जहां जन्मे श्यामा, वहीं खिला कमल : मोदी ने कहा—गंगोत्री से गंगासागर तक कमल ही कमल मोदी ने जीत के साथ कई बड़े वादे भी किए — घुसपैठियों पर सख्त कार्रवाई पहली कैबिनेट में आयुष्मान भारत लागू महिलाओं की सुरक्षा प्राथमिकता युवाओं को रोजगार पलायन पर रोक
Updated at : 02 Jul 2026, 05:30 pm (IST)
Source : Rashtriya samachar

नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल में धमाकेदार जीत के बाद बीजेपी मुख्यालय में जश्न देखने को मिला., इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन को अपनी ही माला पहना दी., यह देखकर कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे, मोदी मोदी और भारत माता की जय के नारे लगाए ... पश्चिम बंगाल ऐतिहासिक जीत के बाद सोमवार शाम को बीजेपी मुख्यालय में जश्न का माहौल रहा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे और विशेष समारोह में कार्यकर्ताओं से 'मन की बात' कही। इसके साथ ही संबोधन और मुलाकात से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन को अपनी माला पहना दी, यह देखकर सभी कार्यकर्ता झूम उठे और मोदी -मोदी के सथ भारत माता की जय के नारे लगाए। मोदी ने इस जीत को संगठन की मेहनत और नेतृत्व की रणनीति का परिणाम बताया। नितिन नवीन के अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला चुनाव था।
गौरततलब है कि भाजपा के जनक श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिस बंगाल की धरती पर जन्में, वहां आजादी के बाद पहली बार कमल खिला और भाजपा की सरकार बनेगी। इसी तरह बंगाल के साथ तमिलनाडु व केरल में भी सत्ता का U-टर्न हुआ।
गंगोत्री से गंगासागर तक कमल खिला -
बंगाल जीत पर मोदी बोले-गंगोत्री से गंगासागर तक कमल खिला! उन्होंने कहा- पिछले साल 14 नवंबर को मैंने यहीं से कहा था गंगा जी बिहार से आगे होते हुए गंगासागर तक जाती हैं आज बंगाल की जीत के साथ गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक कम ही कमल खिला है। उन्होंने घोषणा की- घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन लेंगे, पहली कैबिनेट में आयुष्मान भारत को मंजूरी मिलेगी। महिलाओं को सुरक्षा का महौल मिलेगा, युवाओं को रोजगार मिलेगा, पलायन रुकेगा।
47 मिनट के भाषण में उन्होंने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में सरकार बनने पर कहा- गंगोत्री से गंगासागर तक कमल ही कमल खिला है। सालों की साधना जब सिद्धि में बदलती है तो जो खुशी होती है वो खुशी कार्यकर्ताओं के चेहरे पर देख रहा हूं। उन्होंने कहा-आज एक भी राज्य ऐसा नहीं है जहां कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार हो।

Published at : 04 May 2026, 03:55 pm (IST)
Tags : Amit Shah / PM Modi / Breaking News / Trending / NEWS UPDATE / #india news / #nationalnews / #news today / #congress #Bjp #sonewal / #bjp