BREAKING NEWS

में भारतीय नाविकों की सुरक्षा के लिए केंद्र का बड़ा कदम, लागू हुआ 'Seafarer First' प्लान

सुप्रीम कोर्ट में हंगामे के बाद पुलिस को मिली बड़ी जानकारी

व्हिस्की, लग्जरी कारें और ब्रांडेड सामान होंगे सस्ते, कारोबार को मिलेगा बड़ा बूस्ट

मुजफ्फराबाद मार्च से सहमी शहबाज सरकार, सुरक्षा बलों की कार्रवाई पर उठे सवाल

24 दिन के प्रदर्शन के बीच बिगड़ी तबीयत, विपक्षी नेताओं ने की अपील

में भारतीय नाविक की मौत पर भारत सख्त, ईरानी दूतावास तलब,खाड़ी क्षेत्र में बढ़ा तनाव

एस जयशंकर ने शुरू किया 2028-29 अस्थायी सदस्यता अभियान

में UAE के तेल टैंकरों पर मिसाइल हमला, भारतीय नाविक की मौत,क्षेत्रीय तनाव बढ़ा

में विजय सरकार को SC से राहत, मद्रास हाईकोर्ट के फैसले पर लगी रोक

आंध्र प्रदेश के बाद मुंबई में भी नया मामला,जानें बचाव के जरूरी उपाय

में ट्रंप-मैक्रों समेत 13 नेताओं के नाम, 'अचानक मौत' की चेतावनी से बढ़ा तनाव

पंचायत ने लगाया ₹1 लाख जुर्माना,उसी रकम से चिकन-दारू पार्टी करने का आरोप

के पब में भीषण आग से 27 लोगों की मौत, रेस्टरूम में मिले कई शव,आधी रात को लगी आग से मची अफरा-तफरी

जवाबी हमले में ईरान ने बहरीन, कतर और UAE को बनाया निशाना

11 भारतीयों में 10 सुरक्षित, एक की तलाश अब भी जारी

परिवहन मंत्री ने मास्क लगाकर बसों में किया सफर, लापरवाही पर ड्राइवर-कंडक्टर सस्पेंड

CM योगी गोरखपुर से करेंगे शुभारंभ,'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत

के अनंतनाग में 60 मिनट में दो बार बादल फटा, पहलगाम में बाढ़ से भारी तबाही,मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया।

तीसरे अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट बंद करने का ऐलान किया।

32 भारतीय पर्यटक समेत 36 लोग सवार थे, 15 की मौत की आशंका

होम / अंतरराष्ट्रीय / मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेलवे परियोजना : अब बुलेट ट्रेन का परीक्षण परिचालन 100 किलोमीटर के वापी-सूरत खंड में होगा
मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेलवे परियोजना : अब बुलेट ट्रेन का परीक्षण परिचालन 100 किलोमीटर के वापी-सूरत खंड में होगा
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सूरत में बुलेट ट्रेन परियोजना के स्टेशन का निरीक्षण किया था

प्रधानमंत्री ने जापान के वित्तीय एवं तकनीकी सहयोग से बनायी जा रही इस परियोजना से जो जो तकनीकी नवान्वेषण सीखे हैं, उन्हें देश की अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में उपयोग करने की नसीहत दी है। सूरत का स्टेशन डायमंड यानी हीरे की डिजाइन पर आधारित है।

मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेलवे परियोजना : अब बुलेट ट्रेन का परीक्षण परिचालन 100 किलोमीटर के वापी-सूरत खंड में होगा

@RashtriyaSamacharBharat

Updated at : 02 Jul 2026, 05:28 pm (IST)

