नेपाल सरकार ने भारतीय इन्फ्लुएंसर्स, व्लॉगर्स और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स के लिए ‘फैमिलराइजेशन ट्रिप टू नेपाल’ कार्यक्रम शुरू किया है। जानिए आवेदन प्रक्रिया, योग्यता और अंतिम तारीख।
Updated at : 02 Jul 2026, 05:30 pm (IST)
Source : Rashtriya samachar
नई दिल्ली। अगर आप ट्रैवल व्लॉगर हैं, इंस्टाग्राम रील्स बनाते हैं, यूट्यूब पर ट्रैवल वीडियो अपलोड करते हैं या डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, तो आपके लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। नेपाल सरकार भारतीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, व्लॉगर्स और पॉडकास्टर्स को नेपाल की खूबसूरती और सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराने के लिए एक खास कार्यक्रम शुरू करने जा रही है।
नई दिल्ली स्थित नेपाली दूतावास ने “Familiarization Trip to Nepal” कार्यक्रम के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस पहल के तहत भारत के पांच चयनित डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स को नेपाल यात्रा का मौका मिलेगा।
नेपाल की संस्कृति और पर्यटन को दिखाने का मौका
इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय दर्शकों के बीच नेपाल को एक सुरक्षित, खूबसूरत और आध्यात्मिक पर्यटन स्थल के रूप में प्रमोट करना है।

चयनित प्रतिभागियों को नेपाल के पहाड़, झीलें, मंदिर, स्तूप, त्योहार, स्थानीय संस्कृति और पारंपरिक खानपान का अनुभव कराया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें यात्रा के दौरान वीडियो, रील्स, व्लॉग, पॉडकास्ट और सोशल मीडिया पोस्ट तैयार करने होंगे।
क्या करना होगा प्रतिभागियों को?

नेपाली दूतावास के अनुसार, प्रतिभागियों को ऐसा डिजिटल कंटेंट बनाना होगा जो भारतीय पर्यटकों को नेपाल घूमने के लिए प्रेरित करे।
क्रिएटर्स को यात्रा से जुड़े उपयोगी टिप्स, पर्यटन स्थलों की जानकारी और नेपाल के सांस्कृतिक व आध्यात्मिक आकर्षणों को अपने कंटेंट में दिखाना होगा। दूतावास चयनित कंटेंट को अपने आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स पर भी शेयर कर सकता है।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस कार्यक्रम के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति का भारतीय नागरिक होना या भारत में आधारित डिजिटल कंटेंट क्रिएटर होना जरूरी है।
आवेदकों की यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स (Twitter) या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय मौजूदगी होनी चाहिए। साथ ही वे ट्रैवल, फूड, संस्कृति, अध्यात्म, एडवेंचर, लाइफस्टाइल या पर्यटन से जुड़े विषयों पर कंटेंट बनाते हों।
ऐसे होगा चयन
दूतावास के अनुसार, चयन प्रक्रिया में कंटेंट क्वालिटी, ऑडियंस रीच, एंगेजमेंट, स्टोरीटेलिंग क्षमता और क्रिएटिविटी को महत्व दिया जाएगा।
हिंदी, अंग्रेजी या भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं में प्रभावी कंटेंट बनाने वाले क्रिएटर्स को प्राथमिकता मिल सकती है।
आवेदन के लिए क्या भेजना होगा?
इच्छुक उम्मीदवारों को अपना नाम, संपर्क जानकारी, सोशल मीडिया लिंक, फॉलोअर्स और व्यूज की डिटेल्स, पुराने ट्रैवल कंटेंट के सैंपल और नेपाल को प्रमोट करने के लिए अपने कंटेंट आइडियाज भेजने होंगे।
आवेदन की अंतिम तारीख
उम्मीदवार 30 मई 2026 तक अपनी एप्लीकेशन नेपाली दूतावास की ईमेल आईडी
eonnewdelhi@mofa.gov.np
पर भेज सकते हैं।
इसके साथ econepemb@gmail.com पर CC करना भी जरूरी होगा।
ईमेल का विषय “Application for Nepal Familiarization Trip for Influencers” रखना अनिवार्य है।
क्या बोले नेपाली दूतावास?
दूतावास ने बताया कि यात्रा की तारीख और अन्य जानकारी केवल चयनित प्रतिभागियों को दी जाएगी। साथ ही आवेदन स्वीकार या अस्वीकार करने का अंतिम अधिकार दूतावास के पास सुरक्षित रहेगा।
Published at : 20 May 2026, 11:17 am (IST)
Tags : NEWS UPDATE / #india news / #nationalnews / World News / #news today