ट्रेड डील पर उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष लगातार बातचीत कर रहे हैं। इसे अंजाम तक पहुंचाना आसान नहीं है,लेकिन हम वहां पहुंचने के लिए दृढ़ हैं। गोर ने कहा- 'दोनों देश सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे अन्य बहुत महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी मिलकर काम करना जारी रखे हुए हैं।'
Updated at : 02 Jul 2026, 05:28 pm (IST)
इस लिंक से सुनें अमेरिकी राजदूत का बयान-
https://cdn.rsamachar.com/modifrnd_trump.mp4
सर्जियो गोर ने सोमवार को भारत में नए अमेरिकी राजदूत के तौर पर पदभार संभाल लिया है। पद संभालने के साथ ही सर्जियो गोर ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील, पीएम मोदी और ट्रंप के रिश्तों समेत कई अहम बयान दिए हैं। भारत में अमेरिका के नए राजदूत सर्जियो गोर ने भारत को अमेरिका के लिए सबसे महत्वपूर्ण देश बताया। उन्होंने पीएम मोदी और डोनल्ड ट्रंप को 'सच्चे दोस्त' बताते हुए बड़ा बयान दिया है कि- वे मतभेद सुलझा लेते हैं। कल ट्रेड डील पर बातचीत होगी। "भारत से ज्यादा जरूरी कोई पार्टनर नहीं है। सर्जियो गोर ने कहा, 'भारत दुनिया का सबसे बड़ा देश है।' ट्रेड डील पर उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष लगातार बातचीत कर रहे हैं। इसे अंजाम तक पहुंचाना आसान नहीं है,लेकिन हम वहां पहुंचने के लिए दृढ़ हैं। गोर ने कहा- 'दोनों देश सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे अन्य बहुत महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी मिलकर काम करना जारी रखे हुए हैं।'
गोर ने जोर देकर कहा कि मैंने ट्रंप के साथ पूरी दुनिया की यात्रा की है, लेकिन पीएम मोदी के साथ उनकी दोस्ती सच्ची है। गोर ने बताया कि डोनल्ड ट्रंप अगले साल भारत के दौरे पर आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का मिलन है। मुझे उम्मीद है कि राष्ट्रपति जल्द ही हमसे मिलने आएंगे, उम्मीद है अगले एक या दो साल में। राष्ट्रपति ट्रंप को सुबह 2 बजे फोन करने की आदत है, और नई दिल्ली में टाइम डिफरेंस को देखते हुए, यह काफी अच्छा रहेगा।"
सर्जियो गोर ने कहा- मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि अगले महीने भारत को पैक्ससिलिका में पूर्ण सदस्य के तौर पर शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। पैक्ससिलिका अमेरिका के नेतृत्व वाली एक रणनीतिक पहल है जिसका मकसद महत्वपूर्ण खनिजों और ऊर्जा इनपुट से लेकर एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, सेमीकंडक्टर, AI डेवलपमेंट और लॉजिस्टिक्स तक एक सुरक्षित, समृद्ध और इनोवेशन-आधारित सिलिकॉन सप्लाई चेन बनाना है।
Published at : 12 Jan 2026, 05:13 pm (IST)
Tags : PM Modi / Donald Trump / #nationalnews / US President Trump designates Antifa terrorist organization / #DonaldTrump #doller #USH1-Bvisa #1lakhdoller / US President Donald Trump