महाराष्ट्र नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में महायुति ने 288 में से 215 सीटें जीतकर शहरी क्षेत्रों में बीजेपी का दबदबा दिखाया है. शिंदे गुट और अजीत पवार का प्रभाव भी दिखा। महाविकास आघाड़ी सिर्फ 51 सीटों तक सिमट गई। नतीजे आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संकेत माने जा सकते हैं। कांग्रेस का प्रदर्शन अपेक्षाकृत बेहतर रहा, लेकिन गठबंधन कमजोर दिखा। स्थानीय मुद्दों, विकास कार्यों और संगठन की मजबूती ने निर्णायक भूमिका निभाई। गठबंधन की राजनीति में मतदाता बाहर निकलता दिख रहा है।
Updated at : 02 Jul 2026, 05:28 pm (IST)
मुंबई. महाराष्ट्र नगर चुनाव नतीजों के बाद अब विपक्ष में तकरार जैसी स्थिति है. शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता आनंद दुबे ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि - "मुंबई में कांग्रेस पार्टी को सीरियसली लेने की कोई जरूरत नहीं है. पिछले 30 सालों से कांग्रेस लगातार मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन इलेक्शन हारती आ रही है, तो 2026 में वे क्या चमत्कार करेंगे? मुंबई में कांग्रेस पार्टी एक टूरिस्ट की तरह है। आओ, घूमो, होर्डिंग्स लगाओ, कैंपेन करो, इलेक्शन हारो, और फिर घर जाओ। मुंबई का रिश्ता हमेशा शिवसेना से रहा है। पिछले 30 सालों से असली शिवसेना ने लगातार मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन इलेक्शन जीते हैं और शहर पर अपनी पकड़ बनाए रखी है. इस बार भी, 16 जनवरी, 2026 को हम जीतेंगे. महा विकास अघाड़ी, जिसमें राज ठाकरे की पार्टी, शरद पवार की पार्टी, हमारी पार्टी और दूसरे साथी शामिल हैं, सब मिलकर इलेक्शन लड़ रहे हैं और जीत रहे हैं."
गौरतलब है कि - महाराष्ट्र नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में महायुति ने 288 में से 215 सीटें जीतकर शहरी क्षेत्रों में बीजेपी का दबदबा दिखाया है. शिंदे गुट और अजीत पवार का प्रभाव भी दिखा। महाविकास आघाड़ी सिर्फ 51 सीटों तक सिमट गई। नतीजे आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संकेत माने जा सकते हैं। कांग्रेस का प्रदर्शन अपेक्षाकृत बेहतर रहा, लेकिन गठबंधन कमजोर दिखा। स्थानीय मुद्दों, विकास कार्यों और संगठन की मजबूती ने निर्णायक भूमिका निभाई। गठबंधन की राजनीति में मतदाता बाहर निकलता दिख रहा है। बीजेपी का 129 सीटों पर कब्जा उसका विस्तार दर्शाता है. शिंदे गुट की शिवसेना को 51 सीटें मिलना सरकार में हिस्सेदारी का असर दिखाता है।
इन नतीजों को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) और अन्य 28 नगर निगम चुनावों का सेमिफाइनल भी कहा जा रहा है। राज्य चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि इन चुनावों के लिए मतदान 15 जनवरी और गिनती 16 जनवरी को होगी. कुल 2,869 सीटों पर मुकाबला होगा, जिसमें करीब 3.48 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे।
Published at : 22 Dec 2025, 12:22 pm (IST)
Tags : #nationalnews / #congress #Bjp #sonewal