रेलवे बोर्ड के आदेश के मुताबिक, जिन अमृत भारत ट्रेनों में 7 या उससे ज्यादा स्लीपर कोच हैं। उनमें कुल 24 बर्थ का इमरजेंसी कोटा तय किया गया है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में अलग अलग क्लास के लिए इमरजेंसी कोटा तय किया गया है
Updated at : 02 Jul 2026, 05:28 pm (IST)
नई दिल्ली. भारतीय रेलवे ने आदेश जारी कर अमृत भारत और वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में इमरजेंसी कोटा लागू करने का फैसला किया है। इससे अचानक यात्रा करने वाले यात्रियों को टिकट मिलने में राहत मिलेगी। कोटा अलग-अलग क्लास और कोच के हिसाब से तय होगा, इसमें बदलाव किया जा सकेगा। यह इमरजेंसी कोटा एडवांस रिजर्वेशन पीरियड या नो बुकिंग डेट, जो पहले हो, उससे लागू किया जाएगा, यानी सिस्टम में टिकट खुलते ही इस कोटे के तहत सीटें रिजर्व रखी जाएंगी।
इमरजेंसी कोटा लागू करने से अचानक यात्रा करने वाले यात्रियों को सीट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। गौरतलब, अभी तक इन ट्रेनों में महिला कोटा, दिव्यांग कोटा, सीनियर सिटीजन कोटा और ड्यूटी पास कोटा ही लागू था।
गौरतलब है कि रेलवे बोर्ड के आदेश के मुताबिक, जिन अमृत भारत ट्रेनों में 7 या उससे ज्यादा स्लीपर कोच हैं। उनमें कुल 24 बर्थ का इमरजेंसी कोटा तय किया गया है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में अलग अलग क्लास के लिए इमरजेंसी कोटा तय किया गया है। फर्स्ट एसी में वीक-डे पर 4 और वीकेंड पर 6 बर्थ का कोटा होगा। सेकंड एसी में वीक-डे पर 20 और वीकेंड पर 30 बर्थ का कोटा तय किया हैं। वहीं, थर्ड एसी में वीक-डे पर 24 और वीकेंड पर 42 बर्थ का इमरजेंसी कोटा रखा जाना है।
Published at : 11 Feb 2026, 01:08 pm (IST)
Tags : Breaking News / Trending / NEWS UPDATE / Population / VIRAL / #india news / #nationalnews / #news today / Train Ticket Booking / #train #railaway #birth #seat #passenger / bullet train ahmedabad to mumbai