स्पीड सेंसर, कंट्रोल सिस्टम को अलग-अलग गति पर परखा गया। टेस्टिंग के दौरान ट्रेन को धीमी और मध्यम गति पर चला कर उपकरणों की कार्यक्षमता को रिकॉर्ड किया गया। ट्रेन के पायदानों की मजबूती और ऊंचाई की भी जांच की गई।
Updated at : 02 Jul 2026, 05:28 pm (IST)
लखनऊ. नई दिल्ली . देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन बनकर तैयार हो गई है। आरडीएसओ (RDSO) की तकनीकी टीम ने इसके अंतिम मानकों का परीक्षण शुरू कर दिया है। हाइड्रोजन ट्रेन पूरी तरह प्रदूषण मुक्त है, क्योंकि यह ईंधन के रूप में हाइड्रोजन का उपयोग करती है और धुएं के बजाय केवल पानी का वाष्प उत्सर्जित करती है। लखनऊ स्थित रेलवे के अभिकल्प, विकास एवं मानक संगठन के अधिकारी ट्रेन संचालन की सुरक्षा और तकनीकी बारीकियों की गहन जांच कर रहे हैं। टीम का मुख्य फोकस पावर कार और उससे जुड़े सुरक्षा एवं नियंत्रण उपकरणों पर रहा। स्पीड सेंसर, कंट्रोल सिस्टम को अलग-अलग गति पर परखा गया। टेस्टिंग के दौरान ट्रेन को धीमी और मध्यम गति पर चला कर उपकरणों की कार्यक्षमता को रिकॉर्ड किया गया। ट्रेन के पायदानों की मजबूती और ऊंचाई की भी जांच की गई।
उत्तर रेलवे के अधिकारियों के अनुसार हरियाणा में जींद और सोनीपत के बीच चलाई जाने वाली इस ट्रेन को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। इस ट्रेन को ईंधन आपूर्ति के लिए जींद में स्थापित किए गए हाइड्रोजन प्लांट को अंतिम कमीशनिंग एवं नियमित संचालन के दौरान स्थिर और निर्बाध 11 केवी बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की गई है।
देश का सबसे बड़ा हाइड्रोजन प्लांट भी स्थापित -
इस हाइड्रोजन ट्रेन परियोजना के लिए जींद में तीन हजार किलोग्राम भंडारण क्षमता का देश का सबसे बड़ा हाइड्रोजन प्लांट स्थापित किया गया है, जो अब कमीशनिंग के अंतिम चरण में है। यह प्लांट 24 घंटे आधार पर संचालित होगा।
योगी सरकार ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना को दी मंजूरी -
अनुमान है कि जींद से सोनीपत के बीच ट्रेन के 4 से 5 स्टॉपेज होंगे। किराया 5 से 25 रुपए के बीच हो सकता है। ट्रेन के संचालन की तारीख भी फिलहाल घोषित नहीं की गई है। ट्रेन में 2600 से अधिक यात्री सफर कर सकेंगे। टेस्टिंग के दौरान ट्रेन को धीमी और मध्यम गति पर चला कर उपकरणों की कार्यक्षमता को रिकॉर्ड किया गया। हाइड्रोजन ट्रेन के कोच आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। इनमें तापमान सेंसर, आधुनिक बायो टॉयलेट, वॉशबेसिन, नीले रंग के आरामदायक गद्दे, एलईडी लाइट पैनल और छत पर आधुनिक पंखे लगाए गए हैं।
Published at : 08 Jan 2026, 07:47 pm (IST)
Tags : #nationalnews / #train #railaway #birth #seat #passenger / bullet train ahmedabad to mumbai