नीता अंबानी ने वेनिस बिएनाले 2026 में अपनी बनारसी ब्रोकेड कुडवा साड़ी और कोलंबियाई पन्ना व बर्मा रूबी से जड़ी जूलरी से सुर्खियां बटोरीं। जानें उनके इस खास लुक की हर एक डिटेल।
Updated at : 02 Jul 2026, 05:30 pm (IST)
Source : Rashtriya samachar
वेनिस: जब भी बात वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने की आती है, नीता अंबानी हमेशा अपनी वेशभूषा के जरिए भारतीय संस्कृति और हस्तकला की कहानी सुनाती हैं। इटली में आयोजित 61वें वेनिस बिएनाले (2026) की डिनर सेरेमनी में नीता अंबानी एक ऐसे लुक में नजर आईं, जिसने भारतीय शिल्प कौशल (Craftsmanship) की नई परिभाषा लिख दी।
5 महीने की मेहनत: बनारसी 'कुडवा' साड़ी
नीता अंबानी ने इस खास मौके के लिए सफेद बेस वाली बनारसी ब्रोकेड कुडवा साड़ी चुनी। इस साड़ी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे कुशल कारीगरों ने हाथों से बुनकर 5 महीने में तैयार किया है। इस पर गोल्डन ज्योमैट्रिक पैटर्न के साथ पिंक और मिंट ग्रीन रेशम का बारीक काम किया गया है, जो इसे बेहद एलिगेंट बनाता है।
परंपरा और आधुनिकता का मेल
साड़ी के साथ नीता अंबानी ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया शीर फैब्रिक का हाफ स्लीव ब्लाउज पहना। इसके बैक में 'फ्लोई काउल नेकलाइन' दी गई थी, जो एक पारंपरिक लुक को आधुनिक टच दे रही थी।
करोड़ों की जूलरी और मंदिरनुमा पर्स

उनके लुक में सबसे ज्यादा चर्चा उनके पर्सनल कलेक्शन की जूलरी की रही। उन्होंने कोलंबियाई पन्ना (Emerald), बर्मा के माणिक (Ruby) और दुर्लभ सफेद व पीले हीरों से जड़ा नेकलेस पहना। साथ ही, उनका गोल्डन हैंडबैग भी आकर्षण का केंद्र रहा, जिसका डिजाइन भारतीय मंदिरों की कलाकृति से प्रेरित था और इसमें माणिक्य जड़े गए थे।
Published at : 10 May 2026, 12:21 pm (IST)
Tags : NEWS UPDATE / #india news / #nationalnews / #news today