रेलवे ने आम आदमी को राहतभरा तोहफा दिया है। अब टिकट बुक करते समय ‘रिग्रेट’ स्टेटस नहीं दिखेगा। दिवाली और छठ पूजा की भीड़ को देखते हुए लाखों अतिरिक्त सीटें जोड़ी हैं, जिससे यात्रियों को टिकट के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
Updated at : 02 Jul 2026, 05:28 pm (IST)
Source : railway
मुंबई। हर साल दिवाली और छठ पर घर जाने वाले यात्रियों को टिकट नहीं मिल पाता है, लेकिन इस बार रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। त्योहारों में ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए रेलवे ने ये कदम उठाया है, जिससे लोगों को ‘रिग्रेट’ स्टेटस यानी बुकिंग बंद का सामना नहीं करना पड़ेगा। रेलवे का ये फैसला लाखों यात्रियों को टिकट की टेंशन कम करेगा। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ये पायलट है और सफल साबित हो रहा है, इससे यात्रियों को काफी राहत मिल रही है।
3000 कोच जोड़े, बढ़ाई जा सकती है संख्या
रेलवे के मुताबिबक, अब तक 3000 अतिरिक्त कोच जोड़े जा चुके हैं और आवश्यकता पड़ने पर इस संख्या को और बढ़ाया जाएगा। साथ ही कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी किया जा रहा है, जिनका शेड्यूल जारी किया जा रहा है।
जनवरी 2026 से कन्फर्म टिकट की तारीख भी बदल सकेंगे यात्री
इससे पहले, रेलवे ने एक और बड़ा बदलाव जनवरी 2026 से लागू करने की घोषणा की है। अब अगर किसी यात्री का कन्फर्म टिकट किसी वजह से काम न आ पाए, तो वह बिना टिकट कैंसिल किए यात्रा की तारीख बिना कोई कैंसिलेशन चार्ज दिए बदल सकेगा।
Published at : 13 Oct 2025, 07:03 am (IST)
Tags : #railway #seats #bihar #coaches #Travellers #rashtriyasamachar #news #railwaynews