BREAKING NEWS

में भारतीय नाविकों की सुरक्षा के लिए केंद्र का बड़ा कदम, लागू हुआ 'Seafarer First' प्लान

सुप्रीम कोर्ट में हंगामे के बाद पुलिस को मिली बड़ी जानकारी

व्हिस्की, लग्जरी कारें और ब्रांडेड सामान होंगे सस्ते, कारोबार को मिलेगा बड़ा बूस्ट

मुजफ्फराबाद मार्च से सहमी शहबाज सरकार, सुरक्षा बलों की कार्रवाई पर उठे सवाल

24 दिन के प्रदर्शन के बीच बिगड़ी तबीयत, विपक्षी नेताओं ने की अपील

में भारतीय नाविक की मौत पर भारत सख्त, ईरानी दूतावास तलब,खाड़ी क्षेत्र में बढ़ा तनाव

एस जयशंकर ने शुरू किया 2028-29 अस्थायी सदस्यता अभियान

में UAE के तेल टैंकरों पर मिसाइल हमला, भारतीय नाविक की मौत,क्षेत्रीय तनाव बढ़ा

में विजय सरकार को SC से राहत, मद्रास हाईकोर्ट के फैसले पर लगी रोक

आंध्र प्रदेश के बाद मुंबई में भी नया मामला,जानें बचाव के जरूरी उपाय

में ट्रंप-मैक्रों समेत 13 नेताओं के नाम, 'अचानक मौत' की चेतावनी से बढ़ा तनाव

पंचायत ने लगाया ₹1 लाख जुर्माना,उसी रकम से चिकन-दारू पार्टी करने का आरोप

के पब में भीषण आग से 27 लोगों की मौत, रेस्टरूम में मिले कई शव,आधी रात को लगी आग से मची अफरा-तफरी

जवाबी हमले में ईरान ने बहरीन, कतर और UAE को बनाया निशाना

11 भारतीयों में 10 सुरक्षित, एक की तलाश अब भी जारी

परिवहन मंत्री ने मास्क लगाकर बसों में किया सफर, लापरवाही पर ड्राइवर-कंडक्टर सस्पेंड

CM योगी गोरखपुर से करेंगे शुभारंभ,'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत

के अनंतनाग में 60 मिनट में दो बार बादल फटा, पहलगाम में बाढ़ से भारी तबाही,मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया।

तीसरे अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट बंद करने का ऐलान किया।

32 भारतीय पर्यटक समेत 36 लोग सवार थे, 15 की मौत की आशंका

होम / सियासत / मतदाता सूची से नाम हटाने का मामला : कांग्रेस समर्थक वोटर ही बन रहे निशानाः राहुल गांधी
मतदाता सूची से नाम हटाने का मामला : कांग्रेस समर्थक वोटर ही बन रहे निशानाः राहुल गांधी
लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कांग्रेस मुख्यालय में किया संवाददाता सम्मेलन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर ‘वोट चोरी’ का मुद्दा उठाते हुए चुनाव आयोग पर हमला बोला है। उन्होंने कर्नाटक के आलंद विधानसभा क्षेत्र में 6,018 मतदाताओं के नाम हटाए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह सब एक संगठित साजिश का हिस्सा है जिसमें कांग्रेस समर्थक वोटरों के नाम ही टारगेट किए जा रहे हैं।

मतदाता सूची से नाम हटाने का मामला : कांग्रेस समर्थक वोटर ही बन रहे निशानाः राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

Updated at : 02 Jul 2026, 05:28 pm (IST)

