रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए भी राहत है। रेलवे ने सब-अर्बन (उपनगरीय ) ट्रेनों और मंथली सीजन टिकट कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
Updated at : 02 Jul 2026, 05:28 pm (IST)
Source : rashtriya samachar
नई दिल्ली. अब 215 किलोमीटर से ज्यादा का सफर करने वाले यात्रियों को अब हर किलोमीटर के लिए 1 से 2 पैसे अतिरिक्त चुकाने होंगे। 26 दिसंबर के पहले टिकट बुक करवाने वाले यात्रियों को कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा, चाहे वे इस तारीख के बाद यात्रा करें। 21 दिसंबर को रेलवे ने लंबी दूरी की यात्रा के लिए किराए में बढ़ोतरी की घोषणा की थी। रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने बताया कि 26 दिसंबर या उसके बाद टीटीई यात्रा के दौरान ट्रेन या स्टेशन पर जो टिकट बनाएंगे, उस पर बढ़ा हुआ किराया लगेगा। रेलवे का अनुमान है कि इस बदलाव से उसे सालाना 600 करोड़ रुपए की अतिरिक्त कमाई होगी।
छोटे रूट और सीजन टिकट में राहत -
छोटे रूट पर यात्रा करने वाले करोड़ों यात्रियों को कोई फर्क नहीं पडेगा। 215 किलोमीटर से कम के सफर पर किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इसके अलावा, रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए भी राहत है। रेलवे ने सब-अर्बन (उपनगरीय ) ट्रेनों और मंथली सीजन टिकट कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
इसलिए किराया बढ़ाने की जरूरत -
रेलवे सूत्रों के मुताबिक, ऑपरेशनल कॉस्ट (परिचालन लागत) में हो रही वृद्धि और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स को फंड करने के लिए किराया बढ़ोतरी जरूरी है। रेलवे लगातार सेवाओं को बेहतर बनाने, नई ट्रेनें चलाने और स्टेशनों के आधुनिकीकरण पर काम कर रहा है। किराया बढ़ोतरी से मिली 600 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय का इस्तेमाल इन्हीं कामों में किया जाएगा। यह देश का दूसरा सबसे बड़ा नियोक्ता है और इसके नेटवर्क को मेंटेन करने में भारी खर्च आता है।
साल में दूसरी बार बढ़ाया -
इसी साल 1 जुलाई को सरकार ने रेल किराए में बढ़ोतरी की थी। तब नॉन-एसी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए में 1 पैसा प्रति किलोमीटर और एसी क्लास के किराए में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की थी। वहीं इससे पहले 2020 में यात्री किराया बढ़ाया था।
Published at : 26 Dec 2025, 12:43 pm (IST)
Tags : #nationalnews / Goods train derails in Rajasthan / IRCTC Booking Indian Rail Ticket / Surat Railway Station Udhna Railway Station / #railway #seats #bihar #coaches #Travellers #rashtriyasamachar #news #railwaynews / #train #railaway #birth #seat #passenger