आया कि विभाग के अधिकारियों के वित्तीय अधिकार वर्ष 1995 में निर्धारित किए गए थे। इस बीच निर्माण कार्यों की लागत में पांच गुना से अधिक की वृद्धि हुई है। कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स के अनुसार वर्ष 1995 की तुलना में वर्ष 2025 तक लगभग 5.52 गुना वृद्धि दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में वित्तीय अधिकारों का पुनर्निर्धारण आवश्यक है, जिससे निर्णय प्रक्रिया में तेजी आए और परियोजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध रूप से किया जा सके।

अपर मुख्य सचिव, लोक निर्माण विभाग ने मुख्यमंत्री को सिविल, विद्युत एवं यांत्रिक कार्यों के लिए वित्तीय अधिकारों की वर्तमान व्यवस्था की जानकारी दी। विमर्श के उपरांत निर्णय लिया गया कि सिविल कार्यों के लिए अधिकारियों के वित्तीय अधिकारों की सीमा अधिकतम पांच गुना तक तथा विद्युत एवं यांत्रिक कार्यों के लिए कम से कम दो गुना तक बढ़ाई जाएगी।

मुख्यमंत्री के निर्णय के अनुसार मुख्य अभियंता को अब 2 करोड़ के स्थान पर 10 करोड़ तक के कार्यों की स्वीकृति का अधिकार होगा। अधीक्षण अभियंता को 1 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़ तक के कार्यों की स्वीकृति का अधिकार दिया जाएगा। अधिशासी अभियंता के वित्तीय अधिकार 40 लाख से बढ़ाकर 2 करोड़ किए जाएंगे। सहायक अभियंता को भी सीमित दायरे में टेंडर स्वीकृति एवं छोटे कार्यों की अनुमति देने के अधिकार बढ़ाए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि यह पुनर्निर्धारण तीन दशकों के बाद होने जा रहा है।

बैठक में उत्तर प्रदेश अभियंता सेवा (लोक निर्माण विभाग) (उच्चतर) नियमावली, 1990 में संशोधन के माध्यम से विद्युत एवं यांत्रिक संवर्ग की सेवा संरचना, पदोन्नति व्यवस्था तथा वेतनमान के पुनर्गठन से जुड़े प्रस्तावों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में बताया गया कि नियमावली में किया जा रहा यह संशोधन विभागीय अभियंताओं की सेवा संरचना को वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप बनाने के उद्देश्य से किया गया है। संशोधित नियमावली में विद्युत एवं यांत्रिक संवर्ग में पहली बार मुख्य अभियंता (स्तर-एक) का नया पद सम्मिलित किया गया है। इसके साथ मुख्य अभियंता (स्तर-दो) और अधीक्षण अभियंता के पदों की संख्या में वृद्धि की गई है। नवसृजित पदों को नियमावली में समाहित करते हुए उनके पदोन्नति स्रोत, प्रक्रिया और वेतनमान को स्पष्ट रूप से परिभाषित किया गया है, जिससे सेवा संरचना अधिक पारदर्शी और संगठित हो सके।

बैठक में यह भी बताया गया कि मुख्य अभियंता (स्तर-एक) के पद पर पदोन्नति अब मुख्य अभियंता (स्तर-दो) से वरिष्ठता के आधार पर की जाएगी। इसी प्रकार मुख्य अभियंता (स्तर-दो) और अधीक्षण अभियंता के पदों पर भी पदोन्नति की प्रक्रिया को नियमावली में स्पष्ट किया गया है। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप अधिशासी अभियंता से लेकर मुख्य अभियंता (स्तर-एक) तक के पदों के वेतनमान और मैट्रिक्स पे लेवल भी निर्धारित किए गए हैं। इसके साथ चयन समिति की संरचना को अद्यतन किया गया है, ताकि पदोन्नति और नियुक्ति की कार्यवाही अधिक पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ की जा सके।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि लोक निर्माण विभाग राज्य की विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में एक प्रमुख विभाग है। इसलिए अभियंताओं की सेवा नियमावली को समयानुकूल, व्यावहारिक और पारदर्शी बनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि योग्यता, अनुभव और वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति व्यवस्था से विभाग की कार्यकुशलता, तकनीकी गुणवत्ता और सेवा भावना को नई दिशा मिलेगी।

Published at : 24 Oct 2025, 06:37 am (IST)

Tags : up cm Yogi AadityaNath