नई दिल्ली, 18 नवंबर। मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेलवे परियोजना के निर्माण में हो रही प्रगति को देखते हुए सरकार ने इसकी टाइमलाइन में थोड़ा बदलाव किया है। अब यह अगस्त 2027 में सबसे पहले बिलिमोरा से सूरत की बजाय वापी से सूरत के बीच (करीब 98 किलोमीटर) चलेगी और पूरी परियोजना वर्ष 2029 तक पूरी हो जाने की आशा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गत शनिवार को सूरत में बुलेट ट्रेन परियोजना के स्टेशन का निरीक्षण किया था और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं परियोजना के अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की थी। प्रधानमंत्री ने जापान के वित्तीय एवं तकनीकी सहयोग से बनायी जा रही इस परियोजना से जो जो तकनीकी नवान्वेषण सीखे हैं, उन्हें देश की अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में उपयोग करने की नसीहत दी है। सूरत का स्टेशन डायमंड यानी हीरे की डिजाइन पर आधारित है।

जापान के साथ ट्रेनसेट की आपूर्ति को लेकर लंबित समझौते के बारे में पूछे जाने पर जानकार सूत्रों के अनुसार इस बारे में रास्ता निकाला जा चुका है और अगस्त 2027 में परीक्षण परिचालन की तैयारियों के निर्देश दिये जा चुके हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बारे में पूछे जाने पर सवाल को मुस्करा कर टाल दिया और संकेत दिया कि रेल मंत्रालय इस बारे में तैयारियां कर रहा है।

मुंबई अहमदाबाद हाई स्पीड रेलवे परियोजना में वर्ष 2027 में सबसे पहले बिलिमोरा से सूरत (54 किलोमीटर) पर प्रायोगिक तौर पर गाड़ी चलाने की योजना थी लेकिन अब जानकार सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री की इच्छा पर परीक्षण परिचालन के लिए बिलिमोरा की बजाय वापी से सूरत के बीच (करीब 98 किलोमीटर) के खंड को चुना गया है। इस परियोजना का निर्माण कर रही कंपनी राष्ट्रीय हाई स्पीड रेल निगम लिमिटेड ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।

बुलेट ट्रेन परियोजना में गुजरात एवं दादरा नगर हवेली के 352 किलोमीटर के खंड में 323 किलोमीटर के हिस्से में वायाडक्ट बन गया है और 149 किलोमीटर के हिस्से में पटरियां बिछाने का काम शुरू हो गया है। करीब 106 किलोमीटर की दूरी तक ट्रैक बेड और 52.350 किलोमीटर की दूरी तक ट्रैक स्लैब बिछाया जा चुका है। गुजरात दादरा नगर हवेली खंड पर 21 में से 17 नदी पुल बन चुके हैं। बाकी पर आखिरी चरण का काम तेजी से चल रहा है।

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना की कुल लंबाई 508 किलोमीटर है। जिसमें गुजरात और दादरा नगर हवेली का खंड 352 किलोमीटर का है जबकि महाराष्ट्र का हिस्सा 156 किलोमीटर का है। इस परियोजना में 12 स्टेशनों को बनाया जाना है। महाराष्ट्र में मुंबई, ठाणे, विरार और बोइसर, दादरा नगर हवेली में वापी तथा गुजरात में बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आणंद, अहमदाबाद और साबरमती स्टेशन होंगे। साबरमती, सूरत एवं ठाणे में डिपो का निर्माण किया जा रहा है। महाराष्ट्र में बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लैक्स और शिलफाटा के बीच करीब 21 किमी. लंबी सुरंग निर्माणाधीन है जिसमें करीब सात किलोमीटर ठाणे क्रीक के नीचे से निकलेगी। एनएटीएम की मदद से महाराष्ट्र के पालघर जिले में सात पर्वतीय सुरंगों का भी निर्माण चल रहा है। गुजरात के आठ स्टेशनों का ढांचागत कार्य पूरा होने वाला है। महाराष्ट्र में तीनों एलिवेटेड स्टेशनों पर काम तेजी से चल रहा है और बीकेसी में मुंबई बुलेट ट्रेन स्टेशन पर बेस स्लैब की ढलाई की जा रही है।

Published at : 18 Nov 2025, 07:26 pm (IST)

Tags : bullet train ahmedabad to mumbai