BREAKING NEWS

में भारतीय नाविकों की सुरक्षा के लिए केंद्र का बड़ा कदम, लागू हुआ 'Seafarer First' प्लान

सुप्रीम कोर्ट में हंगामे के बाद पुलिस को मिली बड़ी जानकारी

व्हिस्की, लग्जरी कारें और ब्रांडेड सामान होंगे सस्ते, कारोबार को मिलेगा बड़ा बूस्ट

मुजफ्फराबाद मार्च से सहमी शहबाज सरकार, सुरक्षा बलों की कार्रवाई पर उठे सवाल

24 दिन के प्रदर्शन के बीच बिगड़ी तबीयत, विपक्षी नेताओं ने की अपील

में भारतीय नाविक की मौत पर भारत सख्त, ईरानी दूतावास तलब,खाड़ी क्षेत्र में बढ़ा तनाव

एस जयशंकर ने शुरू किया 2028-29 अस्थायी सदस्यता अभियान

में UAE के तेल टैंकरों पर मिसाइल हमला, भारतीय नाविक की मौत,क्षेत्रीय तनाव बढ़ा

में विजय सरकार को SC से राहत, मद्रास हाईकोर्ट के फैसले पर लगी रोक

आंध्र प्रदेश के बाद मुंबई में भी नया मामला,जानें बचाव के जरूरी उपाय

में ट्रंप-मैक्रों समेत 13 नेताओं के नाम, 'अचानक मौत' की चेतावनी से बढ़ा तनाव

पंचायत ने लगाया ₹1 लाख जुर्माना,उसी रकम से चिकन-दारू पार्टी करने का आरोप

के पब में भीषण आग से 27 लोगों की मौत, रेस्टरूम में मिले कई शव,आधी रात को लगी आग से मची अफरा-तफरी

जवाबी हमले में ईरान ने बहरीन, कतर और UAE को बनाया निशाना

11 भारतीयों में 10 सुरक्षित, एक की तलाश अब भी जारी

परिवहन मंत्री ने मास्क लगाकर बसों में किया सफर, लापरवाही पर ड्राइवर-कंडक्टर सस्पेंड

CM योगी गोरखपुर से करेंगे शुभारंभ,'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत

के अनंतनाग में 60 मिनट में दो बार बादल फटा, पहलगाम में बाढ़ से भारी तबाही,मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया।

तीसरे अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट बंद करने का ऐलान किया।

32 भारतीय पर्यटक समेत 36 लोग सवार थे, 15 की मौत की आशंका

होम / अंतरराष्ट्रीय / इंदौर के डॉक्टरों ने किया चमत्कार... फेफड़े का 40% खराब हिस्सा निकालकर, उज्बेकिस्तान की बुजुर्ग को दी नई सांसें
इंदौर के डॉक्टरों ने किया चमत्कार... फेफड़े का 40% खराब हिस्सा निकालकर, उज्बेकिस्तान की बुजुर्ग को दी नई सांसें
फेफड़े में तेजी से बढ़ने वाला बड़ा ट्यूमर था, जिसने सांस की नली को लगभग बंद कर दिया था

सर्जरी के बाद तेजी से रिकवरी होने लगी। छह दिन बाद बुजुर्ग विदेशी महिला को डिस्चार्ज किया गया तो वह हॉस्पिटल से नाचते-गाते अपने देश रवाना हुई। डिस्चार्ज के समय महिला भावुक हो गई और भारतीय डॉक्टरों का आभार जताते हुए खुशी से नाचती नजर आईं। यह दृश्य अस्पताल स्टाफ और मरीजों के लिए भी भावनात्मक था।

इंदौर के डॉक्टरों ने किया चमत्कार... फेफड़े का 40% खराब हिस्सा निकालकर, उज्बेकिस्तान की बुजुर्ग को दी नई सांसें

Updated at : 02 Jul 2026, 05:28 pm (IST)

इंदौर. भारत के डॉक्टरों की क्षमता दुनिया के डॉक्टरों से कम नहीं है, वरन कई मामलों में दो कदम आगे ही हैं। इसका प्रमाण इंदौर के डॉक्टरों ने एक जटिल सर्जर्री कर के दिया। उज्बेकिस्तान की एक 70 वर्षीय महिला डेढ़ साल से सांस लेने की तकलीफ से गुजर रही थी। उनके फेफडे में ट्यूमर था। स्थिति काफी नाजुक थी। डॉक्टरों के अनुसार महिला के बाएं फेफड़े में तेजी से बढ़ने वाला बड़ा ट्यूमर था, जिसने सांस की नली को लगभग बंद कर दिया था। यह स्थिति जानलेवा हो सकती थी। उज्बेकिस्तान में एडवांस सर्जरी की व्यवस्था नहीं होने के चलते उन्हें इंदौर भेजा गया। यहां के डॉक्टरों ने उनकी सर्जरी की, जो काफी जटिल थी और 5 घंटे चली। डॉक्टरों ने ट्यूमर को फेफड़े सहित पहले बाहर निकाला, फिर उसमें से ट्यूमर के साथ फेफड़े का 40% खराब हिस्सा अलग कर 60% स्वस्थ फेफड़ा फिर से सांस की नली से जोड़ दिया। सर्जरी के बाद तेजी से रिकवरी होने लगी। छह दिन बाद बुजुर्ग विदेशी महिला को डिस्चार्ज किया गया तो वह हॉस्पिटल से नाचते-गाते अपने देश रवाना हुई। डिस्चार्ज के समय महिला भावुक हो गई और भारतीय डॉक्टरों का आभार जताते हुए खुशी से नाचती नजर आईं। यह दृश्य अस्पताल स्टाफ और मरीजों के लिए भी भावनात्मक था। 

Ujjbekistan3
अल्ला सिमरोनोवा को उज्बेकिस्तान के टिब्ब हेल्थ केयर एंड नेफ्रो मेडिकेयर के डायरेक्टर डॉ. फरीद खान (नेफ्रोलॉजिस्ट) ने इंदौर के चोइथराम हॉस्पिटल में रेफर किया था। इसके लिए वहां के लोकल को-ऑर्डिनेटर परवेज खान ने भारत और उज्बेकिस्तान के बीच मेडिकल वीजा सहित अन्य दस्तावेजी प्रक्रिया कराई और उन्हें लेकर इंदौर आ गए। इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. गौरव गुप्ता ने बताया कि इस तरह के ट्यूमर में फेफड़े का खराब हिस्सा पूरी तरह निकालना जरूरी होता है। सर्जरी के दौरान डॉक्टरों ने पहले फेफड़े और ट्यूमर को सावधानी से बाहर निकाला। इसके बाद ट्यूमर और फेफड़े के 40 प्रतिशत क्षतिग्रस्त हिस्से को अलग कर दिया गया। शेष बचे स्वस्थ फेफड़े को फिर से सांस नली से जोड़ा गया। इस पूरी प्रक्रिया में मरीज की जान को हर पल खतरा था, लेकिन डॉक्टरों की टीम ने अनुभव से ऑपरेशन को सफल बनाया।