ब्राजील मॉडल लारिसा की सफाई पर राहुल गांधी के फर्जी वोटर के दावे पर कहा - 'हैलो इंडिया… मेरी तस्वीर का गलत इस्तेमाल हुआ
कांग्रेस के राहुल गांधी ने मतदाता सूची में जिस ब्राजीलियाई मॉडल का जिक्र किया था। उस महिला का नाम लारिसा है। भारत में उसकी चर्चा उसके लिए बड़ा आश्चर्य है। उनका कहना है कि उनकी भारत की राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। उसकी तस्वीर किसी ने स्टॉक इमेज से खरीदी और इस तस्वीर का गलत इस्तेमाल किया गया है
लारिसा कभी फिल्मांकन करती थी, लेकिन अब वो इससे दूर है। लारिसा का कहना है कि इस मामले के बाद उन्हें भारतीय छात्रों के संदेश आ रहे हैं।
उसने कहा कि "हेलो इंडिया, मुझे भारतीय रिजर्व के लिए एक वीडियो बनाने के लिए कहा गया था। इसलिए मैं ये वीडियो बना रही हूं, मुझे भारत की राजनीति से कुछ भी लेना-देना नहीं है। कभी मैं भारत नहीं गई। मैं ब्राजीलियाई मॉडल और डिजिटल इन्फ्लुएंसर भी हूं। मैं भारत के लोगों से प्यार करती हूं।
आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। नमस्ते...."
गौरतलब है कि
विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को वोटर वेरिफिकेशन पर प्रजेंटेशन देते हुए ‘H फाइल्स’ नाम से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में “वोट चोरी” का मुद्दा उठाया था. उन्होंने दावा किया था कि हरियाणा में करीब 25 लाख वोटों की चोरी हुई है. हरियाणा में 5.21 लाख नकली मतदाताओं, 93,174 अवैध मतदाताओं और 19.26 लाख थोक मतदाताओं के जरिए 25 लाख वोट चुराए गए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने स्क्रीन पर वीडियो और तस्वीरें दिखाकर कहा - हरियाणा में जो हुआ, वही अब बिहार में भी हो सकता है.
राहुल गांधी ने एक महिला की तस्वीर दिखाते हुए सवाल किया, ये महिला कौन है? उन्होंने दावा किया कि हरियाणा की राय विधानसभा सीट पर एक ही युवती ने अलग-अलग नामों से 22 वोट डाले. राहुल ने कहा, 'वह कभी सीमा, कभी स्वीटी और कभी सरस्वती बनकर वोट डालती रही. जांच में पाया गया कि जिस फोटो का इस्तेमाल वोटर लिस्ट में हुआ, वह असली भारतीय महिला की नहीं, बल्कि ब्राजील की एक मॉडल की तस्वीर है.
चुनाव आयोग ने इन आरोपों को निराधार बताते कहा कि मतदाता सूची के खिलाफ कोई अपील दायर नहीं की गई। कांग्रेस की ओर से संशोधन के दौरान आपत्ति क्यों नहीं उठाई गई ?
राहुल ने दावा किया था कि दो पोलिंग स्टेशन पर वोटर लिस्ट में एक महिला की फोटो 223 बार नजर आ रही है। चुनाव आयोग को बताना होगा कि यह महिला इतनी बार क्यों नजर आई? राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि दालचंद यूपी और हरियाणा में भी वोटर है। उसका बेटा भी हरियाणा और यूपी में वोटर है। राहुल ने आरोप लगाया कि ऐसे हजारों की तादाद में लोग हैं जो सीधे बीजेपी से जुड़े हुए हैं।