पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत के जहाजरानी महानिदेशालय (DG Shipping) ने भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर अहम एडवाइजरी जारी की है। सर्कुलर के अनुसार, ।साथ ही शिपिंग कंपनियों को फारस की खाड़ी और आसपास के समुद्री क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
By : Admin User | Updated at : 16 Jul 2026, 03:42 pm (IST)
पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास बिगड़ते सुरक्षा हालात को देखते हुए भारत के जहाजरानी महानिदेशालय (DG Shipping) ने भारतीय नाविकों की सुरक्षा के लिए अहम एडवाइजरी जारी की है। आशंका जताई जा रही है कि क्षेत्र में बढ़ते संघर्ष का असर अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों और व्यापारिक जहाजों पर पड़ सकता है। इसी कारण एहतियात के तौर पर यह फैसला लिया गया है।
सर्कुलर नंबर 36/2026 के तहत सभी शिप ओनर, शिप मैनेजमेंट कंपनियों और RPSL एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि अगले आदेश तक होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से गुजरने वाले जहाजों पर भारतीय नाविकों की तैनाती न करें।
DG Shipping ने कहा है कि खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति लगातार संवेदनशील बनी हुई है। इसलिए फारस की खाड़ी और आसपास के समुद्री इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने, सभी सुरक्षा एडवाइजरी का पालन करने और ISPS Code के नियमों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
महानिदेशालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत IFC-IOR और DG Communication Centre (MMDAC) को सूचना दी जाए, ताकि समय पर सहायता और समन्वय सुनिश्चित किया जा सके।
DG Shipping ने भरोसा दिलाया है कि वह क्षेत्र के हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और भारतीय नाविकों की सुरक्षा और कल्याण उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। परिस्थितियों के अनुसार आगे की एडवाइजरी जारी की जाएगी।
Published at : 16 Jul 2026, 03:42 pm (IST)
Tags : #AmericaIranCeasefire #USIranTalks #IranNews #TrumpNews #MiddleEastTension #HormuzStrait #CeasefireNews #IsraelIranConflict #WorldNews #BreakingNews #Geopolitics #IranCeasefire #USIranConflict #April10Talks / #HormuzStrait #DroneAttack #IMO #Seafarers #PersianGulf #Iran #Oman #MaritimeSecurity #GlobalShipping