वाणिज्य सचिव अग्रवाल ने बताया कि अमेरिका के ऊंचे टैरिफ के बावजूद भारत हर महीने अमेरिका को लगभग 7 बिलियन डॉलर का सामान निर्यात कर रहा है। अमेरिका में भारतीय उत्पादों की मांग कम नहीं हुई, चीन और संयुक्त अरब अमीरात में भी भारतीय निर्यात अच्छा है।
Updated at : 02 Jul 2026, 05:28 pm (IST)
नई दिल्ली. भारत का अमेरिका को एक्सपोर्ट 500 फीसदी टैरिफ की आशंका के बीच मजबूत बना हुआ है और व्यापार लगातार आगे बढ़ रहा है। इस बीच राहत भरी खबर यह आई है कि देश के कॉमर्स सेक्रेटरी राजेश अग्रवाल ने बताया है कि
भारत- अमेरिका के बीच ट्रेड डील समझौते के करीब हैं। औपचारिक घोषणा होने की राह देख रहे हैं। हालांकि, उन्होंने कोई तारीख या ‘डेडलाइन’ बताने से इनकार किया है। वाणिज्य सचिव अग्रवाल ने बताया कि अमेरिका के ऊंचे टैरिफ के बावजूद भारत हर महीने अमेरिका को लगभग 7 बिलियन डॉलर का सामान निर्यात कर रहा है। अमेरिका में भारतीय उत्पादों की मांग कम नहीं हुई, चीन और संयुक्त अरब अमीरात में भी भारतीय निर्यात अच्छा है।
उनका कहना है कि भारतीय फार्मा कंपनियां सिर्फ अमेरिका पर निर्भर नहीं हैं. हमने ‘डाइवर्सिफिकेशन’ की नीति अपनाई है। भारतीय दवाइयां ब्राजील और नाइजीरिया जैसे बाज़ारों में भी जगह बना रही हैं। अगर एक दरवाज़ा बंद भी होता है, तो भारतीय कंपनियों ने चार नए दरवाज़े खोल लिए हैं।
गौरतलब है कि भारत ने साल 2025 में ब्रिटेन के साथ समझौता किया था। भारत के परिधान निर्यात संवर्धन परिषद का अनुमान है कि इस समझौते से अगले तीन सालों में ब्रिटेन को होने वाले कपड़ों के निर्यात को दोगुना करने में मदद मिल सकती है।
पिछले वित्तीय वर्ष में मस्कट (ओमान ) के साथ हुए समझौते से मध्य पूर्व और अफ्रीका के बड़े बाजारों का रास्ता खुलता है। वहीं न्यूजीलैंड के साथ भी मुक्त व्यापार समझौते के तहत भारत में 20 अरब डॉलर का विदेशी निवेश आया।
Published at : 16 Jan 2026, 06:41 pm (IST)
Tags : PM Modi / India US Tariff / Donald Trump / #nationalnews / US President Trump designates Antifa terrorist organization / #DonaldTrump #doller #USH1-Bvisa #1lakhdoller / US President Donald Trump / #america #indian #survey #americavschina #income