9.57 लाख लोगों ने फॉर्म जमा नहीं किए, एक महीने का दावा और आपत्ति होगी, जिसमें प्रभावित वोटर दोबारा नाम जुड़वाने के लिए अप्लाई कर सकेंगे
Updated at : 02 Jul 2026, 05:28 pm (IST)
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में SIR का काम पूरा हो गया है। राजधानी लखनऊ में ही करीब 12 लाख वोटर कम हुए हैं। 28 फरवरी 2026 को फाइनल वोटर लिस्ट आएगी । 31 दिसम्बर 2025 से 30 जनवरी 2026 तक दावे और आपत्तियां दाखिल की जा सकेंगी। प्रदेश में 2.89 करोड़ वोटर्स अनकलेक्टेबल कैटेगरी में है, यानि प्रदेश में 2.89 करोड़ वोटर के नाम वोटर लिस्ट से कट गए हैं। यूपी में अभी कुल 15 करोड़ करोड़ 44 लाख वोटर थे।लखनऊ की 9 विधान सभा सीट में मलिहाबाद और मोहनलालगंज में सबसे ज़्यादा 83-83 फीसदी फॉर्म भरे गए।
1.25 करोड़ वोटर्स परमानेंट शिफ्ट हुए -
यूपी मे जिन 2.89 करोड़ वोटर्स के नाम कटे, उनमे 1.25 करोड़ वोटर्स ऐसे हैं, जो परमानेंट शिफ्ट हो चुके हैं। 45.95 लाख वोटर्स की मौत हो चुकी है। 23.59 लाख डुप्लीकेट वोटर हैं।
करीब 84 लाख वोटर लापता -
9.57 लाख वोटरों ने फॉर्म जमा नहीं किए और करीब 84 लाख वोटर लापता हैं। लखनऊ में करीब 40 लाख वोटर थे। अबतक यह करीब 70 फीसदी यानी 28 लाख वोटर ने एसाईआर फॉर्म भरे हैं। यानि लखनऊ में 12 लाख वोटरों के नाम कट गए हैं। इनमे से 5.36 लाख डुप्लीकेट वोटर्स हैं। इसके अलावा करीब 1.11 करोड़ वोटर्स को नोटिस दी जाएगी। इसके बाद उन्हें दस्तावेज दिखाने पड़ेंगे। चुनाव आयोग में मान्य 13 दस्तावेजों में से किसी एक को जमा कर लोग वोटर बन सकेंगे।
Published at : 28 Dec 2025, 01:03 pm (IST)
Tags : Population / #nationalnews / #voter #electioncommission