मुद्रा रियाल में ऐतिहासिक गिरावट, महंगाई दर 42% से अधिक और बिगड़ती अर्थव्यवस्था ने जनता को सड़क पर उतर गई है। तेहरान, मशहद और शिराज में प्रदर्शनकारियों की सुरक्षाबलों से झड़पें हुईं। वहां के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के खिलाफ एक सप्ताह से अधिक समय से प्रदर्शन चल रहे हैं।
Updated at : 02 Jul 2026, 05:28 pm (IST)
नए साल की शुरुआत के साथ ही 9.2 करोड़ से अधिक आबादी वाले ईरान में खराब आर्थिक हालात, मुद्रास्फीति और महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज और हिंसक हो गया हैं। आर्थिक बदहाली और कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति ने खामेनेई शासन के लिए गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। ईरान के कई शहरों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। वहां की मुद्रा रियाल में ऐतिहासिक गिरावट, महंगाई दर 42% से अधिक और बिगड़ती अर्थव्यवस्था ने जनता को सड़क पर उतर गई है। तेहरान, मशहद और शिराज में प्रदर्शनकारियों की सुरक्षाबलों से झड़पें हुईं। वहां के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के खिलाफ एक सप्ताह से अधिक समय से प्रदर्शन चल रहे हैं। इनमें अब तक कई लोगों की जानें जा चुकी है। उधर, पत्रकार मसीह अलीनेजाद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि ईरान से आ रहे कई वीडियो में लोग एक स्वर में नारे लगा रहे हैं- 'मुल्लाओं को 'मुल्लाओं को ईरान छोड़ना होगा' और 'तानाशाही मुर्दाबाद....'.
इस बीच अमेरिकी राष्टपति डोनाल्ड ट्रंप ने आंदोलन में बीच में कूदने की कोशिश की है और चेतावनी बयान जारी किया है। ट्रंप की चेतावनी पर ईरान की प्रतिक्रिया भी शुक्रवार को सामने आ गई है। ईरान ने स्पष्ट कहा है कि अगर ईरान के आंदोलन में डोनाल्ड ट्रंप कूदे तो तबाही हो जाएगी। ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के वरिष्ठ सलाहकार ने शुक्रवार को यह बयान जारी किया है। गौरतलब है कि ईरान पहले से ही अपने परमाणु ठिकानों पर इजरायल और अमेरिका की कार्रवाइयों तथा डोनाल्ड ट्रंप की 'मैक्सिमम प्रेशर पॉलिसी' के दबाव से जूझ रहा है।
बदहाली में ट्रंप फैक्टर का रोल ?
ईरान की आर्थिक बदहाली का बड़ा कारण उस पर लगे अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध माने जा रहे हैं. अमेरिका के 2015 के परमाणु समझौते से पीछे हटने और ट्रंप की मैक्सिमम प्रेशर पॉलिसी ने ईरान की तेल से होने वाली आय को बुरी तरह प्रभावित किया है। ट्रंप के दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद ये प्रतिबंध और सख्त हुए और हालात अधिक बिगड़ गए हैं।
Published at : 02 Jan 2026, 05:47 pm (IST)
Tags : Donald Trump / #nationalnews / #DonaldTrump #doller #USH1-Bvisa #1lakhdoller / Defence News / US President Donald Trump