BREAKING NEWS

25 टन मिलावटी मसाले जब्त, सिंथेटिक रंग और टैल्कम पाउडर का बड़ा खेल उजागर

मिड-डे मील पर बवाल, बच्चों को मिली जली रोटियां और पानी जैसी सब्जी; प्रधानाध्यापक निलंबित

महिलाओं को सोने का सिक्का, छात्रों को मॉडर्न साइकिल और हज सब्सिडी में बढ़ोतरी

सरकार 0.40% तक MDR लागू करने की तैयारी में बढ़ सकती है लागत

3 दिन में PM मोदी से माफी नहीं मांगी तो मार्क जुकरबर्ग के खिलाफ हो सकती है कानूनी कार्रवाई

अब ट्रॉली बैग में मिला विवाहिता का शव

हर्ष संघवी ने ग्रहण किया आधिकारिक ध्वज

डीपफेक और AI कंटेंट हटाने के निर्देश

देवेंद्र महतो ने तोड़ा वॉटर फास्ट

यमन तट के पास डूबा MSV Faize Noore Oliya; सभी 14 क्रू मेंबर सुरक्षित

नकली हल्दी का बड़ा खुलासा! बिना हल्दी के बन रहा था हल्दी पाउडर, फैक्ट्री पर छापा

पुलिस का बड़ा एक्शन, ISI से जुड़े दो मॉड्यूल का भंडाफोड़,9 गिरफ्तार,जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़े होने का दावा

रेपो रेट में नहीं किया बदलाव, लगातार स्थिर रही 5.25% ब्याज दर,मौद्रिक नीति समिति की बैठक में बड़ा फैसला

अब निर्माण, बिक्री और सप्लाई पर पूरी तरह रोक सरकार का बड़ा फैसला

सेंसेक्स 79,000 के पार, निफ्टी ने भी दिखाई मजबूती,वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेत

'शादी जैसे' लिव-इन रिश्ते में रहने वाली महिलाओं को भी मिलेगा धारा 498A का संरक्षण

सड़क पर बैठे केजरीवाल

आसाराम पर AIIMS की रिपोर्ट

IGI एयरपोर्ट अब 90 घरेलू शहरों से जुड़ा

महिला टीचर की चाकू से हत्या, कर आरोपी फरार

होम / राष्ट्रीय / सरकार का Meta पर बड़ा प्रहार: 3 दिन में PM मोदी से माफी नहीं मांगी तो मार्क जुकरबर्ग के खिलाफ हो सकती है कानूनी कार्रवाई
सरकार का Meta पर बड़ा प्रहार: 3 दिन में PM मोदी से माफी नहीं मांगी तो मार्क जुकरबर्ग के खिलाफ हो सकती है कानूनी कार्रवाई
संसदीय समिति ने कहा- PM मोदी का वीडियो हटाना लोकतंत्र पर हमला सेफ हार्बर सुरक्षा खत्म करने और FIR की चेतावनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो हटाने के मामले में संसदीय समिति ने Meta CEO मार्क जुकरबर्ग को 3 दिन के भीतर बिना शर्त माफी मांगने का अल्टीमेटम दिया है। समिति ने चेतावनी दी है कि ऐसा नहीं होने पर IT Act के तहत मिली कानूनी सुरक्षा हटाई जा सकती है और कार्रवाई की जा सकती है।

सरकार का Meta पर बड़ा प्रहार:3 दिन में PM मोदी से माफी नहीं मांगी तो मार्क जुकरबर्ग के खिलाफ हो सकती है कानूनी कार्रवाई

By : Admin User | Updated at : 05 Aug 2026, 03:49 pm (IST)

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाए जाने के मामले में Meta की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की संसदीय समिति ने Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग को तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि वे सार्वजनिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बिना शर्त माफी मांगें और इस घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करें।

समिति की अध्यक्षता कर रहे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने इस घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का वीडियो हटाया जाना केवल एक तकनीकी गलती नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़ा संवेदनशील मामला है। समिति के अनुसार, प्रधानमंत्री देश के 140 करोड़ नागरिकों का प्रतिनिधित्व करते हैं और उनके आधिकारिक संदेश को हटाना बेहद गंभीर विषय है।3

सेफ हार्बर सुरक्षा हटाने की चेतावनी

संसदीय समिति ने स्पष्ट किया है कि यदि Meta तीन दिनों के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं देता और सार्वजनिक माफी नहीं मांगता, तो कंपनी को IT Act की धारा 79(3) के तहत मिलने वाली 'सेफ हार्बर' कानूनी सुरक्षा वापस लेने की सिफारिश की जा सकती है। यदि ऐसा होता है, तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और उसके अधिकारियों के खिलाफ सीधे कानूनी कार्रवाई और FIR दर्ज करने का रास्ता खुल सकता है।

बाल यौन शोषण और आपत्तिजनक कंटेंट पर भी सख्ती

समिति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बाल यौन शोषण सामग्री (CSAM) और महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक सामग्री को लेकर भी कड़ा रुख अपनाया है। समिति ने कहा कि यदि ऐसे कंटेंट को समय रहते नहीं हटाया जाता है, तो संबंधित प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ भी IT Act के तहत कार्रवाई की जाएगी।
Google India पर भी कार्रवाई की सिफारिशहैदराबाद साइबर पुलिस द्वारा Google India के अधिकारियों को साइबर धोखाधड़ी से जुड़े मामले में सह-आरोपी बनाए जाने का जिक्र करते हुए समिति ने सरकार से Google India के खिलाफ भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की सिफारिश की है।

क्या था पूरा मामला?

23 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Gen-Z युवाओं को संबोधित करते हुए NEET पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। यह उनका पहला सेल्फी वीडियो बताया गया था। कुछ समय बाद यह वीडियो Facebook से हट गया, जिससे विवाद शुरू हो गया। बाद में Meta ने सफाई देते हुए कहा कि AI आधारित ऑटोमैटिक कंटेंट मॉडरेशन सिस्टम की तकनीकी गड़बड़ी के कारण वीडियो हटा था। कंपनी ने भविष्य में VIP और सार्वजनिक हस्तियों के पोस्ट हटाने से पहले वरिष्ठ स्तर पर समीक्षा की व्यवस्था लागू करने की बात भी कही थी। हालांकि, संसदीय समिति ने इस स्पष्टीकरण को पर्याप्त नहीं माना और अब Meta से सार्वजनिक माफी तथा जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।