अभियान की माइक्रो-लेवल की रणनीति फाइनल। प्रदेश व जिला स्तर पर इसके लिए विशेष कमेटियों का गठन किया गया
Updated at : 02 Jul 2026, 05:28 pm (IST)
Source : rashtriya samachar
नई दिल्ली. विपक्ष का देशव्यापी आंदोलन शुरू होने से पहले बीजेपी ने उनके नैरेटिव को ज़मीनी स्तर पर खत्म करने की रणनीति बनाई है। विपक्ष के सड़क पर उतरने से पहले BJP का ज़मीनी और डिजिटल दोनों मोर्चों पर किलेबंदी के ज़रिए - विपक्ष के मनरेगा बचाओ का नेरेटिव फेल करने की योजना है। इन सभी कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग के लिए राष्ट्रीय स्तर पर टीम भी बनाई गई है।
- यह है बीजेपी की तगडी प्लानिंग ---
• 5 जनवरी सोमवार से ही पूरे देश में संगठित आउटरीच अभियान की शुरुआत कर रही है बीजेपी ।
• पूरे देश में फैक्ट-बेस्ड जनजागरण अभियान चलाएगी BJP
• अभियान की माइक्रो-लेवल की रणनीति फाइनल।
• प्रदेश व जिला स्तर पर इसके लिए विशेष कमेटियों का गठन किया गया ।
• 5–6 जनवरी: सभी प्रदेश BJP मुख्यालयों में प्रेस वार्ता होगी।
• 7–9 जनवरी: जिला मुख्यालयों पर प्रेज़ेंटेशन के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
• जिला पंचायत, ब्लॉक पंचायत व सरपंच सम्मेलन होंगे।
• सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य और सहकारी संस्थाएं मैदान में उतरेंगे।
• ग्रासरूट्स मोबिलाइज़ेशन होगा -ग्राम पंचायत स्तर पर किसान-श्रमिक चौपालें लगाएगी बीजेपी।
• घर-घर संपर्क अभियान चलाएगी बीजेपी।
• गांव-गांव फैक्ट-आधारित प्रचार होगा।
• किसान पदयात्रा, ट्रैक्टर रैली और बैलगाड़ी रैली की जाएगी।
• Op-Eds, लेख, ब्लॉग, दीवार लेखन, होर्डिंग्स लगेंगे।
• अख़बारों में विज्ञापन और आक्रामक सोशल मीडिया कैंपेन की योजना।
• Influencers और किसान संगठनों को एक्टिव किया जाएगा।
• NDA सरकारों की कृषि व ग्रामीण विकास मंत्रियों की विशेष भूमिका तय की गई है ।
• संसद से पंचायत स्तर तक के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि अभियान में शामिल।
Published at : 05 Jan 2026, 12:02 pm (IST)
Tags : Amit Shah / PM Modi / #nationalnews / #congress #Bjp #sonewal / #socialmedia #society #usefull / #bjp / (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुग