BREAKING NEWS

में भारतीय नाविकों की सुरक्षा के लिए केंद्र का बड़ा कदम, लागू हुआ 'Seafarer First' प्लान

सुप्रीम कोर्ट में हंगामे के बाद पुलिस को मिली बड़ी जानकारी

व्हिस्की, लग्जरी कारें और ब्रांडेड सामान होंगे सस्ते, कारोबार को मिलेगा बड़ा बूस्ट

मुजफ्फराबाद मार्च से सहमी शहबाज सरकार, सुरक्षा बलों की कार्रवाई पर उठे सवाल

24 दिन के प्रदर्शन के बीच बिगड़ी तबीयत, विपक्षी नेताओं ने की अपील

में भारतीय नाविक की मौत पर भारत सख्त, ईरानी दूतावास तलब,खाड़ी क्षेत्र में बढ़ा तनाव

एस जयशंकर ने शुरू किया 2028-29 अस्थायी सदस्यता अभियान

में UAE के तेल टैंकरों पर मिसाइल हमला, भारतीय नाविक की मौत,क्षेत्रीय तनाव बढ़ा

में विजय सरकार को SC से राहत, मद्रास हाईकोर्ट के फैसले पर लगी रोक

आंध्र प्रदेश के बाद मुंबई में भी नया मामला,जानें बचाव के जरूरी उपाय

में ट्रंप-मैक्रों समेत 13 नेताओं के नाम, 'अचानक मौत' की चेतावनी से बढ़ा तनाव

पंचायत ने लगाया ₹1 लाख जुर्माना,उसी रकम से चिकन-दारू पार्टी करने का आरोप

के पब में भीषण आग से 27 लोगों की मौत, रेस्टरूम में मिले कई शव,आधी रात को लगी आग से मची अफरा-तफरी

जवाबी हमले में ईरान ने बहरीन, कतर और UAE को बनाया निशाना

11 भारतीयों में 10 सुरक्षित, एक की तलाश अब भी जारी

परिवहन मंत्री ने मास्क लगाकर बसों में किया सफर, लापरवाही पर ड्राइवर-कंडक्टर सस्पेंड

CM योगी गोरखपुर से करेंगे शुभारंभ,'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत

के अनंतनाग में 60 मिनट में दो बार बादल फटा, पहलगाम में बाढ़ से भारी तबाही,मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया।

तीसरे अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट बंद करने का ऐलान किया।

32 भारतीय पर्यटक समेत 36 लोग सवार थे, 15 की मौत की आशंका

होम / अंतरराष्ट्रीय / केलंग में बीती रात न्यूनतम तापमान -0.1 डिग्री सेल्सियस हिमाचल में ठंडी हुई रातें, जनजातीय इलाकों में जमने लगे जलस्रोत
केलंग में बीती रात न्यूनतम तापमान -0.1 डिग्री सेल्सियस हिमाचल में ठंडी हुई रातें, जनजातीय इलाकों में जमने लगे जलस्रोत
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में आगामी 3 नवम्बर तक मौसम में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है

पहाड़ी इलाकों में रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जबकि जनजातीय क्षेत्रों में तो ठंड का असर इतना बढ़ गया है कि प्राकृतिक जलस्रोत जमने लगे हैं।

 केलंग में बीती रात न्यूनतम तापमान -0.1 डिग्री सेल्सियस  हिमाचल में ठंडी हुई रातें, जनजातीय इलाकों में जमने लगे जलस्रोत

Updated at : 02 Jul 2026, 05:28 pm (IST)

Source : rashtriya samachar/ hindustan samachar

शिमला, 28 अक्टूबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश में शुष्क मौसम का दौर जारी है। मंगलवार को भी पूरे प्रदेश में खिली धूप ने मौसम को सुहावना बना दिया है, लेकिन रातें अब ठंडी होती जा रही हैं। लाहौल-स्पीति जिले में पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है, जिससे लोगों ने सर्दियों की शुरुआत महसूस करनी शुरू कर दी है।
लाहौल-स्पीति जिला मुख्यालय केलंग में बीती रात न्यूनतम तापमान -0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे ठंडा स्थल रहा। इसी जिले के कुकुमसेरी में 0.2 और ताबो में 1.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। लगातार गिरते तापमान के चलते यहां के प्राकृतिक जलस्रोत जमने लगे हैं सुर इससे लोगों की दिनचर्या पर भी असर पड़ रहा है।
प्रदेश के अन्य इलाकों में भी रात के तापमान में गिरावट देखी जा रही है। शिमला, कुफरी, नारकंडा और मनाली जैसे हिल स्टेशनों में भी रातें सर्द हो रही हैं। बीती रात शिमला में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री, कुफरी में 7.9, नारकंडा में 5.7 और मनाली में 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में शिमला का पारा 1.4 डिग्री और मनाली का तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस गिरा है।
राज्य के अन्य शहरों में भी तापमान सामान्य से नीचे रहा। सुंदरनगर में न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री, भुंतर में 9.5 डिग्री, कल्पा में 3.4 डिग्री, धर्मशाला में 12.8 डिग्री, ऊना में 11.6 डिग्री, नाहन में 15.3 डिग्री, पालमपुर में 10 डिग्री, सोलन में 9 डिग्री, कांगड़ा और मंडी में 13-13 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 12.3 डिग्री, भरमौर में 8.1 और रिकांगपिओ में 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को राज्य के औसतन न्यूनतम तापमान में सामान्य से 0.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
मंडी शहर में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता पर असर पड़ा। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही धूप खिलने से मौसम खुशनुमा हो गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में आगामी 3 नवम्बर तक मौसम में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ का कोई असर नहीं होगा और आसमान साफ रहेगा। बारिश व बर्फबारी की संभावना कहीं भी नहीं है। दिन में धूप खिलने से मौसम सुखद रहेगा, लेकिन सुबह-शाम ठंड बढ़ती जाएगी। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि रात के समय विशेषकर ऊंचाई वाले इलाकों में गर्म कपड़ों का प्रयोग करें।