नई दिल्ली, 18 सितंबर। राहुल गांधी ने आज यहां कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मतदाता सूची से नाम काटने की प्रक्रिया बड़े पैमाने पर और सेंट्रलाइज तरीके से की जा रही है। आलंद विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस समर्थक मतदाताओं को लक्षित कर उनके नाम मतदाता सूची से काटे गए। उन्होंने दावा किया कि अब तक 6,018 मतदाताओं के नाम हटाए जाने का मामला सामने आया है, हालांकि यह संख्या और भी बड़ी हो सकती है। उन्होंने कहा कि यह ‘वोट चोरी’ का मामला तब संयोगवश पकड़ा गया जब एक बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) के रिश्तेदार का नाम सूची से गायब मिला। जब इसकी पड़ताल की गई तो सामने आया कि यह प्रक्रिया किसी तीसरे पक्ष द्वारा की जा रही है और इसका संचालन ऑटोमेटेड सॉफ्टवेयर से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में जिस व्यक्ति का नाम सूची से हटाया गया, तो जांच में उसके पड़ोसी का ही नाम सामने आया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि बीएलओ ने जब पड़ोसी से पूछा तो उसने नाम हटाने से इनकार किया। इसके बाद जांच में यह तथ्य सामने आया कि सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया ऑनलाइन ऑटोमेटेड प्रोसेस से किया गया और जिन मोबाइल नंबरों से यह कार्य हुआ, वह कर्नाटक के बाहर के थे। यह बेहद गंभीर सवाल है कि जिन नंबरों से मतदाता सूची से नाम हटाए गए, वे नंबर किसके हैं, कहां से ऑपरेट किए जा रहे हैं और उनके आईपी एड्रेस क्या हैं। साथ ही नाम हटाने की प्रक्रिया में ओटीपी किसके पास गया और जब उन नंबरों पर कॉल किया गया तो किसी ने जवाब क्यों नहीं दिया।

उन्होंने इसके लिए कई लोगों को पेश भी किया। सबसे पहला मामला गोदाबाई नाम की महिला का था, जिनके नाम पर 12 लोगों के नाम हटाने का मामला सामने आया, जबकि गोदाबाई को इसकी कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि यह सब किसकी मिलीभगत से हुआ। दूसरा मामला सूर्यकांत नामक व्यक्ति से जुड़ा था, जिसके नाम से 12 मतदाताओं के नाम महज 14 मिनट में हटा दिए गए, लेकिन जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। तीसरा मामला नागराज से जुड़ा था। यह उदाहरण बताता है कि पूरा सिस्टम सॉफ्टवेयर के जरिए संचालित हो रहा है। नेता प्रतिपक्ष राहुल ने कहा कि वोटर लिस्ट से नाम काटने के लिए सॉफ्टवेयर के जरिए पहले नाम को टारगेट किया जा रहा है। जिन 10 बूथों पर कांग्रेस की स्थिति मजबूत थी, वहां बड़े पैमाने पर नाम काटे गए। वर्ष 2018 के चुनाव में इन 10 बूथों में से 8 बूथों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार 6 हजार वोटरों के नाम गायब कर दिए गए। यह सब एक संगठित साजिश का हिस्सा है, जिसमें कांग्रेस समर्थक वोटरों को ही टारगेट किया गया है।

उन्होंने कहा कि नाम काटने वाला वह ‘तीसरा व्यक्ति’ कौन है? जो सेंट्रलाइज तरीके से अलग-अलग प्रदेशों से वोटर लिस्ट में हेरफेर कर रहा है। यही प्रक्रिया उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार और महाराष्ट्र में भी अपनाई गई है। यह केवल आलंद तक सीमित नहीं है, बल्कि विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से कांग्रेस के वोटरों को निशाना बनाकर वोटर लिस्ट से नाम काटे गए हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि आयोग यह दावा नहीं कर सकता कि वह सोया हुआ है। सच्चाई यह है कि आयोग को सब कुछ पता है और वह इस वोट चोरी में मददगार बना हुआ है। राहुल ने कहा कि यह लोकतंत्र पर सीधा हमला है और कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने कहा कि उनके पास और भी सबूत हैं, जिन्हें वह आने वाले समय में देश के सामने रखेंगे। राहुल ने कहा कि जल्द ही ‘हाइड्रोजन बम’ वाले सुबूत भी आएंगे। आज का खुलासा उसी कड़ी का हिस्सा है, हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि यह हाइड्रोजन बम नहीं है, बल्कि असली विस्फोटक सबूत अभी आने बाकी हैं।

Published at : 18 Sept 2025, 08:55 am (IST)

Tags : #Rahul Gandhi / #voter #electioncommission